Remedies for Split Ends

असरदार उपाय दोमुंहे बालों से दिलाएंगे छुटकारा

दोमुंहे बालों की परेशानी के कारण बालों का विकास रूक जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने वाले नुस्खे क्या हैं?

Remedies for Split Ends : दोमुंहे बालों की परेशानी से जूझ रहे लोगों के बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आते हैं। इसके अलावा दोमुंहे बालों की वजह से आपके बाल बीच से टूटने लगते हैं, जिसके कारण बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। ऐसे में दो मुंहा बालों की समस्याओं को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप दोमुंहे बालों की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई तरह के असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने के कुछ असरदार उपायों के बारे में बताएंग।

अंडे की जर्दी

दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप अंडे की जर्दी से तैयार हेयर मास्क लगा सकते हैं। यह काफी प्रभावी उपचारों में से एक है। नियमित रूप से अंडे को फ्रिजी हेयर पर लगाने से आप अपने बालों को सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं।

अंडे की जर्दी को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले 1 अंडे की जर्दी लें। इसमें दो बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 चम्मच बादाम का तेल और शहद मिक्स करें। इसके बाद इसे हेयर मास्क को अपने बालों पर लगा करें। करीब 30 से 45 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें। इससे दोमुंहे बालों की परेशानी को कम किया जा सकता है।

बियर से दूर करें दोमुंहे बाल

स्वास्थ्य के लिए बियर भले ही फायदेमंद न हो, लेकिन यह बालों को डैमेज होने से बचाने में काफी प्रभावी हो सकता है। इससे बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही यह आपके बालों के लिए एक बेहतर कंडीशनर हो सकता है। अगर आप अपने बालों की वॉल्यूम को बढ़ाना चाहते हैं तो बियर को अपने बालों में जरूर लगाएं।

दोमुंहे बालों में बियर लगाने के लिए सबसे पहले 1 बोतल बियर लें। अब इससे अपने बालों को धो लें। करीब 2 से 3 मिनट के बाद बालों में शैंपू कर लें। ऐसा करने से आप दोमुंहे बालों की परेशानी को कम कर सकते हैं।

शहद से दूर करें दोमुंहे बालों की समस्या

दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बालों को नमी प्रदान करता है। साथ ही शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपके रोम को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

दोमुंहे बालों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद लें। इसमें दही और ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं। करीब 20 से 25 मिनट के बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आप दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या बिना वजह काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में हेयर प्रॉबल्म्स एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें। ताकि आपके बालों की परेशानियों को कम किया जा सके।