Top 10 Body Oil
Top 10 Body Oil

Top 10 Body Oil: सर्दी के इस मौसम में गर्म पानी से नहाने की वजह से त्वचा की नमी ख़त्म होने लगती है। ऐसे में त्वचा पर रैश और रूखापन बढ़ जाता है। इसलिए इस बार बॉडी लोशन की जगह आप बॉडी ऑयल को चुन सकते हैं। बॉडी ऑयल त्वचा में पहले से मौजूद नमी को अंदर ही बनाए रखने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा लम्बे समय तक बिना किसी चिपचिपाहट के मॉइस्चराइज़ रहती है। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज में हम बॉडी ऑयल के 10 अलग-अलग ब्रांड लेकर आएं है जिन्हे आप कीमत और पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।

बायो ऑयल

Bio Body Oil
Bio Body Oil

यह स्ट्रेच मार्क्स और दाग-धब्बों को कम करने के साथ एंटी-एजिंग के लक्षणों को भी रोकता है। इसमें विटामिन A और E के साथ लैवेंडर, रोसमेरी, कैलेंडुला और कैमोमाइल जैसे नैचुरल प्लांट ऑयल्स का प्रभावी मिश्रण है, जो त्वचा की रिपेयर प्रक्रिया को सपोर्ट करता है और स्किन को स्मूद व हेल्दी बनाता है। इसका हल्का और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है, जिससे यह ड्राइनेस कम करता है और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
कीमत: ₹975
मात्रा: 125 एमएल

गुड वाइब्स

Good Vibes Body Oil
Good Vibes Body Oil

यह 2 इन 1 ऑयल है जिसको बॉडी और हेयर दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तेल बालों को मज़बूती, चमक और नमी प्रदान करता है, साथ ही डैमेज और फ्रिज़ी हेयर की समस्या को कम करने में मदद करता है। त्वचा पर उपयोग करने से यह एंटी-एजिंग के रूप में काम करता है, फाइन लाइन्स और ड्राइनेस को कम कर स्किन को मुलायम और हेल्दी बनाता है। पैराबेन-फ्री और नो एनिमल टेस्टिंग के साथ बना यह ऑलिव ऑयल हर तरह की स्किन के लिए सुरक्षित है।
कीमत: ₹175
मात्रा: 100 एमएल

पैराशूट

Parachute Body Oil
Parachute Body Oil

यह बॉडी ऑयल ऑलिव ऑयल और बादाम तेल की पोषण से भरपूर खूबियों के साथ त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ कर प्राकृतिक ग्लो देने में मदद करता है। इसका अल्ट्रा-नरिशिंग फ़ॉर्मूला त्वचा की 10 परतों तक जाकर रूखी और खुरदरी स्किन को भीतर से पोषण देता है, जिससे त्वचा मुलायम, स्मूद और चमकदार बनती है। यह बॉडी मसाज और रोज़ाना मॉइस्चराइज़ेशन-दोनों के लिए उपयुक्त है। हल्का और नॉन-ग्रीसी टेक्सचर होने के कारण यह ऑयल त्वचा में जल्दी समा जाता है।
कीमत: ₹275
मात्रा: 400 एमएल

खादी नेचुरल्स

Khadi Natural Body Oil
Khadi Natural Body Oil

यह मसाज ऑयल शुद्ध हर्बल तत्वों से तैयार किया गया एक सुकून देने वाला बॉडी ऑयल है, जो तनाव कम करने और रूखी त्वचा की देखभाल में प्रभावी भूमिका निभाता है। लैवेंडर और यलैंग-यलैंग की प्राकृतिक खुशबू मन को शांत करती है, जबकि इसका पोषणकारी फार्मूला जकड़ी हुई मांसपेशियों को रिलैक्स करने, दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को गहराई से साफ़ कर उसे हील करने का काम करता है, जिससे स्किन मुलायम, संतुलित और तरोताज़ा महसूस होती है।
कीमत: ₹410
मात्रा: 210 एमएल

बायोटिक

Biotique Body Oil
Biotique Body Oil

यह बॉडी ऑयल एवोकाडो, बादाम, तिल, सूरजमुखी और मार्गोसा तेलों से मिलाकर तैयार किया गया है। इसका पोषणकारी फार्मूला सर्दियों में त्वचा का रूखापन और खुरदरापन दूर कर उसे मुलायम व स्मूद बनाता है, साथ ही गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। इसमें मौजूद डैंडेलियन एक्सट्रैक्ट शरीर की थकान और तनाव को दूर करता है। नियमित मसाज से यह ऑयल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है।
कीमत: ₹200
मात्रा: 200 एमएल

केया सेठ

keya seth Body Oil
keya seth Body Oil

यह संतरे के प्राकृतिक गुणों से भरपूर एक हल्का और जल्दी अब्सॉर्ब होने वाला बॉडी ऑयल है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है। ज़ेस्टी और रिफ्रेशिंग सिट्रस खुशबू वाला ऑयल त्वचा को ड्रायनेस, हल्की एलर्जी और छोटे-मोटे इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। विटामिन C और 4 स्किन-स्मूदिंग एसेंशियल ऑयल्स से समृद्ध यह बॉडी ऑयल फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम कर कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, सनटैन हटाने और समय से पहले एजिंग के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
कीमत: ₹320
मात्रा: 400 एमएल

नेट हैबिट

Nat Habit Body Oil
Nat Habit Body Oil

यह एक शुद्ध आयुर्वेदिक बॉडी मसाज ऑयल है, जिसे हल्दी, मंजिष्ठा और 18 से अधिक जड़ी-बूटियों के साथ पारंपरिक तरीके से तैयार किया गया है। यह तेल त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे स्मूद, टाइट और नैचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसमें मिनरल ऑयल, पैराफिन और किसी भी तरह के केमिकल नहीं हैं। यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाने और स्किन को टाइट करने में सहायक है।
कीमत: ₹628
मात्रा: 200 एमएल

जॉय

Joy Body Oil
Joy Body Oil

शहद और बादाम के गुणों से भरा ये ऑयल त्वचा को गहराई से पोषण देता है, मुलायम बनाता है और स्किन सेल्स की मरम्मत में मदद करता है। यह ऑयल त्वचा पर बिना चिपचिपाहट के आसानी से एब्ज़ॉर्ब हो जाता है और तुरंत सॉफ्ट व स्मूद फील देता है। शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र होने के साथ-साथ एक नेचुरल एक्सफोलिएटर भी है। इसमें मौजूद ग्लूकोनिक एसिड डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है, वो भी बिना रगड़ के, जिससे त्वचा साफ़ और फ्रेश दिखती है।
कीमत: ₹275
मात्रा: 200 एमएल

एम कैफीन

M Caffeine Body Oil
M Caffeine Body Oil

यह बॉडी ऑयल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और नियमित इस्तेमाल से सेल्युलाईट व स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद करता है। यह ऑयल त्वचा को पोषण देकर उसे सॉफ्ट, फर्म और हेल्दी ग्लो देता है। कैफीन त्वचा को टोन और टाइट करने में सहायक है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे फाइन लाइन्स और समय से पहले एजिंग का असर कम होता है।
कीमत: ₹449
मात्रा: 100 एमएल

पल्म

Plum Body Oil
Plum Body Oil

ड्राई से बहुत ज़्यादा ड्राई स्किन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक हल्का लेकिन बेहद पोषण देने वाला बॉडी ऑयल है। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ कर तुरंत नेचुरल ग्लो देता है और बिना चिपचिपाहट के जल्दी एब्ज़ॉर्ब हो जाता है। इसमें वैनिला, नारियल, एवोकाडो, बादाम और ब्राज़ील नट सहित 9 पोषण देने वाले ऑयल्स का ब्लेंड है, जो नमी को लॉक करने, त्वचा को सॉफ्ट बनाने और स्किन टोन को बेहतर दिखाने में मदद करता है।
कीमत: ₹299
मात्रा: 100 एमएल

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...