Curly Hairstyles Idea: बालों में हेयर स्टाइल बालों की क्वालिटी और उनकी लेंथ को देखकर बनाया जाता है। क्योंकि हर हेयर स्टाइल हर किसी के बालों में नहीं बन पाता है। या फिर उतनी फिनिशिंग से उसका लुक नहीं आ पाता है। यदि घुंघराले बालों की बात की जाए तो घुंघराले बालों वाली महिलाओं को अपने बालों में हेयर स्टाइल बनाने में दिक्कत आती है उनको महसूस होता हैं कि उनके बालों में हेयर स्टाइल उतनी अच्छी तरह नहीं बन पाते है। लेकिन ऐसा नहीं है। यहां हम आपको यहां बताना चाह रहे है कि किस तरह से आप अपने घुंघराले बालों को हेयर स्टाइल दे सकती है। आईए जानिए किस तरह के हेयर स्टाइल आप पर सूट करेंगे।
मेसी गजरा बन

यदि आपका बालों में जूड़ा बनाने का मन है तो मेसी बन बनाएं आपके बालों में तो वैसे भी मेसी बन बेहद आकर्षित लगेगा। क्योंकि मेसी बन तभी अच्छा लगता है जब हमारे बालों में थोड़ा कर्ल होता है। और यदि आपके बाल पहले से ही घुंघराले है तो मेसी बनी आप पर ज्यादा सूट करेगा। और फिर आप इन बालों में गजरा लगा लेती है तो और भी सुंदर नजर आएगी। जब आप इस हेयर स्टाइल को साड़ी या किसी ट्रेडिशनल ड्रेस पर बनाएंगी तो आपका लुक बेहद डिफरेंट नजर आएगा।
मेसी पोनीटेल
जिस तरह मेसी बन घुंघराले बालों में सूट करता है उसी तरह मेसी पोनीटेल भी घुंघराले बालों में सुंदर नजर आती है। इसके लिए आप आगे के बालों को कुछ स्टाइल देते हुए बाकी के बालों को लूज स्टाइल में पोनीटेल बना लें आप कोई भी वेस्टर्न ड्रेस पर इस स्टाइल को कैरी कर सकती है। आप लुक बेहद स्टाइलिश नजर आएगा।
टॉप नॉट
आपका मन अपने बालों को ऑपन छोड़ने का नहीं है तो सारे बालों को लेकर टॉप नॉट बांध लें। सबसे पहले सारे बालों की पोनीटेल बनाएं और फिर राउंट नॉट बांध लें। आप पर यह हेयर स्टाइल बेहद आकर्षित लगेगा। क्योंकि जब आप टॉप नॉट बांधती है तो आपके बाल कर्ली होने की वजह से चिपके हुए नजर नहीं आते है। बल्कि सुंदर लगते है।
हाफ क्राउन लुक
हाफ क्राउन लुक हेयर स्टाइल में आपको थोड़े से बालों को लेकर पीछे की तरफ छोटा सा जूड़ा बना लेना है और बाकि के बाल आपके खुले रहेंगे। यह हेयर स्टाइल अपने आप में ही बेहद खुबसूरत लगता है। और यदि आपके बाल घुंघराले है तो यह हेयर स्टाइल आप पर जंचेगा। साथ ही आप हाफ बालों में क्राउन लुक में एक्सेसरीज लगा लेती है तो यह हेयर स्टाइल और भी आकर्षित लग उठेगा।
कर्ली टेल्स
बालों को डिफरेंट लुक देना है तो आप बालों को इस तरह का स्टाइल दें। इसके लिए आप आगे के बालों की बैक कॉम्बिंग करें और पीछे के सारे बालों की पोनीटेल बना लें। आगे से थोड़े बालों को आपको प्रेसिंग करके खुला आगे की तरफ छोड़ना है जिससे आपका हेयर स्टाइल डिफरेंट नजर आएगा। आगे के बालों को आप टिवस्ट करते हुए कान के पीछे पिनअप कर सकते है। यह हेयर स्टाइल आपकी वेस्टर्न ड्रेस को भी डिफरेंट बना देगा।
