इन चीजों से बने हर्बल बाथ पाउडर से बढ़ाएं चेहरे और शरीर का ग्‍लो, जानें कैसे बनाएं: Herbal Bath Benefits
Herbal Bath Benefits Credit: Istock

Herbal Bath Benefits: गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है और ये समय है अपने फेस और बॉडी की एक्‍स्‍ट्रा देखभाल और पैंपर करने का। हम में से अधिकतर लोग अपने चेहरे की त्‍वचा को खूबसूरत और जवां बनाने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं लेकिन अपने हाथों, थके हुए पैरों और शरीर की त्‍वचा को हर बार भूल जाते हैं। हाथ-पैर और शरीर को मात्र साबुन से धो लेने से त्‍वचा को बेहतर और ग्‍लोइंग नहीं बनाया जा सकता है। चेहरे की तरह शरीर को भी प्राकृतिक हर्बल चीजों की आवश्‍यकता होती है। इस सीजन में केमिकलयुक्‍त साबुन को अलविदा कहें और हर्बल बाथ पाउडर का प्रयोग करें। चंदन, नीम और गुलाब से बना पाउडर आपकी त्‍वचा को कोमल और ठंडा रखने में मदद कर सकता है। इस हर्बल बाथ पाउडर को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि और फायदों के बारे में।

साबुन त्‍वचा को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं

Herbal Bath Powder
soaps harm the skin

बाजार में मिलने वाले साबुन और बॉडी वॉश में कई ऐसे हानिकारक रसायनों को शामिल किया जाता है जो त्‍वचा को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रोडक्‍ट केमिकलयुक्‍त नहीं होते लेकिन अधिकतर साबुनों में सोडियम लॉरिल सल्‍फेट केमिकल्‍स पाए जाते हैं जिनसे ड्राय स्किन, घमोरियां और इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ सकता है। ये सेंसेटिव त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये साबुन पसीने के साथ मिलकर त्‍वचा को प्रभावित करते हैं और कीटाणुओं के विकास को बढ़ावा देते हैं। खासकर ये प्राइवेट पार्ट को हानि पहुंचाते हैं। साबुन में मौजूद खुशबू, पैराबेन्‍स, एसएलईएस और ट्राईक्‍लोसन त्‍वचा के लिए उपयुर्क्त नहीं माने जाते।

हर्बल बाथ पाउडर के बेनिफिट्स

नीम, हल्‍दी, तुलसी और चंदन इस गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक का अहसास देते हैं साथ ही टैनिंग से भी बचाते हैं। ये हीट रैशेज से निपटने में भी कारगर है। इसके अलावा ये त्‍वचा से संबंधित कई समस्‍याओं में मदद कर सकते हैं।

-‍ हर्बल बाथ पाउडर त्‍वचा को ए‍क्‍सफोलिएट करने का काम करता है। ये शरीर में मौजूद डेड सेल्‍स को रिमूव करके त्‍वचा को चमकदार बनाता है।

– पाउडर में यूज होने वाली अधिकतर सामग्री एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो स्किन इंफेक्‍शन और खुजली को रोकने में मदद करती है।

– त्‍वचा पर मौजूद मुहांसों और चोट के निशान को हल्‍का करता है। इसके अलावा ये त्‍वचा को गहराई से साफ करता है जिससे मुहांसों को कम किया जा सकता है।

– पाउडर में मौजूद चंदन और गुलाब स्किन लाइटनिंग एजेंट हैं जो त्‍वचा को गोरा और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्‍तेमाल से त्‍वचा को अधिक लाभ होता है।

यह भी देखे-लिवर से जुड़ी समस्याएं होने पर शरीर देता है ये संकेत, ना करें नजरअंदाज: Liver Damage

कैसे बनाएं हर्बल बाथ पाउडर

हर्बल बाथ पाउडर से त्‍वचा में निखार
make herbal bath powder

सामग्री :

– तुलसी पाउडर

– नीम पाउडर

– चंदन पाउडर

– गुलाब की पत्तियों का पाउडर

– गुलाब जल

– हल्‍दी

– चावल का आटा

बनाने की विधि :

हर्बल बाथ पाउडर को बनाने के लिए सबसे पहले सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्‍छी तरह एक कटोरी में मिलाएं। आप चाहें तो फाइन पाउडर बनाने के लिए मिक्‍सी में थोड़ा सा ग्राइंड कर लें। इस पाउडर को एक बार में ही थोड़ा ज्‍यादा बना लें ताकि हर रोज इसे बनाने के झंझट से बचा जा सकता है। सभी चीजों को मिक्‍स करने के बाद इसे किसी चौड़े मुंह वाले कंटेनर में भर लें। नहाने जाने से पहले 2-3 चम्‍मच पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को अपने पूरे शरीर पर लगाएं और हल्‍के हाथों से मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें। खूबसूरत और ग्‍लोइंग त्‍वचा पाने के लिए इसका प्रयोग साबुन की जगह करें।