Hair Loss Due to Vitamin Deficiency: अक्सर हम सभी को लगता है कि मानसून चल रहा है या फिर मौसम में परिवर्तन आ रहा है इस कारण से बाल टूट रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आपके बालों का टूटने का कारण सिर्फ यही हो। क्योंकि बालों के टूटने के कारण तो बहुत से होते है। कई बार हमारे शरीर के अंदर कम होने वाले विटामिन के कारण भी बाल टूटते है। कुछ विटामिन ऐसे हैं जिनकी सही मात्रा शरीर में नहीं होने से बाल बहुत तेजी से टूटने लगते है। इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे कौन से विटामिन हैं जो बालों के टूटने का कारण बनाते हैं। इन विटामिन की कमी से बाल कमजोर और बेजान भी नजर आने लगते हैं।
Also read: Vitamin E for Hair: बालों के लिए फायदेमंद है विटामिन ई
विटामिन डी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खानपान पर पूरी तरह ध्यान नहीं देते। जिसके कारण शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। और यदि विटामिन डी की बात की जाए तो अधिकतर लोगों में इसकी कमी पाई जाती है। जो लोग शाकाहारी है उनमे सबसे ज्यादा विटामिन डी की कमी होती है। इसलिए जरूरी है कि अगर आपके बाल टूट रहे हैं तो विटामिन डी को चैक करवा लें। यदि जांच करवाने में इसकी कमी आए तो आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें। या फिर प्राकृतिक तरीके से धूप में थोड़ी देर बैठे। या फिर विटामिन डी युक्त चीजों को खाएं जैसे अंडे का पीला भाग, मछली या फिर फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स को खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
विटामिन ए
विटामिन ए भी सही मात्रा में नहीं लेने से आपके शरीर में दिक्कते आ सकती है। और इसका असर बालों पर बहुत ज्यादा पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर पूरी तरह ध्यान दें। विटामिन ए युक्त चीजें जैसे गाजर,शिमला मिर्च,आलू इस तरह के खाद्य पदार्थ को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करें। इससे विटामिन ए की कमी आपके शरीर में से खत्म हो जाएगी और आपके बाल टूटने कम हो जाएंगे। ध्यान रखें कि आपने विटामिन ए को सही से नहीं लिया तो बाल लंबे भी नहीं होगे। और देखने में बेहद बेजान और सूखे हुए नजर आएंगे।
विटामिन ई

यदि आपके बाल दो मुंहे होते जा रहे है और उनमे किसी भी तरह की चमक नहीं रह गई है तो समझ लीजिए आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो रही है। विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर विटामिन ई के कैप्सूल आप ले सकते है। या फिर सनफलावर सीड्स, पमकिन सीड्स,चिया सीड्स का सेवन करें।
विटामिन सी
हमारे शरीर को सभी तरह के विटामिन की जरूरत होती है। कोई भी विटामिन कम होता है तो हमारे शरीर में दिक्कत आरम्भ हो जाती है। इसी तरह विटामिन सी की कमी से बाल टूटने आरम्भ हो जाते हैं। विटामिन सी की कमी जैसे ही शरीर में होती है तो इसका असर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर पड़ता है। जिससे बालों पर भी इसके असर पड़ना आरम्भ हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन जरूर करें जैसे खट्टे फल, ब्रोकोली, शिमला मिर्च इस तरह के खादय पदार्थो का सेवन भली प्रकार से करें।
बालों को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थ

बालों का झड़ना रोकने के लिए आप पालक, गाजर, सोयाबीन, अंडा, शकरकंदी, पपीता, आंवला, अंगूर, संतरा, शिमल मिर्च, साबूत अनाज, ब्रोकली, मूंगफली, चॉकलेट, मेवे, मूंग, मसूर दाल, और राजमा का सेवन करना चाहिए।
अन्य वजहों से भी झड़ते हैं बाल
तेज बुखार और किसी बीमारी से उबारने के बाद
बारीक कंघी से बाल झाड़ना
खराब खानपान
केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल
डिलीवरी के बाद
हार्मोन इंबैलेंस
वेट लॉस
पॉल्यूशन और खारा पानी आदि।
