Supplements for Hair Growth
Supplements for Hair Growth

Supplements for Hair Growth: बढ़ते प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। घने, स्वस्थ और चमकदार बाल पाने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं है। असल में, संतुलित आहार और सही पोषण भी बालों के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। आज हम आपको ऐसे सप्लीमेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को भीतर से पोषण देकर झड़ने से रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं-

बायोटिन

बायोटिन, जिसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है इसकी कमी से बाल पतले होना और झड़ना शुरू हो जाते हैं। कई लोग बाल बढ़ाने के लिए बायोटिन के सप्लिमेंट्स भी लेते हैं। बायोटिन बालों की मजबूती और उनकी बनावट को बनाए रखने में मदद करता है। यह केराटिन के निर्माण को बढ़ाता है, जो बालों का मुख्य प्रोटीन है। इससे बाल घने, मोटे बनते हैं और कम टूटते या झड़ते हैं।

आयरन

महिलाओं में बालों के झड़ने का एक आम कारण आयरन की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया है। आयरन बालों के रोमछिद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जरूरी होता है, जो कोशिकाओं के विकास और मरम्मत में मदद करता है। आयरन सप्लीमेंट लेने से बालों का विकास तेज करने, डैमेज बालों को मजबूत बनाने, घने बाल पाने और आयरन की कमी के कारण होने वाले हेयर फॉल को रोकने में मदद मिल सकती है।

विटामिन डी

विटामिन डी बालों के रोम को प्रोत्साहित करता है और जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी से आप गंजेपन के शिकार हो सकते हैं। साथ ही विटामिन डी स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है और स्कैल्प सोरायसिस जैसी समस्याओं से बचाव में भी मदद करता है। विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से बालों का झड़ना रोका जा सकता है और घने, स्वस्थ बालों का विकास हो सकता है।

Also read: लंबे और घने बाल पाना चाहते है, तो इन 5 सुपरफूड का करें सेवन: Superfoods for Hair

जिंक

यह जरूरी मिनरल स्कैल्प को स्वस्थ रखने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। जिंक केराटिन के निर्माण को बढ़ावा देता है, जो बालों का मुख्य प्रोटीन है। यह रूखेपन और खुजली को कम करता है और स्कैल्प में तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिंक सप्लीमेंट बालों के रोमछिद्रों को मजबूत बनाने, बालों के झड़ने को कम करने और घने, स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

अलसी के बीज और मछली के तेल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड घने बालों और स्वस्थ स्कैल्प के लिए बहुत जरूरी हैं। ये बालों के रोमछिद्रों को पोषण देते हैं, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।

विटामिन ई

विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने में मदद कर सकता है। इससे बाल अंदर से स्वस्थ रहते हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और आसानी से झड़ते या टूटते नहीं हैं। ऐसे में आप विटामिन ई से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन सी

शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाने से बालों में रूखापन आ जाता है। सिर की त्वचा पर सूखी पपड़ी जमने लगती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और बाल गिरने लगते हैं। विटामिन-सी कोलेजन के उत्पादन में हेल्प कर सकता है, जो बालों के हेल्दी रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...