Hair Care
Hair Care

बालों के लिए आंवला-एलोवेरा पैक

Hair Care Tips: आंवला और एलोवेरा दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप इस हेयर मास्क को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में-

आंवला-एलोवेरा पैक बनाने की विधि

2 चम्मच आंवला पाउडर को ताजे एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। अब इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। पैक को लगभग 30-45 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतरीन नतीजों के लिए इस पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में एक बार जरूर करें।

Also read: एलोवेरा जेल में ये 5 चीजें मिलाकर लगाएं, दोगुनी तेजी से होगी बालों की ग्रोथ 

आंवला-एलोवेरा पैक के बालों के लिए फायदे

एलोवेरा और आंवला से बने पैक का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती हैं। इनमें मौजूद गुण बालों को पोषण देने और जड़ से मजबूत बनाने का काम करते हैं।

बालों और स्कैल्प पर गंदगी जमा होने की वजह से डैंड्रफ या रूसी की समस्या होती है। बालों में मौजूद रूसी हेयर फॉल और ग्रे हेयर का कारण बनती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।

बालों को पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से इसका रंग फीका होने लगता है। पोषण की कमी के कारण ही कुछ लोगों को कम उम्र में सफेद बाल की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

ड्राई हेयर या बालों में सूखापन बहुत कॉमन समस्या है। सही ढंग से बालों की केयर न करने की वजह से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

असंतुलित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों के कारण कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या आम हो गयी है। हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने या हेयर फॉल की समस्या से परेशान है। बालों को टूटने से बचाने के लिए आंवला और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...