Chubby Face Hairstyle: हर महिला का फेस शेप अलग होता है। जहां कुछ महिलाओं का फेस लंबा होता है तो कुछ महिलाओं का फेस राउंड। कुछ महिलाओं का फेस स्लिम होता है तो कुछ चबी। ऐसे में महिलाओं को अपने फेस शेप को ध्यान में रखकर ही हेयरस्टाइल्स बनाने चाहिए। यूं तो हर हेयरस्टाइल का अपना एक लुक व ग्रेस होता है। लेकिन वह हर फेस शेप पर अच्छा लगे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए, आपको ऐसे हेयरस्टाइल को चुनना चाहिए, जो आपके फेस फीचर्स को एन्हॉन्स करने के साथ-साथ कमियों को छिपा सके। मसलन, अगर आपका फेस शेप चबी है तो ऐसे में आपको ऐसे हेयरस्टाइल्स बनाने चाहिए, जो फेस को एक स्लिम लुक दें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं-
चबी फेस पर बनाएं बोहो वेव्स हेयरस्टाइल्स

यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप केजुअल्स से लेकर पार्टी में भी आसानी से बना सकती हैं। बोहो वेव्स हेयरस्टाइल लुक सेंटर पार्टिंग या साइड पार्टिंग हेयर करके बनाया जा सकता है। चूंकि इस हेयरस्टाइल में बाल आपके चेहरे पर आते हैं, जिसके कारण आपका चेहरा थोड़ा स्लिम लगता है।
- इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए पहले बालों की साइड या मिडिल पार्टिंग करें।
- अब अपने बालों पर हीट प्रोटेक्टेंड या टेक्सचराइजिंग स्प्रे करें।
- अब आप बालों के सेक्शन करती जाएं और फिर बालों को लाइट कर्ल करें।
- इसके बाद आप एक पैडल ब्रश की मदद से बालों को हल्का ब्रश करें, जिससे कर्ल को बोहो लुक मिल सके।
- अब आप अपने बालों को हाथों की मदद से स्क्रंच करें और बस आपका हेयरस्टाइल रेडी है।
चबी फेस पर बनाएं साइड बैंग्स लुक

अगर आप एक फेमिनिन हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप साइड बैंग्स लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाते समय आप साइड बैंग्स विद साइड ब्रेड लुक क्रिएट कर सकती हैं।
- इस हेयरस्टाइल के लिए सबसे पहले बालों की साइड पार्टिंग करें।
- अब आप बालों पर हीट प्रोटेक्टेंड और टेक्सचराइजिंग स्प्रे इस्तेमाल करें।
- अब आप फ्रंट से दो-तीन इंच सेक्शन के बाल लेकर कर्ल करें।
- अब आप उंगलियों की मदद से बालों पर हाथ फेरें और उन्हें हल्का कर्ल करें।
- अब आप पीछे से सारे बालों को उसी साइड लेकर जाएं, जिस तरफ आपने बालों को फ्रंट से कर्ल किया है।
- आप बालों में एक साइड ब्रेड बनाएं और हेयर इलास्टिक की मदद से उसे सिक्योर कर दें।
- बस आपका खूबसूरत हेयरस्टाइल बनकर रेडी है। आप इस हेयरस्टाइल को इंडियन या वेस्टर्न वियर किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से क्लब कर सकती हैं।
चबी फेस पर बनाएं साइड पार्टिंग ओपन हेयरस्टाइल

अगर आप उन लड़कियों में से हैं, जिन्हें ओपन हेयर लुक रखना काफी अच्छा लगता है तो आप साइड पार्टिंग ओपन हेयरस्टाइल लुक भी रख सकती हैं। इसमें जब आपके फेस पर थोड़े बाल आते हैं तो आपका राउंड फेस थोड़ा स्लिम लुक देता है।
- इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप बालों की साइड पार्टिंग करें।
- अब आप बालों में टेक्सचराइजिंग स्प्रे इस्तेमाल करें।
- इसके बाद आप बालों में हल्का कॉम्ब करें और फिर आयरन की मदद से बालों को लाइट कर्ल करके उसे वॉल्यूम दें।
- यह हेयरस्टाइल देखने में काफी अच्छा लगता है। पार्टी लुक में आप इस हेयरस्टाइल को बना सकती हैं।
- अगर आप इस हेयरस्टाइल को एक ट्विस्ट देना चाहती हैं तो दूसरी साइड से दो या तीन मिनी ब्रेड्स बना सकती हैं। यह आपके लुक को और भी ज्यादा एन्हॉन्स करेंगे।
चबी फेस पर बनाएं हाई बन हेयरस्टाइल

यह एक ईजी हेयरस्टाइल है, जो आपको एक स्टनिंग लुक देता है। साथ ही, राउंड फेस को थोड़ा लम्बा भी दिखाता है। इस हेयरस्टाइल की खास बात यह है कि अगर आपने एक या दो दिन पहले बालों को वॉश किया है, तब भी आप इस हेयरस्टाइल को आसानी से बना सकती हैं।
- इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले अच्छी तरह कॉम्ब कर लें।
- अब आप बालों की पार्टिंग किए बिना ही सारे बालों को पीछे ले जाएं।
- इसके बाद आप बालों से एक हाई बन बनाएं।
- अब आप हेयर पिन व रबर की मदद से इसे फिक्स करें।
- इस हेयरस्टाइल से आपका राउंड चबी फेस पतला व लंबा नजर आएगा।
- अगर आप अपने इस हेयरस्टाइल से एक न्यू लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप फेक बैंग्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपका राउंड फेस गोल नजर नहीं आएगा।
चबी फेस पर बनाएं लूज पोनीटेल हेयरस्टाइल

लूज पोनीटेल हेयरस्टाइल देखने में बेहद ही अच्छा लगता है और आपको एक सॉफ्ट लुक देता है। इसलिए, अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं या पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लॉन बनाया है, तो यह हेयरस्टाइल बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है।
- इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप बालों को कॉम्ब करें और मिडिल पार्टिंग करें।
- इसके बाद आप बालों में वॉल्यूम एड करने के लिए उन्हें हल्का सा वेव्स लुक दें।
- अब आप फ्रंट से फ्लेक्स निकालें और बचे हुए बालों को पीछे ले जाकर पोनीटेल बना लें। आप इसे इलास्टिक बैंड की मदद से सिक्योर करें और बस आपका हेयरस्टाइल रेडी है।
- यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप डे टाइम या इवनिंग लुक में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
