Homemade Grey Hair Remedy: समय से पहले बालों का सफेद होना मॉर्डन लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य है लेकिन वर्तमान में 20 से भी कम उम्र के लोगों में सफेद बालों की समस्या देखी जा सकती है। हालांकि इस समस्या को छुपाने में हेयरडाई या अन्य प्रोडक्ट मदद कर सकते हैं लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स बालों को हानी पहुंचाकर कमजोर बना सकते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली ब्लैक या काला बनाने में इंडिगो, मेंहदी और कॉफी के अलावा किचन में यूज होने वाली कई सामग्री काम आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं बालों को नेचुरली ब्लैक करने के लिए कौन सी चीजें उपयोग में ली जा सकती हैं।
बालों को ऐसे करें नेचुरल तरीके से काला (Make Hair BlacK Naturally)

घर पर बिना किसी कैमिकल प्रोडक्ट के बालों को काला करना बेहद आसान है। लेकिन किसी भी घरेलू चीज का इस्तेमाल करने से पहले ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि बालों में लगाने वाली सभी सामग्री नेचुरल है। जिसका असर एक बार में महससू नहीं होगा इसलिए बेहतर परिणाम के लिए इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करना आवश्यक है।
आंवला
आंवले का इस्तेमाल सदियों से बालों को काला और मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। आंवला में मौजूद नेचुरल इंग्रीडिएंट्स बालों को गहराई से काला करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी की हाई मात्रा होती है जो बालों का झड़ना कम करने में मदद करती है।
मेहंदी
मेहंदी जिसे हिना के नाम से भी जाना जाता है। ये एक नेचुरल हेयर डाई है जिसमें लॉसोन, जो कि एक लाल व नारंगी रंग का कंपाउंड है। ये कंपाउंड बालों को काला बनाने में मदद करता है। मेहंदी बालों को कलर करने के अलावा पोषित भी करती है।
कॉफी
बालों को लाल या काला करने के लिए अक्सर कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है। कॉफी में कैफीन एंड्रोजेनिक एलोपेसिया होता है जो बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा कॉफी बालों को पोषित करने के लिए भी उपयोग में लाई जाती है।
भ्रंगराज
भ्रंगराज का इस्तेमाल कई सालों से बालों को काला और मजबूत करने के लिए किया जाता रहा है। ये बालों के नेचुरल कलर को निखारने में मदद करता है। इस पौधे में एल्कलॉइड्स, पॉलीएसेटाइलेनेसी और ग्लाइकोसाइड्स होते हैं तो इसे एक अच्छा हेयर डाई बनाते हैं।
ब्लैक टी
ब्लैक टी का उपयोग हेयर डाई के रूप में किया जाता रहा है। चाय में भरपूर मात्रा में टैनिन होता है जो बालों की कलर इंटेनसिटी को बढ़ाता है। ब्लैक टी का उपयोग हेयर पैक या हिना में भी किया जा सकता है।
प्याज का रस
प्याज का रस का उपयोग तो आपने कई हेयर डीआईवाय में किया होगा। प्याज का रस बालों को सिर्फ लंबा और घना ही नहीं बनाता बल्कि काला भी बनाने में भी मदद कर सकता है। नारियल तेल को गर्म करके उसमें प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाने से कई हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।
बालों को काला करने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Grey Hairs)

बालों को नेचुरल तरीके से काला करना बेहद आसान है। बालों को काला करने में घरेलु नुस्खे भी काम आ सकते हैं।
मेहंदी और करीपत्ता पेस्ट
मेहंदी और करीपत्ता दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। बालों को यदि नेचुरल चीजों से काला बनाना चाहते हैं तो आप बालों पर मेहंदी और करीपत्ता का पेस्ट लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक कप में मेहंदी और एक मुट्ठी करीपत्ता ले लें। इसे दो कप पानी के साथ उबाल आने तक गर्म करें। फिर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर इस पानी को छान कर 20-25 मिनट के लिए बालों में लगाएं और फिर शैंपू कर लें। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं।
मेथी दाना और आंवला
मेथी दाना में कई तरह के एंटीफंगल और एंटीबायोटिक कंपाउंड होते हैं जो बालों में होने वाले इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने का काम कर सकते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़ाने और झड़ते बालों को रोकने के लिए आप आंवला और मेथी पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन नुस्खा है बालों को नेचुरली काला करने का। ड्राई आंवला में दो से तीन चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और उसे गर्म करें। फिर इसमें मेथी पाउडर डालकर बालों में लगाए। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों को काला कर सकते हैं।
कॉफी और मेहंदी
बालों को काला करने के साथ कंडीशनिंग भी कर सकती है कॉफी और मेहंदी। मेहंदी में कॉफी का पानी डालकर आपने कई बार हेयर मास्क की तरह लगाया होगा लेकिन जब आपके पास समय की कमी हो तब आप इसे पेस्ट की तरह नहीं बल्कि सीरम की तरह लगा सकते हैं। एक कप पानी को अच्छी तरह उबालें और उसमें एक चम्मच कॉफी और मेहंदी डाल कर मिक्स कर लें। अब पानी को ठंडा हो जाने के बाद बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में आपके बाल काले नजर आने लगेंगे।
कोकोनट ऑयल और नींबू
बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाने में कोकोनट ऑयल और नींबू अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसमें मौजूद बायोटीन और विटामिन सी बालों को मजबूत करके झड़ने से तो रोकते ही है साथ ही बालों को असमय सफेद होने से भी बचा सकते हैं। बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए एक चौथाई कटोरी कोकोनट ऑयल में एक नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इस मिक्चर को लगभग 1 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें फिर शैंपू कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करें।
यह भी देखें-World Hepatitis Day: आपको छू भी नहीं पाएगा हेपेटाइटिस बी का जानलेवा वायरस, मिनटों में होगा इलाज
किस शैंपू से हो सकते हैं बाल काले (Shampoo For Grey Hairs)

हर कोई अपने आप को यंग और अट्रेक्टिव बनाना चाहता है। ऐसे में बाल आपकी पर्सनेलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए सफेद बालों को कलर करने के लिए आप बेहद आसान तरीका अपना सकते हैं। जो आपके बजट में भी हैं और अधिक देर तक लगाने के झंझट से भी बचा जा सकता है। मार्केट में बाल काले करने के लिए कई तरह के शैंपू उपलब्ध हैं जो मिनटों में आपके बालों को आकर्षक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बाल काले करने वाले शैंपू के बारे में-
– खादी हिना तुलसी शैंपू – खादी हिना तुलसी शैंपू बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये आपके बालों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है।
– शिकाकाई शैंपू – बरसों से बालों को काला करने के लिए शिकाकाई शैंपू का उपयोग किया जा रहा है। ये एक नेचुरल हेयर क्लींजर है जो बालों को मजबूत बनाकर काला बनाता है। मार्केट में कई नेचुरल शिकाकाई शैंपू उपलब्ध हैं जिसका चुनाव अपनी आवश्यकतानुसार किया जा सकता है।
– अवेडा ब्लू मालवा शैंपू – यदि आप अपने बालों को शैंपू से काला बनाना चाहते हैं तो अवेडा ब्लू मालवा शैंपू का उपयोग कर सकते हैं। ये शैंप खासतौर पर आपके बालों को काला करने के लिए बनाया गया है। इससे बाल काले करने के साथ घने और मुलायम भी हो सकते हैं।
– बायोटिक बायो मेहंदी लीफ शैंपू – बायोटिक के सभी हेयर प्रोडक्ट काफी असरदार होते हैं। बायोटिक बायो मेहंदी लीफ शैंपू को स्पेशल मेहंदी की लीफ या पत्तियों से तैयार किया गया है। इस शैंपू का नियमित रूप से प्रयोग करने से असमय हो रहे बालों को काला बनाया जा सकता है।
बाल काले करने के लिए अपनाएं होममेड ऑयल (Homemade Hair Oil)

अपने बालों को काला करने और हेल्दी बनाने के लिए होममेड ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। घर पर बने हेयरऑयल से बालों को मॉइस्चराइज करने और काला करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये तेल पूरी तरह से नेचुरल होते हैं जो बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते।
– कोकोनट और करी लीफ ऑयल – इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल और ज्यादा सी करी लीफ लें। इन दोनों चीजों को हल्की आंच में पकाएं और ठंडा करके एक बोतल में भर लें। हफ्ते में दो बार इससे बालों की मसाज करें।
– कोकोनट और गुड़हल ऑयल – इसे बनाने के लिए 4-5 हिबिस्कस यानी गुड़हल की पत्तियां लें और इसे 4 चम्मच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल के साथ लगभग 1 मिनट के लिए गर्म करें। ठंडा होने पर बालों की मसाज करें और आधा घंटा लगा रहने दें। फिर धो लें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
सफेद बालों को कैसे करें जड़ से खत्म ?
बाल काले करने के लिए कौन सा फल खाएं ?
किस चीज की कमी से बाल सफेद होते हैं ?
बिना मेहंदी के बालों को काला कर सकते हैं क्या ?
क्या सफेद बालों को परमानेंटली हटा सकते हैं ?
