Straight Hairs: लंबे, घने और स्ट्रेट बाल हर लड़की का सपना होता है। जिसे पाने के लिए वह न जानें कितने तरह के महंगे ट्रीटमेंट और घरेलू उपचार का सहारा लेती हैं। इनदिनों स्ट्रेट और लंबे बाल एक नया फैशन स्टेटमेंट बन चुका है, इसके लिए अधिकांश लड़कियां और महिलाएं स्ट्रेटनिंग और कैरेटिन जैसे महंगे ट्रीटमेंट अपना रही हैं। पार्लर में की जाने वाली परमानेंट स्ट्रेटनिंग न केवल बालों को नुकसान पहुंचाती है बल्कि इससे निकलने वाली हीट स्कैल्प कैंसर का कारण भी बन सकती है। ऐसे में अपने टेढ़े-मेढ़े और बेजान बालों को स्ट्रेट करवाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट की बजाये घरेलू चीजों का उपयोग कर रातों-रात अपने बालों को सीधा और चमकदार बना सकते हैं। वो कैसे, चलिए जानते हैं इसके बारे में।
ऑलिव ऑयल और अंडा

अंडा और ऑलिव ऑयल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो बालों के टेक्सचर को सुधारने में मदद कर सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से उलझे बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको 2 अंडे और 3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल लेना है। इन सामग्रियों को एक साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगभग दो घंटे के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रखें बालों को माइल्ड शैंपू से क्लीन करें।
नींबू का रस और नारियल का दूध
नींबू का रस और नारियल के दूध में एसिड और अल्काली होता है जो बालों की बनावट को बदल सकता है। ये मास्क आपके बालों को पहले ही उपचार के बाद रेशमी, चिकने और मुलायम बना सकता है। मास्क को बनाने के लिए ¼ कप नारियल का दूध और 1 बड़ा चम्मच नींबू के रस की आवश्यकता होगी। दोनों सामग्रियों को एक कटोरी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह इस मास्क को बालों में लगभग 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
स्ट्रॉबेरी और शहद
बालों को नेचुरली स्ट्रेट बनाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी, शहद और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मास्क आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और उन्हें स्ट्रेट करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक कप में दो चम्मच शहद, मैश्ड स्ट्रॉबेरी और आधा कप दूध ले लें। इसे अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को तीन घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर धो लें।
केला और ऑलिव ऑयल

ये बेहद फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर मास्क है। इसे बनाने के लिए आप एक केला, दही, शहद और ऑलिव ऑयल ले लें। अब इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर चिकना पेस्ट बना लें। फिर इसे बालों पर लगभग 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। हफ्ते में दो बार इस प्रकिया को दोहराने से बाल नेचुरली स्ट्रेट हो सकते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और बालों को स्ट्रेट बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आधा कटोरी तेल में एलोवेरा डालकर गर्म करें और गुनगुना हो जाने पर बालों और स्कैल्प पर 1 घंटे के लिए लगा लें। फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
