Grehlakshmi Top 10 Kajal
Grehlakshmi Top 10 Kajal

Top Kajal Brand : आंखों की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब उसमें काजल सजाया जाए। काजल एक महिला के शृंगार का अहम हिस्सा है। हर महिला के मेकअप बॉक्स में काजल होता ही है। एक समय जब घर में ही काजल बनाकर लगाया जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ बाजार में काजल की तमाम वैरायटी उपलब्ध हैं। ऐसे में कौनसा काजल लेना चाहिए आइये जानते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 की इस सीरीज में, जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार काजल ले पाएंगी।

Also read: गृहलक्ष्मी टॉप 10: Makeup Remover

मेबेलिन

मैट फिनिश वाला ये काजल आईलाइनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये 12 घंटे तक टिका रहता है। इसकी एक स्टिक की कीमत 199 रुपए है। इसको बैग में आसानी से केरी किया जा सकता है।

कीमत: 165 रुपए

शुगर

Sugar Kajal
Sugar Kajal

12 घंटों तक टिकने वाले इस काजल में काले रंग के अलावा अन्य पांच रंग और मौजूद हैं। इसको लगाने के बाद आपको किसी तरह के टचअप की जरूरत नहीं पड़ती।

कीमत: 212 रुपए

लैक्मे

lakme Kajal
lakme Kajal

मैट फ़िनिश के साथ क्लासिक ब्राउन काजल 10 घंटों तक आंखो में बना रहता है। इस काजल पेंसिल का इस्तेमाल करना काफी आसान है। ये वाटर लाईन और पलकों को गहरी फिनीश देता है।

कीमत 165 रुपए

Also read : Kajal Hacks-केवल काजल की मदद से क्रिएट कर सकती हैं अलग-अलग लुक्स आजमाएं ये आसान काजल हैक्स

फेसेस कनाडा

ये वाटरप्रूफ काजल 24 घंटे तक आंखों में बिना बहे टिका रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आंखों को सुरक्षित बनाए रखता है।

कीमत: 139 रुपए

ब्लू हेवन

blue heaven Kajal
blue heaven Kajal

गहरे काले रंग का ये काजल आंखों में 24 घंटे तक बना रहता है। सलफेट फ्री होने के चलते आंखों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। ये आपकी आंखों को गहरा काला रंग देकर उनको खूबसूरत बनता है।

कीमत: 86 रुपए

गुड वाइब्स

डर्मटोलॉजिकली टेस्टेट ये काजल आपकी आखों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। ये एक बार लगाने के बाद 24 घंटे तक आंखों में टिका रहता है। इसमें रोसिप ऑइल के गुण मौजूद हैं।

कीमत: 161 रुपए

पल्म

Plum Kajal
Plum Kajal

ये काजल 12 घंटे तक आंखों को मैट काला रंग देता है। ये एक वाटरप्रूफ काजल है। इसमें जोजोबा तेल, शिया बटर और विटामिन ई के गुण मौजूद हैं।

कीमत : 242 रुपए

मामार्थ

11 घंटे तक आंखों में ठीके रहने वाला ये काजल वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ है। कैमोमाइल और विटामिन सी के गुण मौजूद हैं, जो आंखों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें आपको कुल तीन रंग मिलते हैं।

कीमत: 304 रुपए

हिमालय

Himalaya Kajal
Himalaya Kajal

खनिज तेल रहित, पाराबेन रहित ये काजल वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ है। ये आंखों को मैट फिनिश लुक देता है। इसमें बादाम के तेल और गुलाब का अर्क मौजूद है। इसको आंखों में लगाना बहुत ही आसान है।

कीमत: 148 रुपए

कलरबार

लंबे समय तक ये काजल अपनी आंखों को खूबसूरत बनाए रखता है। ये आंखों को गहरा काला रंग प्रदान करता है। इसको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।

कीमत: 169 रुपए