Split Ends Reason: दो मुंहे बाल यानी कि स्प्लिट एंड्स बालों के टूटे हुए सिरे होते हैं जो सूखेपन या क्षति के कारण दो या दो से अधिक भागों में हो जाते हैं। इस तरह का नुकसान किसी भी प्रकार के बालों को हो सकता है। स्प्लिट एंड्स को काटकर उनसे छुटकारा पाना आसान है, लेकिन ये तरीका हर बार प्रभावी नहीं है। ऐसे में कई बार आपके बाल फिर से दोमुंहे हो सकते हैं। ऐसे में ये टूटे बाल आपके बालों को और खराब कर सकते हैं और इसकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले तो आपको ये जानना चाहिए कि दो मुंहे बाल होते क्यों हैं, इसके कारण क्या हैं और उन चीजों को करने से बचें। आइये जानते हैं इसके बारे में-
ओवरवाशिंग
हमारे बालों को साफ और स्कैल्प को स्वस्थ रखना जरूरी है लेकिन अत्यधिक बालों को धोने से यह अपने प्राकृतिक तेलों को खो सकता है। इसके कारण आपके बाल अधिक ड्राई और कमजोर हो जाते हैं और दो मुंहे बालों के होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
कैमिकल्स और कलर का इस्तेमाल
हेयर स्टाइल के लिए हम अपने बालों में कैमिकल्स और कलरिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में ये कलर ट्रीटमेंट और कैमिकल्स का प्रयोग आपके बालों की प्राकृतिक नमी को छीन सकते हैं, जिससे बाल सूख सकते हैं और टूटने का खतरा और बढ़ सकता है। दरअसल, कैमिकल ट्रीटमेंट बालों को अंदर से बाहर तक नुकसान पहुंचाता है और इन्हें कमजोर बना देती हैं, जिससे दो मुंहे बाल हो जाते हैं।
हीट-स्टाइलिंग
हीट-स्टाइलिंग बालों की क्षति और टूटने के पीछे एक बड़ा कारण है। गर्मी से बालों को स्ट्रेट करने से बाल ज्यादा गर्म हो जाते हैं, जिससे दो मुंहे बाल हो सकते हैं। ऐसे में बालों में हीट प्रोटेक्टेंट का उपयोग करें। हीट प्रोटेक्टेंट न केवल बालों को गर्मी और हानिकारक प्रभावों से बचाता है, बल्कि यह बालों को हल्के कंडीशनिंग पोषण से भी प्रभावित करता है।
ओवर ब्रशिंग
जैसे हमारे बालों को शैम्पू करना, कंघी करना और ब्रश करना आवश्यक है, लेकिन इसे ज़्यादा करने से निश्चित रूप से आपके बाल टूटने लगते हैं। ओवर ब्रशिंग के कारण आपके बाल अंदर से टूट जाते हैं और दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए इससे बचना बेहद जरूरी है।
खराब मौसम और प्रदूषण
हवा, बारिश, धूप, प्रदूषण और जीवनशैली जैसी कुछ पर्यावरणीय स्थितियां भी बालों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे बालों को नुकसान होने की संभावना अधिक हो जाती है और आपके बाल दोमुंहे हो सकते हैं। ऐसे में इन सभी चीजों से बचने की कोशिश करें।
डाइट की कमी
अगर आपकी डाइट में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी है, तो यह बालों की सेहत पर असर डाल सकता है। इससे बालों में नमी की कमी हो जाती है, जिससे बाल सूख जाते हैं और टूटने लगते हैं। इससे बालों के सिरों पर दो मुंहे बाल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
