DIY Natural Sunscreen: गर्मी के मौसम में पसीने और चिपचिपाहट की वजह से कील मुंहासे और दाग की समस्या होती रहती है। बदलते मौसम के साथ हमारे चेहरे को अलग पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। गर्मी के मौसम (Summer Season) में हम ऐसे प्रोडक्ट का यूज करते हैं, जो ज्यादा चिपचिपा ना हो क्योंकि ज्यादा चिपचिपाहट वाले मॉइश्चराइजर या पेस्ट लगाने की वजह से फेस पर पिंपल्स आने लगते हैं। त्वचा पर होने वाली समस्याओं (Skin Problems In Summer) को दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स (Chemicals Used in Cosmetics) में केमिकल्स होते हैं, जो हमारे फेस को फायदे के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचाते हैं। कई बार तो कुछ प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर एलर्जी भी हो जाती है।
सभी को यह जानना चाहिए कि उनकी स्किन टाइप Skin type test) क्या है। उसके अनुसार ही उन्हें घर पर होममेड सनस्क्रीन ( homemade Sunscreen) बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए। घर पर बने हुए यह होममेड सनस्क्रीन पेस्ट आपके चेहरे पर निखार लाएंगे और एक्ने ,पिंपल्स की समस्या को दूर करेंगे।
एलोवेरा एंड सनफ्लावर ऑयल सनस्क्रीन

चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा बहुत ही कारगर माना जाता है। चेहरे से टैनिंग को हटाने के लिए आप एलोवेरा और सनफ्लावर ऑयल का सनस्क्रीन बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में आधा चम्मच सनफ्लावर ऑयल मिला लेना है। दो चम्मच पानी और तीन चम्मच जिंक ऑक्साइड को मिलाकर एक पतला स्मूथ सा पेस्ट बना लेना है। अब इस पेस्ट को आप चेहरे पर लगा सकते हैं। स्किन डैमेज और टैनिंग को दूर करने के लिए यह होममेड सनस्क्रीन पेस्ट काफी असरदार साबित होगा।
हल्दी और एलोवेरा सनस्क्रीन
चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स को हटाने के लिए टर्मरिक का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। यह चेहरे पर होने वाले इंफेक्शन को दूर करता है। इस सनस्क्रीन पेस्ट को बनाने के लिए आपको आधे चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिला लेना है। इस जेल को आप आइसक्रीम के डिब्बी में रख दें। आइस क्यूब्स बनने के बाद आप इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने दें। गर्मियों में चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए यह परफेक्ट होममेड सनस्क्रीन पेस्ट है।
शीशम और नारियल के तेल से बना हुआ सनस्क्रीन
नारियल का तेल चेहरे को डीप मॉइश्चराइज करता है। यह चेहरे को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। कोकोनट और शीशम का सनस्क्रीन पेस्ट बनाने के लिए आपको दो चम्मच कोकोनट ऑयल में एक चम्मच शीशम का तेल और एक चम्मच सूरजमुखी तेल मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए बॉयल करना है। ठंडा होने के बाद इस नेचुरल सनस्क्रीन को अपने चेहरे पर लगाएं।
मैंगो बटर और शीशम के तेल से बना हुआ सनस्क्रीन

दो चम्मच शीशम के तेल को अच्छे से पिघला लें। अब इसमें दो चम्मच मैंगो बटर और दो चम्मच जिंक ऑक्साइड पाउडर मिला दें। एक चम्मच रास्पबेरी के बीज का तेल भी आप इसमें मिला सकते हैं। अच्छे से मिलने के बाद आप इसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें। आइस क्यूब्स के फॉर्म में बनने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर रेगुलरली लगाएं। यह चेहरे से टैनिंग और झुर्री को दूर करेगा।
कोकोआ बटर और बादाम के तेल से बना हुआ सनस्क्रीन
कोकोआ बटर और बादाम का तेल दोनों ही चेहरे के त्वचा लिए काफी न्यूट्रिशियस है। यह चेहरे की नमी बनाए रखते हैं। सनस्क्रीन को बनाने के लिए आपको तीन चम्मच पिघले हुए कोकोआ बटर में दो चम्मच बादाम का तेल और दो चम्मच जिंक ऑक्साइड पाउडर मिला लेना है। अब इस पेस्ट को किसी कंटेनर में रखकर फ्रिजर में जमा होने दें उसके बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
