Hair Accessories
Hair Accessories

Hairstyle for Festival: फेस्टिव सीजन में अगर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बनाएं कुछ ऐसे अट्रैक्टिव हेयर स्टाइल ताकि आप दूसरों से अलग नजर आएं।

Also read: किड्स फैशन स्टाइल

1. इस तरह की हेयरस्टाइल के लिए पहले बालों में कर्लर मशीन की सहायता से लूज यानी बड़े-बड़े कर्ल बना लें।
2. आप चाहें तो इसे रोलर की मदद से भी लूज कर्ल बना सकती हैं। इसमें बालों को 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें।
3.हाथों की मदद से कर्ल के डैंगल को खोल लें। फिर हेयर स्प्रे लगाकर बालों को सेट कर लें।
4. आखिर में बालों को हेयर एक्सेसरीज से सजाएं।

1. इस हेयरस्टाइल के लिए बालों को हल्के लूज कर्ल करें।
2.इसके बाद आप बालों को ट्विस्ट करते हुए पीछे लाएं और जब दोनों तरफ से बन जाए तो उन्हें बांध लें।
3.अब उसको फिशटेल बना लें।
4. इसके लिए आप बालों के दो हिस्से लें और एक-एक करके अपोजिट साइड करते जाएं और रबड़ लगा लें।

1. इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप साइड से तीन भाग कर लें।
2. फिर फ्रेंच चोटी बनाएं लेकिन उल्टी चोटी बनाएं और ऐसे ही चोटी को अंतिम सिरे तक करती रहें।
3. आखिरी में उसे रबड़ बैंड लगाकर, थोड़े से बाल लेकर रबड़ के ऊपर घुमा के अंदर टक कर लें।

1.कर्ल बन बनाने के लिए आप कर्लर मशीन की सहायता से कर्ल बना लें फिर बालों में हेयर स्प्रे लगाकर सेट कर लें।
2. अब उसे हल्के हाथों की मदद से पीछे ले जाकर रबड़ बैंड से बांध लें।
3. अब आप बन को और खूबसूरत बनाने के लिए फूलों को बालों में लगा लें।

1. यह हेयरस्टाइल काफी सिंपल और स्टाइलिश है। इसे बनाने के लिए साइड में फ्रेंच चोटी करके हाई पोनीटेल बन बना लें।
2.जब बन बनाएं तो चोटी के लास्ट में फिश टेल बना के बन बनाएं। आगे से थोड़े बाल निकाल कर उसे हल्का कर्ल कर लें।