Coffee Hair Mask
Coffee Hair Mask

Coffee Hair Mask: कई लोगों की दिन की शुरुआत ही कॉफी से होती है। इसकी खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी होती है। कॉफी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह सेहत के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में कॉफी कारगा है। तो आइए जानें, बालों के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं-

कॉफी और नारियल तेल

आपको नारियल के तेल में कॉफी पाउडर मिक्स करके भी अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। नारियल का तेल और कॉफी पाउडर आपके बालों को कंडीशन और स्मूद बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप नारियल का तेल लें। इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर मिक्स करें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लागएं। 15-20 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और शाइनी नजर आएंगे।

कॉफी और अंडा

आप कॉफी पाउडर में अंडा मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन होता है। इससे बालों को पोषण मिलता है, बाल मुलायम और खूबसूरत बनते हैं। इसके लिए आप 2 अंडे लें। इन्हें अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें कॉफी का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद कॉफी और अंडे का मिश्रण अपने बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू और कंडीशन कर लें। कॉफी और अंडा हेयर मास्क बालों को मजबूत, काला और घना बनाने में मदद कर सकते हैं।

कॉफी और दही

कॉफी और दही का कॉम्बिनेशन भी बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में दही लें। इसमें कॉफी और नींबू का रस डालें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर अपने बालों पर लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। कॉफी और दही हेयर मास्क लगाने से बाल हेल्दी बनेंगे। इससे आपको डैंड्रफ और रूखे बालों से भी छुटकारा मिल सकता है।

कॉफी और चीनी

स्किन के साथ ही स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी में चीनी मिलाकर स्क्रबर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉफी पाउडर लें। इसमें चीनी मिलाएं और फिर इससे अपने स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे बालों का विकास तेज होगा, साथ ही बाल मजबूत और घने भी बनेंगे। 10-15 मिनट बाद आप बालों पर शैंपू और कंडीशन कर सकते हैं।

कॉफी और शहद

कॉफी के साथ शहद बालों के स्वस्थ विकास और पुनर्जनन के लिए एकदम सही है। शहद स्कैल्प के लिए नमी और हाइड्रेशन का सबसे अच्छा स्रोत है, और यह बैक्टीरिया और फंगल समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद अपने बालों का पानी से धो लें।

कॉफी और कैस्टर ऑयल

सबसे अच्छे ऑर्गेनिक हेयर प्रोडक्ट में से एक है कैस्टर ऑयल। इसमें बहुत सारे फ़ायदेमंद गुण होते हैं और इसे कॉफ़ी के साथ मिलाकर बालों के लिए एक बेहतरीन हेयर मास्क बनाया जाता है। कैस्टर ऑयल हेयर मास्क लगाने से पहले अपने बालों को गीला करें। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...