The image shows a smiling young woman with long, straight, dark brown hair holding an open hair straightener (flat iron) in front of a bright blue background. She is wearing a simple red t-shirt.
Smooth strands and good vibes. Ready to face the day!

Summary:हीट स्टाइलिंग का बढ़ा ट्रेंड, लेकिन बालों की सेहत का रखें ध्या

स्ट्रेटनर की लगातार हीट से बाल जल्दी डैमेज होते हैं, इसलिए हर बार स्टाइलिंग से पहले हीट प्रोटेक्टेंट लगाना, हाई हीट से बचना और प्री–पोस्ट हेयर केयर करना जरूरी है। बालों को गर्म पानी, हार्ड शैंपू और बार-बार स्ट्रेट करने से बचाकर ही उनका टेक्सचर और शाइन बनाए रखी जा सकती है।

Hair Care Tips: इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। अब जाहिर है कि शादियां हैं तो हर महिला सज संवर कर जाना पसंद करती है। वही तरह तरह के हेयर स्टाइल्स बनाना भी महिलाओं को खासा पसंद होता है। इन स्टाइल्स को बनाने में महिलाएं स्ट्रेटनर का काफी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर स्ट्रेटनर यूज करने की वजह से आपके बाल बेजान हो गए हैं तो यह समय बालों की केयर का है। आप बेशक स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें लेकिन बालों की केयर करें ताकि स्ट्रेटनर की हीट की वजह से आपके बाल डैमेज ना होने पाएं और उनका टेक्सचर भी मेंटेन रहे।

हेयर प्रोटेक्टेडकरें यूज

सबसे पहले बात आती है कि आप जब भी स्ट्रेटनर का उपयोग करें। इस बात को समझें कि आपको बालों पर हेयर प्रोटेक्टंड लगाना है। इससे जो हीट स्ट्रेटनर से निकलती है। उससे आपके बाल डैमेज होने से बचेंगे। आप हमेशा अच्छी कंपनी के स्ट्रेटनर का ही इस्तेमाल करें। कभी प्रेस से बालों को स्ट्रेट करने की कोशिश ना करें। इससे बाल बहुत खराब हो जाते हैं। इसके अलावा एक और चीज का ध्यान रखें कि हर समय स्ट्रेटनर से ही स्टाइलिंग करने की आदत ना बना लें। कुछ और ऑप्शन भी आप तलाश सकती हैं।

हाई हीट को कहें ना


The image shows a smiling young woman with long, shiny, brown hair using a black hair straightener (flat iron) on a section of her hair.
The secret to shine is a good tool and a little patience

अगर आप घर में बालों को स्ट्रेट कर रही हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि उसे हाई मोड पर ना इस्तेाल करें। तेज हीट आपके बालों के लिए बहुत नुकसानदेह है। वहीं अगर आप सैलून में जाकर बाल स्ट्रेट करवा रही हैं तो वहां भी इस बात का ख्याल रखें। जल्दी की वजह से आपके बाल डैमेज नहीं होने चाहिए। माना कि जब आप लो मोड पर बालों को स्ट्रेट करेंगी तो इसमें टाइम लगेगा। लेकिन आपके बाल गर्मी की वजह से झुलसेंगे नहीं।

बालों की प्री और पोस्ट केयर


The image shows a young woman with long, smooth, brown hair, smiling brightly as she looks at her reflection in a round bathroom mirror. She is holding a black bottle or spray can (likely containing a hair care product like heat protectan
That perfect spritz of product before heading out the door. Ready!

बालों को स्ट्रेट करने से पहले और बाद में उनकी भरपूर केयर करें। स्ट्रेट करने से आप हेयर वॉश तो करती ही होंगी। लेकिन उस दिन बालों की ऑयलिंग भी करें और एक अच्छा फ्रूट पैक बालों में लगाएं। आप केले, दही और दानामेथी का फ्रूट पैक अपने बालों में लगा सकती हैं। वहीं जब स्ट्रेटनर का इफैक्ट आपको बालों में कम होने लगे तो आप बालों को एलौवैरा जेल या फिर दही के साथ पैंपर करें।

बालों को गर्म पानी से ना धोएं

स्ट्रेटनर इस्तेमाल करने के बाद आपके बालों का वैसे ही मॉयश्चर कम होता है। ऐसे में आप बहुत कैमिकल वाले हार्ड शैंपू का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा अपने बालों को गर्म पानी से धोने की गलती ना करें। इससे आपके बाल और भी रुखे और बेजान हो जाएंगे। इसके अलावा अपने बालों को धूप और पॉल्यूशन से भी बचाने की कोशिश करें। अगर आपको स्ट्रेट बाल का बहुत शौक है तो आप परमानेंट स्ट्रेटनिंग करवाएं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको हफ्ते में एक बार से ज्यादा बालों को स्ट्रेट नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके बालों का टेक्सर खराब होता है और आपके बाल पतले हो जाते हैं।