Greasy Hair After Washing: हेयर वॉश करना बालों की केयर करना एक बेसिक स्टेप है। अमूमन जब महिलाओं को अपने बाल ऑयली व ग्रीसी नजर आते हैं, तो उन्हें क्लीन करने के लिए हेयर वॉश करते हैं। जिसके बाद बालों में एक फ्रेशनेस आ जाती है। आमतौर पर, हम सभी के साथ ऐसा ही होता है। हालाकि, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हेयर वॉश करने के बाद भी वह ऑयली ही नजर आते हैं। ऐसे में समझ में नहीं आता है कि आखिरकार गड़बड़ कहां हो रही है। अगर बालों को वॉश करने के बाद भी वह ऑयली नजर आएंगे, तो ऐसे में आप उनकी फ्रेशनेस को कैसे बनाए रखेंगे, यह भी एक बड़ा सवाल है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से बाल वॉश करने के बाद भी ऑयली व चिपचिपे नजर आ सकते हैं-
हेयर वॉश के बाद बालों को ओवर-कंडीशनिंग करना

यह एक कॉमन मिसटेक है, जो आपके फ्रेश शैम्पू किए बालों को भी ऑयली व ग्रीसी दिखा सकती है। बालों को वॉश करने के बाद उन्हें कंडीशन करना आवश्यक होता है। लेकिन बालों को ओवरकंडीशन करने से बचें। जब आप आवश्यकता से अधिक कंडीशनर बालों में लगाते हैं या फिर लेंथ के साथ-साथ स्कैल्प पर भी इसे लगाते हैं, तो इससे आपके बालों को लाभ कम और नुकसान अधिक होता है। यह आपके बालों को अधिक ग्रीसी बना सकता है।
हेयर वॉश करते समय प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह क्लीन ना करना
हेयर वॉश करते समय यह बेहद जरूरी है कि आप प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह क्लीन करें। कई बार हम जल्दी में होते हैं और इसलिए हेयर वॉश भी जल्दबाजी में करते हैं। जिसके कारण आपके बालों व स्कैल्प पर प्रोडक्ट्स यूं ही रह जाता है। हालांकि, जब आप अपने शैम्पू या कंडीशनर को अच्छी तरह से क्लीन नहीं करते हैं, तो इससे आपकी स्कैल्प पर अतिरिक्त तेल विकसित होने लगता है। जिससे आपके बाल एक बार फिर से ऑयली नजर आने लगते हैं।
हेयर वॉश करने के लिए गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

बालों की केयर करना तो हम सभी चाहते हैं, लेकिन उसके लिए किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, यह बेहद ही अहम् है। कई बार लोग अपने बालों व स्कैल्प टाइप को समझे बिना ही सिर्फ एड देखकर किसी प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं। लेकिन जब आप इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं तो बालों को वॉश करने के बाद भी वह ऑयली व चिपचिपे नजर आ सकते हैं। इसलिए, सबसे पहले अपने बालों को समझने का प्रयास करें और फिर उसके अनुसार ही हेयर प्रोडक्ट्स को चुनें।
अपने बालों को बहुत अधिक गर्म पानी से वॉश करना

ठंड के मौसम में हम सभी यही गलती करते हैं। गर्म पानी से शॉवर लेना या फिर हेयर वॉश करना हमें अच्छा तो लगता है, लेकिन इससे बालों को नुकसान होता है। जिस तरह चेहरे पर गर्म पानी का इस्तेमाल करने से उसका नेचुरल ऑयल निकल जाता है और फिर स्किन उस ऑयल को रिस्टोर करने के लिए अत्यधिक तेल का उत्पादन करती है और स्किन अधिक चिपचिपी नजर आती है। ठीक ऐसा ही कुछ हेयर स्कैल्प के साथ भी होता है। यही वजह है कि हेयर वॉश के बाद भी बाल ऑयली दिखते हैं। इसलिए गर्म पानी से बालों को वॉश करने से बचें। अगर आप गुनगुने पानी से बालों को वॉश कर रही हैं तो उसके बाद ठंडे पानी से रिंस करना ना भूलें।
हेयर वॉश करने के बाद कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

हेयर वॉश करने के बाद बालों की केयर व स्टाइलिंग करने के लिए हम कुछ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब आप बहुत अधिक प्रोडक्ट्स को बालों में लगाती हैं और उन्हें भी आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल करती हैं तो इससे बाल अधिक चिपचिपे नजर आते हैं। इसलिए, हेयर वॉश के बाद केवल उन्हीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जिनकी आपको वास्तव में आवश्यकता है। साथ ही इसकी मात्रा पर भी ध्यान दें।
बार-बार हेयर वॉश करना

अगर आपको हेयर वॉश करने के बाद भी बाल ऑयली व ग्रीसी नजर आते हैं तो इसके पीछे एक वजह यह भी हो सकती है कि आप अपने बालों को ओवरवॉश कर रहे हैं। दरअसल, जब भी आप अपने बालों को वॉश करते हैं, तो हर बार बालों से नेचुरल ऑयल निकलता है। ऐसे में बार-बार हेयर वॉश करने पर बाल या तो रूखे होने लगते हैं या फिर बहुत अधिक ऑयली। हालांकि, इस बात का कोई एक निश्चित नियम नहीं है कि आपको अपने बालों को कितनी बार धोना चाहिए। मसलन, आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आप हर दूसरे या तीसरे दिन बालों को वॉश करें।
हेयर वॉश के बाद हैवी कंडीशनर का इस्तेमाल करना

कुछ लोग यह सोचते हैं कि बालों का ध्यान रखने के लिए हैवी कंडीशनर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है। इससे बाल अधिक स्मूद बनेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। मसलन, अगर आपके बाल पतले, या स्वाभाविक रूप से तैलीय हैं, तो ऐसे में आपको हैवी कंडीशनर का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है। इसकी जगह आप लाइटवेट कंडीशनर या कंडीशनर स्प्रे को यूज कर सकती हैं। लेकिन अगर आपके बाल थिक व टेक्सचर हैं तो ऐसे में आपको हैवी कंडीशनर की आवश्यकता हो सकती है।
