Henna and Aloe Vera Mask: गर्मियों के मौसम में सिर्फ हमारी स्किन ही नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। खासकर स्कैल्प से ज्यादा पसीना आने की वजह से गंदगी धूल इस पर चिपक जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है और यह धीरे-धीरे अपनी ग्रोथ पकड़ लेते हैं, जिसका रिजल्ट यह होता है कि खुजली, इन्फेक्शन और डैंड्रफ बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए एलोवेरा और मेहंदी से बना स्कैल्प मास्क आपके लिए काफी मददगार साबित होता है, जिसमें कूलिंग प्रॉपर्टी होती है और यह आपके स्कैल्प को ठंडा कर सकता है। गर्मियों के समय स्कैल्प में अक्सर खुजली और जलन जैसी समस्या देखी जाती है। इन सभी परेशानियों के लिए यह मास्क बेहद महत्वपूर्ण है, जो कई पोषक तत्वों और प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। इसे आप घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें।
बालों में मेहंदी और एलोवेरा लगाने के फायदे

मेहंदी जहां स्कैल्प को ठंडक पहुंचाती है तो वहीं एलोवेरा इसे डीप मॉइश्चराइज करता है। मेहंदी एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। जिन लोगों का स्कैल्प ऑयली होता है और डैंड्रफ ज्यादा रहता है। यह इस परेशानी को कंट्रोल कर सकता है। मेहंदी बालों को नेचुरल कलर देती है और शाइनी बनाती है।
वहीं एलोवेरा को लगाने से बालों को जड़ों तक पोषण मिलता है और हेयर ग्रोथ बेहतर बनती है। एलोवेरा लगाने से स्कैल्प में खुजली और जलन से भी छुटकारा मिलता है। मेहंदी और एलोवेरा को एक साथ लगाने से सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें, जो स्कैल्प पर बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनसे यह मास्क स्कैल्प को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
मेहंदी और एलोवेरा हेयर मास्क बनाने का सही तरीका

इस मैजिक हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मेहंदी पाउडर को डाल लें। इसके बाद अगर आपके घर पर एलोवेरा का पौधा है तो इसकी पत्तियों में से एलोवेरा जेल निकालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें। आप बाजार से खरीदे हुए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें थोड़ी मात्रा में दही डालें और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आपको यह हेयर मास्क थोड़ा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं और एक स्मूद हेयर मास्क तैयार कर लें। अभी से थोड़ी देर के लिए छोड़ कर रख दे। याद रखें इस हेयर मास्क को लगाने से पहले अपने बाल को धोकर सुखा लें और अगर आपने हाल ही में बालों को साफ किया है तो आप डायरेक्ट इस हेयर मास्क को लगा सकती हैं। अब अपने बालों में इस पेस्ट को हाथों या ब्रश की मदद से अप्लाई करें। 30 मिनट से लेकर 1 घंटे इसे बालों में लगा रहने दें, जिससे यह अपना काम अच्छे से कर पाएगा। अब नॉर्मल पानी से अपने बालों को साफ कर लें। ध्यान रहे तुरंत शैंपू करने की गलती ना करें। आपको केवल सादे पानी से अपने बालों को अच्छी तरह साफ कर लेना है और अगले दिन अपने बालों में शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों में अच्छा कलर भी आएगा और पोषण भी मिलेगा।
