Top 10 Moisturizing Body Lotion: सर्दियों के मौसम में चेहरे के साथ बॉडी को भी मॉइस्चराइज करना जरुरी है वरना स्किन रूखी होकर बेजान नजर आने लगती है। इसके लिए लोग विभिन्न प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये लम्बे समय तक कारगर नहीं होते। ऐसे में एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन का इस्तेमाल जरुरी है। गृहलक्ष्मी अपनी इस टॉप 10 सीरीज में आपके लिए लेकर आया है, मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन के टॉप 10 ब्रांड जहां से आप अपनी पसंद से एक अच्छा लोशन खरीद सकते हैं। गृहलक्ष्मी टीम अलग-अलग प्रोडक्ट के ब्रांड की रेटिंग कर अपना टॉप 10 चुनती है।
Also read: सर्दियों में इस तरह करें अपनी स्किन की केयर: Winter Skin Care
वेनुसिया

ये मॉइस्चराइजिंग लोशन लम्बे समय तक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें शिया, एलो, कोको और मैंगो बटर है जो एमोलिएंट की तरह काम कर आपकी स्किन को ड्राई, खुरदरी और परतदार होने से बचाता है। इसकी 300 ग्राम की बोतल 801 रुपए की है।
पोंड्स

इस बॉडी लोशन में विटामिन – B3, E और C है, जो स्किन की गहराई में जाकर उसको नमी देता है। इसके साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। नहाने के बाद शरीर पर इसका इस्तेमाल कर आप सर्द हवाओं से होने वाली स्किन की समस्याओं से बच सकते हैं। इसकी 275 एमएल की बोतल की कीमत 275 रुपए है।
हिमालया

ये कोकोआ बटर इंटेंसिव बॉडी लोशन न सिर्फ स्किन को मॉइस्चराइज करता है बल्कि उसको गहराई से नमी देने के साथ रिपेयर भी करता है। इस लोशन न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी नाईट क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और ये महिला व पुरुष दोनों के लिए है। इसकी 200 एमएल की बोतल की कीमत 170 रुपए है।
जॉय

शहद और बादाम के तत्वों से बना ये बॉडी लोशन रूखी और सामान्य स्किन के लिए अच्छा है। ये स्किन पर आसानी से अब्सॉर्व होने के साथ काफी हल्का भी है। इसके इस्तेमाल के बाद स्किन चिपचिपी नहीं होती। इसको सभी मौसम में स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 300 एमएल की बोतल की कीमत 290 रुपए है।
पैराशूट

ये बॉडी लोशन 72 घंटों तक आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखता है। इसमें कोकोनट मिल्क के साथ एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं जो आपकी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करता है। इसके साथ ही इसका नियमित इस्तेमाल आपकी स्किन में इलास्टिसिटी को बढ़ाता है। इसकी 250 एमएल की बोतल की कीमत 198 रुपए है।
लक्मे

पीच और मिल्क के गुणों से भरा ये मॉइस्चराइज़र आपकी स्किन को बिना ऑयली बनाए गहराई से पोषण देता है। ये लोशन आपकी स्किन में गहराई तक पहुंचकर उसकी नमी देता है, जिससे आपकी स्किन 12 घंटे तक सॉफ्ट, स्मूथ और शाइनी बनी रहती है। इसकी 200 एमएल की पंप बोतल की कीमत 455 रुपए है।
सेरावे

ये लोशन नार्मल और ड्राई दोनों तरह की स्किन के लिए बेहतर है। इसमें सेरामाइड्स और हायलूरोनिक एसिड है, जो स्किन को हाइड्रेट कर उसकी नमी को बनाए रखा है। इसकी खास बात है कि इसे 2 महीने तक के शिशु की स्किन पर भी लगा सकते हैं। ये एक गंध रहित फार्मूला है। इसकी 88 एमएल की बोतल की कीमत 520 रुपए है।
बोरोप्लस

दूध और केसर के गुणों से भरपूर से लोशन स्किन की 20 लेयर तक अंदर जाकर उसको पोषण प्रदान करता है। ये एक आयुर्वेदिक फॉर्मूला है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। ये स्किन पर जल्दी ओब्सर्व होकर उसको चिपचिपा नहीं बनाता। इसको सभी प्रकार की स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 400 एमएल की बोतल की कीमत 399 रूपये है।
वैसलीन

ग्लिसरीन और वैसलीन जेली युक्त ये बॉडी लोशन रूखी त्वचा को नमी प्रदान कर उसको सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। इसके इस्तेमाल के बाद 48 घंटों तक स्किन में नमी और हाइड्रेशन बनी रहती है। ये केमिकल-मुक्त फार्मूला है और महिला व पुरुष दोनों ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी 600 एमएल की बोतल की कीमत 649 रूपये है।
निविया

हवाओं के कारण रूखी हो चुकी स्किन के लिए ये बॉडी लोशन एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद बादाम तेल आपकी त्वचा को 48 घंटों तक मॉइस्चराइज़ रखता है और पोषण प्रदान करता है। इसके एक बार के इस्तेमाल से त्वचा सॉफ्ट और स्मूथ बनती है। इसकी 600 एमएल की बोतल की कीमत 625 रूपये है।
