Top 10 Hair Serum: गर्मियों में धूल और पसीने के कारण बाल फ्रिज़ी हो जाते हैं। ऐसे में रोजाना बाल धोना भी मुश्किल भरा काम है। गर्मियों के मौसम में फ्रिज़ीनेस से बचने के लिए आप हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में हम हेयर सीरम के 10 अलग-अलग ब्रांड्स लेकर आये हैं जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं। तो चलिए देखते हैं हेयर सीरम की ये टॉप 10 सीरीज।
डव

ये हेयर ग्रोइंग सीरम है जिसमें नियासिनमाइड है। इस हेयर सीरम के इस्तेमाल से स्कैल्प हाइड्रेट और रिवाइटल करता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल हेल्दी और खूबसूरत बनते हैं। इसकी 50ml की बोतल की कीमत 609 रूपये है।
थ्राइवको

इस हेयर सीरम में रेडेंसिल, रोज़मेरी, प्रोकैपिल, एनागैन और हायलूरोनिक एसिड है जो बालों और स्कैल्प की हेल्थ को सुधारने के साथ उन्हें खूबसूरत बनाते हैं। इसकी 50ml की बोतल की कीमत 999 रूपये है।
बायोलेज

ये सीरम विशेष रूप से फ्रिज़ी, रूखे और बेजान बालों के लिए है। इसमें एवोकाडो और अंगूर के बीज का तेल है, जो बालों को पोषण देने, चमक बढ़ाने और फ्रिज़ को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसकी 100ml की बोतल की कीमत 399 रूपये है।
बारे एनाटॉमी

ये सीरम एक प्रभावी हेयर ग्रोथ सॉल्यूशन है, जिसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बायोटिन, रेडेंसिल, रोज़मेरी आदि है जो बालों के लिए जरुरी है। इसकी 30ml की बोतल की बोतल 849 रूपये है।
ट्रेसमे

यह सीरम बालों को फ्रिजीनेस से बचाता है, जिससे बाल मुलायम और सुलझे हुए रहते हैं। साथ ही ये हीट स्टाइलिंग के समय बालों के लिए प्राइमर का काम करता है। इसमें आर्गन ऑयल और केराटिन मौजूद है। इसकी 100ml की बोतल की कीमत 495 रुपए है।
सनसिल्क

ये हेयर सीरम आपके बालों को नमी व चमक देता है और फ्रिजीनेस से बचाता है। इसमें विटामिन E और नेचुरल ऑयल्स के गुन मौजूद हैं। ये एक नॉन-स्टिकी फॉर्मूला है जिससे बाल चिपचिपे नहीं होते। इसकी 100ml की बोतल की कीमत 375 रूपये है।
स्ट्रीक्स

ये सीरम रूखे और डैमेज बालों को रिपेयर करता है। इसमें एवोकाडो, सनफ्लावर, मैकाडेमिया और मस्क रोज़ जैसे तेल शामिल हैं, जो बालों को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं। इसकी 100ml की बोतल की कीमत 490 रूपये है।
बी बॉडीवाइज

ये सीरम प्रभावी हेयर ट्रीटमेंट है, जिसे बालों के झड़ने को कम करने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें रोज़मेरी और रेडेंसिल है। इसके 50ml की बोतल की कीमत 899 रूपये है।
लिवोन

ये हेयर सीरम बालों को 24 घंटे तक फ्रिज फ्री रखता है। इसमें मौजूद अर्गन ऑयल और विटामिन E बालों को पोषण और चमक प्रदान करता है। इसकी 50ml की बोतल की कीमत 185 रूपये है।
लोरियल

फ्रिज़ी और रूखे बालों में नई शाइन डालने वाले इस हेयर सीरम की 3-4 बूंदें ही काफी हैं। इसको 6 अलग-अलग फूलों के ऑयल से तैयार किया गया है। इसकी 100 एमएल की कीमत 729 रूपये है।
