Bridal Hair Extension: हेयर एक्सटेंशन आधुनिक और पारंपरिक लुक को बैलेंस करता है। चाहे ब्राइडल आउटफिट कितना भी भारी हो, हेयरस्टाइल उतना ही आकर्षक और देर तक टिकने वाला होता है।
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है। इन्हें लगाने से तुरंत बाल घने और लंबे दिखने लगते हैं, जिससे हेयरस्टाइल लंबे समय तक सेट रहता है और पूरे फंक्शन में एक भी स्ट्रैंड बाहर नहीं निकलता। ब्राइडल फोटो और वीडियो में भी बाल सुंदर और क्लीन फिनिश के साथ नजर आते हैं। एक्सटेंशन का एक बड़ा फायदा यह भी है कि आप हर तरह के मौके जैसे- हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन – हर अवसर पर आप एकदम अलग और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। साथ ही मोती, फ्लॉवर्स, हेयर ज्वेलरी और बाकी एक्सेसरीज हेयर एक्सटेंशन पर ज्यादा सुंदर, डिफाइन्ड और
पिक्चर-परफेक्ट दिखती हैं। बॉलीवुड ब्राइड्स भी इस ट्रेंड को खूब पसंद कर रही हैं। आलिया भट्ट, कियारा अडवाणी और परीणीति चोपड़ा जैसे सेलिब्रिटी ब्राइड्स केब्राइडल हेयरस्टाइल इतने वॉल्यूमिनस और फ्लॉलेस इसलिए दिखे क्योंकि उन्होंने अपने लुक में स्मार्ट तरीके से हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल किया।
1. ब्राइडल बन्स

भारतीय दुलहन का फेवरेट ब्राइडल हेयरस्टाइल- जूड़ा-एक्सटेंशन के बिना बिल्कुल कम्पलीट नहीं होता। यह बालों की वॉल्यूम तुरंत बढ़ता है और जूड़ा परफेक्ट गोल और शार्प दिखता है। इससे रोज-शेप्ड बन, लो मैसी बन और हेवी गजरा बन बनाना आसान हो जाता है। अक्सर मेकअप
आर्टिस्ट क्लिप-इन बन, रोज-बन एक्सटेंशन या मैसी बन स्क्रंची का इस्तेमाल करते हैं। गजरा, पर्ल-पिन और फ्लॉवर एक्सेसरीज जूड़े को और रॉयल बनाती हैं।
2. ब्रेड्स
अगर बात इंडियन ब्राइडल ट्रेडिशन्स की हो, तो चोटी हमेशा से स्पेशल रही है। लेकिन पतले बालों से मोटी, लंबी चोटी बनाना मुश्किल होता है। यहां हेयर एक्सटेंशन गेम-चेंजर साबित होते हैं। एक्सटेंशन चोटी को घना दिखाते हैं। मोटाई और लंबाई दोनों बढ़ जाती है। इससे ब्रेड ज्यादा डिफाइन्ड
और स्मूद दिखती है और पर्ल-स्टडेड ब्रेड या फ्लॉवर ब्रेड भी इससे आसानी से बन जाती है। मेहंदी और हल्दी में ये स्टाइल बहुत पॉपुलर हैं-
ट्रेंडिंग ब्राइडल ब्रेड्स
1. पर्ल डच ब्रेड
2. फिशटेल ब्रेड
3. थिक
ट्रेडिशनल ब्रेड विथ गजरा
4. ब्रेडेड पोनीटेल
3. ओपन वेव्स
अगर दुलहन चाहती है कि उसका लुक मिनिमल और एलीगेंट हो, तो सॉफ्ट वेव्स और ओपन कर्ल्स
परफेक्ट हैं। नेचुरल वेव्स में ज्यादा वॉल्यूम जुड़ता है बाल चिपके नहीं लगते हेयरस्टाइल फोटो में फुलर दिखता है। फ्रंट से सिर के पास वॉल्यूम मिलता है। प्री-वेडिंग शूट और वरमाला में ओपन वेव्स बहुत पसंद की जाती हैं।
4. फ्यूजन स्टाइल
मॉडर्न दुलहनें आजकल फ्यूजन हेयरस्टाइल को बहुत अपनाती हैं। यह न तो पूरी चोटी होती है, न पूरा जूड़ा- बल्कि दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है। इस हेयर एक्सटेंशन से टॉप क्राउन को अच्छी हाइट मिलती है और पीछे के बाल ज्यादा फ्लफी और घने दिखते हैं, जिससे ट्विस्ट्स और मिनी-ब्रेड्स ज्यादा नीट और शार्प बनती हैं। इस तरह का हेयर स्टाइल सगाई, संगीत और मेहंदी के लिए परफेक्ट है।
5. हाई पोनीटेल्स

आजकल की दुलहनें हाई स्लीक पोनी को रिसेप्शन और कॉकटेल के लिए खूब पसंद कर रही हैं क्योंकि यह चेहरे को पतला दिखाती है और यह पोनी के बैक-कर्व को भी अच्छे से हाईलाइट करती है। यह फोटो में सुपर ग्लैम दिखाई देती है और इस एक्सटेंशन से बालों की लंबाई और बाउंस दोनों बढ़ते हैं।
क्या आप जानते हैं कि यह स्टाइल दीपिका पादुकोण और नोरा फतेही के लुक से काफी इंस्पायर्ड होता है।
6. पॉपुलर एक्सटेंशन टाइप
सीमलेस क्लिप-इन्स
1. हल्के
2. तुरंत लगाने वाले
3. ब्रेड्स, वेव्स और पोनी में आसानी से ब्लेंड
मेसी बन स्क्रंची और कर्ली बन एक्सटेंशन
1.यह जूड़ा बनाने में टाइम बचाते हैं और फ्लफी, वॉल्यूमिनस फिनिश देते
हैं।
माइक्रो-रिंग-टेप इन एक्सटेंशन
1. यह बार-बार स्टाइलिंग के लिए परफेक्ट और फिल्मी हेयरस्टाइल जैसा
नेचुरल लुक देते हैं। यह बॉलीवुड में बहुत पॉपुलर हैं।
7. की ट्रेंड्स

पर्ल-स्टडेड हेयर लुक्स
1.हर स्टाइल में पर्ल की सजावट सुपर- एलिगेंट लगती है।
फ्लॉरल हेयर-डेकोरेशन
1. गजरा, रोज, बेबी-ब्रीथ- सब एक्सटेंशन के साथ और खूबसूरत लगते हैं।
सुपर वॉल्यूमिनस लुक्स
1. ब्राइडल हेयरस्टाइल अब 3 गुना फुलर
बनाए जाते हैं।
सीमलेस ब्लेंडिंग
1. एक्सटेंशन बिल्कुल बालों में मिल जाते हैं और कोई लाइन नहीं दिखती।
8. परफेक्ट हेयर एक्सटेंशन
अपने बालों के शेड के सबसे करीब वाला एक्सटेंशन चुनें। हेवी हेयरस्टाइल के लिए लाइटवेट एक्सटेंशन लें और यदि एक से ज्यादा फंक्शन्स हों तो री-यूजेबल क्लिप- इन्स लें। अगर लगातार कई दिनों तक चाहिए तो टेप-इन बढ़िया विकल्प है। ऐसे में हीट-फ्रेंडली एक्सटेंशन लें ताकि
कलरिंग-स्टाइलिंग आसान हो। शादियों में हेयर एक्सटेंशन अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट ब्यूटी इंवेस्टमेंट बन चुके हैं। ये दुलहन को किसी भी फंक्शन में परफेक्ट वॉल्यूम, लेंथ और फ्लालेस फिनिश देते हैं। चाहे आप ट्रेडिशनल गजरा बन चाहें या सुपर मॉडर्न स्लीक पोनी-हेयर एक्सटेंशन हर स्टाइल को खूबसूरत बना देते हैं।
अगर आप आने वाली दुलहन हैं, तो यकीन मानिए- हेयर एक्सटेंशन आपकी ब्राइडल लुक को ग्लैमरस, नेचुरल और टाइमलेस बनाने का सबसे आसान तरीका है।
