लंबे और घने बाल पाना चाहते है, तो इन 5 सुपरफूड का करें सेवन: Superfoods for Hair
Superfoods for Hair Credit: istock

बालों के लिए बड़े काम के है ये सुपरफूड्स

अपने आहार में बदलाव करने से आपके बालों की स्थिति में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है।

Superfoods for Hair: स्वस्थ और चमकदार बाल हर महिला की इच्छा होती है और ऐसा करने के लिए हम अक्सर विभिन्न उपचारों के लिए सैलून में मोटी रकम खर्च करते हैं, लेकिन यह कुछ समय में पहले जैसे ही हो जाते है। दिलचस्प बात यह है कि आपके बाल प्रति माह लगभग 0.5 इंच (1.25 सेमी) और प्रति वर्ष 6 इंच (15 सेमी) बढ़ते हैं। हालाँकि, बालों का बढ़ना बहुत सी बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि आहार, बालों की देखभाल और आपकी आनुवंशिकी भी। आप अपनी उम्र और आनुवंशिकी जैसे कारकों को तो नहीं बदल सकते हैं। लेकिन अपने आहार में बदलाव करने से आपके बालों की स्थिति में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन बालों के विकास और कम बालों के झड़ने की एक कुंजी है। यदि आपका आहार उचित मात्रा में पोषक तत्वों के साथ संतुलित नहीं है तो कोई भी हेयर ट्रीटमेंट आपको बालों के विकास के अच्छे परिणाम नहीं दे सकता है। तो आज हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए है। यहां दिए गए इन 5 सुपरफूड को अपने दैनिक आहार में शामिल करने से आप लंबे और चमकदार बाल पा सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

Superfoods for Hair
green vegetables

सब्जियों में आपके पास ढेर सारी वैरायटी होती हैं, जो बालों को खूबसूरत बनाए रखने में आपकी मदद करती हैं। लगभग सभी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और यदि आप संतुलित आहार लेते हैं, तो आपको बालों के विकास के बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, बालों के विकास में आपकी मदद करने के लिए अपने आहार में प्याज के रस का भी इस्तेमाल कर सकते है।

शकरकंद

Sweet potato
Sweet potato

शकरकंद बीटा-कैरोटीन का एक बड़ा स्रोत है। एक मध्यम शकरकंद में लगभग 114 ग्राम बीटा-कैरोटीन होता है। जो आपके दैनिक विटामिन ए की आवश्यकता से चार गुना अधिक होता है। जो बालों के विकास में काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही यह बालों की बनावट को बनाए रखने में भी मदद करता है और बालों का गिरना भी कम करता है।

मछली

Fish
Fish

मछली बालों की ग्रोथ के लिए एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। मछली पोष्क तत्वों से भरपूर होता है। जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। यह ओमेगा- 3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्त्रोत है। जो बालों को लंबा और घना बनाता है। मछली में प्रोटीन, विटामिन डी3, विटामिन बी और बायोटीन जैसे पोष्क तत्व पाए जाते है। जो बालों को झड़ने से रोकता है और बालों का तेजी से विकास भी होता है।

एवोकाडो

Avocado
Avocado

एवोकाडो पौष्टिक और हेल्दी वसा का एक अच्छा उदाहरण है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। एक एवोकाडो लगभग 200 ग्राम होता हैं और यह आपकी दैनिक विटामिन ई की आवश्यकताओं का लगभग 21% प्रदान करता है। इसके अलावा, विटामिन ई रोम छिद्रों को बंद करता है और बालों के बेहतर विकास में मदद करता है। एवोकाडो हृदय स्वस्थ के लिए भी अच्छा होता है और यह हृदय के लिए स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भी भरपूर है। आप इसे अपने नाश्ते के सलाद में शामिल कर सकते हैं या इसकी हरी स्मूदी भी बनाकर पी सकते है।

खट्टे फल

citrus
citrus

आपके शरीर को आयरन के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है। आपको अपने आहार में खट्टे फलों को शामिल करना बहुत जरूरी है। पोषण विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विटामिन सी की आपकी दैनिक खुराक प्राप्त करने के लिए प्रति दिन एक नींबू या खट्टे फलों को खाना चाहिए। आप चाहे तो नींबू पानी के साथ उसमें शहद को मिलाकर पीएं। नींबू के अलावा आप संतरे का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके अलवा आप कोई ओर भी खट्टे फलों का सेवन कर सकती है। शरीर में कोलेजन के उत्पादन के लिए भी विटामिन सी की आवश्यकता होती है। जो बालों का विकास तेजी से करता है और बालों को सुंदर और घना बनाने में मदद करता है।

Leave a comment