बिना बोले सेहत के सारे राज खोल देते हैं बाल, दिख रही हैं ये समस्याएं तो हो जाएं सावधान: Hair Problem Solution
which vitamin causes hair fall

Overview:

बाल आपकी सेहत के कारण भी खराब होते हैं। जी हां, बाल बिना बोले ही आपके सेहत के सारे राज खोल देते हैं। लेकिन अगर आप भी ये इशारे नहीं समझते हैं तो आज ही सावधान हो जाइए।

Hair Problem Solution: इन दिनों हर कोई बालों की समस्याओं को लेकर परेशान है। किसी के बाल झड़ते ज्यादा है तो किसी के बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं इनका कारण है प्रदूषण, गलत शैंपू का उपयोग, केमिकल का उपयोग और खराब पानी। ये बातें काफी हद तक ठीक भी हैं। लेकिन इसी के साथ बाल आपकी सेहत के कारण भी खराब होते हैं। जी हां, बाल बिना बोले ही आपके सेहत के सारे राज खोल देते हैं। लेकिन अगर आप भी ये इशारे नहीं समझते हैं तो आज ही सावधान हो जाइए। हाल ही में हार्मोन और हेल्थ कोच डॉ. मनप्रीत कालरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताएं हैं बाल और सेहत के बीच ये कनेक्शन।

1. बालों का भूरा होना

Hair Problem Solution
You might have noticed that many people’s hair starts turning grey from the bottom.

आपने देखा होगा कि कई लोगों के बाल नीचे से भूरे होने लगते हैं। कई बार पूरे ही बालों का रंग हल्का होने लगता है। बाल पतले भी होने लगते हैं। इस समस्या का कारण कॉपर की कमी हो सकता है। इसलिए आपको अपने आहार में कॉपर की मात्रा बढ़ानी चाहिए।

समाधान : इस समस्या को दूर करने के लिए आप तांबे के बर्तन में रोज रात को करीब 300 एमएल पानी रखें और इसका सेवन करें।

2. रूखे और दोमुंहे बाल

रूखे-बेजान और दोमुंहे बालों की समस्या से महिलाएं और युवतियां सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। यह समस्या ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के कारण भी हो सकती है। दरअसल, बालों के लिए ओमेगा 3 एक महत्वपूर्ण एसिड है। इसकी कमी का असर बालों पर तुरंत नजर आता है।
समाधान : ओमेगा 3 की कमी दूर करने और बालों की चमक फिर से लौटाने के लिए आप रोज एक गिलास पानी में एक टीस्पून चिया सीड्स डालकर उसका सेवन करें।

3. स्कैल्प में खुजली आना

कई बार स्कैल्प में काफी खुजली होने लगती है। आमतौर पर लोग इसका कारण रूखापन मानते हैं। लेकिन कई बार ऐसा हाई इंफ्लेमेशन के कारण हो सकता है।
समाधान : स्कैल्प की सूजन को कम करने के लिए आप रोज एक कटोरी अनार खाएं। इससे सूजन कम होगी और खुजली दूर होने लगेगी।

4. बाल झड़ना

बाल झड़ना एक ऐसी समस्या है, जिससे हर महिला और पुरुष परेशान है। इसका एक कारण कम फेरिटिन स्तर हो सकता है। कम फेरिटिन स्तर का मतलब है शरीर में आयरन की कमी।
समाधान : शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए आप नियमित रूप से मिड मील में चुकंदर और आंवला का जूस पिएं।

5. बाल पतले होना

बालों का पतला होना भी एक आम समस्या है। इसका कारण सिर्फ उम्र नहीं बल्कि कोलेजन की कमी भी हो सकती है। बालों की सेहत के लिए कोलेजन बहुत ही जरूरी होता है।
समाधान : शरीर में कोलेजन बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन नियमित रूप से करें। अपनी डाइट में कीवी, संतरा और नींबू आदि को शामिल करें।

6. पुरुषों में गंजापन आना

आपने देखा होगा कि अधिकांश पुरुषों के बाल सिर के बीच में से उड़ने लगते हैं। यह बाल एक पैटर्न पर उड़ते हैं। इसका कारण आपके जीन्स के साथ ही हाई डीएचटी लेवल यानी डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर भी हो सकता है। डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन होता है, जो टेस्टोस्टेरोन से बनता है।
समाधान : इस समस्या को दूर करने के लिए आप नेटल टी का सेवन करें। यह बिछुआ के पत्तियों की हर्बल चाय होती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और डी होता है। साथ ही यह आयरन, पोटेशियम और प्रोटीन से भरपूर होती है।

7. बालों का सफेद होना

वैसे तो उम्र के साथ हर किसी के बाल सफेद होते हैं। लेकिन कई बार बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। इसका एक कारण विटामिन बी 12 की कमी भी हो सकता है।
समाधान : आमतौर पर वेजिटेरियन लोगों में विटामिन बी 12 की कमी ज्यादा पाई जाती है। इसकी पूर्ति करने का सबसे आसान तरीका है कांजी ड्रिंक का सेवन करना। यह खमीर उठा पानी बहुत गुणकारी होता है।

पिएं ये हेल्दी ड्रिंक

सामग्री
मेथी दाने – एक चौथाई टीस्पून
कलौंजी के दाने – एक चौथाई टीस्पून
धनिया के बीज – एक टीस्पून
अदरक – आधा इंच टुकड़ा
हल्दी – एक चुटकी
नेटल टी – 1 सैशे

विधि : इन सभी सामग्रियों को दो कप पानी में उबालें। पानी आधा होने पर गैस बंद करके इसे छानें और गर्म-गर्म सेवन करें। इसे दोपहर या शाम को पीना अच्छा रहेगा।


मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...