Homemade Hair Mask: सर्दियों में बाल काफी रूखे हो जाते हैं खासतौर से जिन्हें ड्राईनेस की दिक्कत है उनके बालों की चमक कम हो जाती है। ऐसे में आप किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से सस्ता हेयर मास्क बना सकती हैं। इनके दुष्परिणाम भी न के बराबर होते हैं।
बाल बहुत संवेदनशील होते हैं और उन्हें उचित देखभाल और ध्यान की आवश्यकता होती है। त्वचा की तरह ही, बहुत से लोग बालों की देखभाल के लिए भी कई तरह के हैक्स अपनाते हैं। बालों को समय पर धोने से
लेकर उन्हें प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों का उपयोग करने तक इनका बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसमें डीआईवाई हेयर मास्क लगाना भी शामिल है। गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में आपके बाल और स्कैल्प पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सर्दियों के दौरान आपके बाल रूखे हो सकते हैं और इस
दौरान बाल दोमुंहे भी हो सकते हैं। वातावरण में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थ आपके बालों से पोषक तत्व को खत्म कर सकते हैं। बालों को हानिकारक प्रदूषकों से छुटकारा दिलाने की आवश्यकता होती है, ताकि वे फिर से मजबूत और मुलायम हो सकें। सर्दियों में अपने बालों की देखभाल के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेचुरल डीआईवाई हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिनसे आपके बाल खूबसूरत और शाइनी बने
रहेंगे।
हेयर मास्क
आपको अपने बालों और त्वचा की देखभाल के लिए बाजार से खरीदे गए ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने रूखे और बेजान बालों को फिर से जानदार बना सकते हैं। बदलता मौसम और ठंडी हवाएं आपके बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसकी आप
कल्पना भी नहीं कर सकते। बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए आप इन 5 डीआईवाई हेयर मास्क को घर पर ही बना सकते हैं।
एवोकाडो और पपीता मास्क
स्टेप 1: इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले एवोकाडो और पपीते को एक साथ मैश करें। इन सभी चीजों को एक कांच के बर्तन में रखें।
स्टेप 2: एक बारीक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को तैयार करने के बाद बालों को कंघी करें। बालों को सुलझाएं। अब इस पेस्ट को पूरे बालों पर अच्छे से लगाएं।
स्टेप 3: इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। बालों को हेयर कैप से अच्छे से ढक लें।
स्टेप 4: अब इसे गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। एवोकाडो और पपीते का हेयर मास्क सूखे और डैमेज बालों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
स्टेप 5: ये आपके बालों को प्रोटीन से भरपूर बनाते हैं और आपके बालों की चमक वापस लाते हैं।
अंडे और दही का मास्क
स्टेप 1: सबसे पहले आपको दो अंडों की जर्दी निकालनी होगी। इसे एक कांच की कटोरी में रख लें।
स्टेप 2: अब इस अंडे में दही डालें और उन्हें एक साथ मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद बालों को सुलझा लें।
स्टेप 3: इसे अपने सिर पर लगाएं और कुछ देर तक लगा रहने दें। इस पैक को कम से कम बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं।
स्टेप 4: अब इसे धो लें। बालों को धोने के लिए किसी भी नेचुरल शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इसे आप सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टेप 5: अंडे की जर्दी विटामिन ए, बी और ई जैसे कई खनिजों और विटामिनों का एक समृद्ध स्रोत है। यह आपके बालों को मजबूत, सेहतमंद और मुलायम बनाता है।
नारियल तेल और मेयोनीज का मास्क

स्टेप 1: सबसे पहले मास्क तैयार करने के लिए एक छोटे कटोरे में नारियल तेल और मेयोनीज दोनों को मिलाकर लें।
स्टेप 2: इन्हें एक साथ मिलाएं और इसके बाद बालों को कंघी कर लें। तैयार मिश्रण को अपने बालों के हर एक स्ट्रैंड पर लगाएं।
स्टेप 3: इसे 20 मिनट तक बालों पर लगाए रखें और इसके सूखने पर बालों को नेचुरल शैंपू की मदद से धो लें।
स्टेप 4: मेयोनीज और नारियल तेल का पेस्ट आपके खुद के घर में बने शैम्पू की तरह काम कर सकता है।
स्टेप 5: इन दोनों के ही बालों के लिए कई फायदे होते हैं जो आपके बालों को मुलायम, चमकदार बनाते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। इनमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो बालों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है।
ओटमील, दूध और शहद का मास्क

स्टेप 1: इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरे में ओट्स और दूध डालें और उन्हें थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। इसे भिगोकर रख दें।
स्टेप 2: फिर इसमें शहद मिलाएं और आखिर में नारियल का तेल डालें। सभी चीजों को चम्मच से अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3: इसका एक अच्छा पेस्ट बनाएं और इसे अपने बालों पर मास्क की तरह लगाएं। इसे लगाने से पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें।
स्टेप 4: इसे बालों पर लगाने के बाद अपने बालों के साथ-साथ अपने सिर की भी अच्छी तरह से मालिश करें।
स्टेप 5: इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
स्टेप 6: ओट्स बालों की देखभाल से जुड़ी समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, रूसी और दोमुंहे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इस डीआईवाई हेयर मास्क को घर पर आसानी से बना सकते हैं।
दालचीनी पाउडर, चीनी और जैतून का तेल मास्क
स्टेप 1: इस मास्क को बनाने के लिए चीनी, दालचीनी पाउडर और जैतून का तेल जैसी सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। सभी चीजों को कांच के बर्तन में मिक्स करें।
स्टेप 2: इस एक्सफोलिएंट को अपने सिर पर लगाएं। इसे अपने बालों पर अच्छे से लगाएं और मालिश करें। 5 मिनट इसे हल्के हाथों से मसाज करें।
स्टेप 3: इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
“सर्दियों में स्कैल्प ड्राई हो जाता है इसलिए बाल काफी रूखे हो जाते हैं। इन्हें मुलायम और चमकदार बनाने के लिए होममेड मास्क लगाएं।”
