Top 10 Lip Mask
Top 10 Lip Mask

Top 10 Lip Mask: सर्दी के मौसम में होठों का रुखा और बेजान हो जाना आम है। लेकिन सही देखभाल कर आप उन्हें इस मौसम में भी मुलायम और चमकदार बनाए रख सकते हैं। सिर्फ डे केयर ही नहीं अगर रात को भी अगर होठों को देखभाल मिले तो वो खूबसूरत बने रहते हैं। रात को लिप मास्क का इस्तेमाल होठों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में हम लिप मास्क के 10 अलग-अलग ब्रांड लेकर आये हैं तो चलिए डालते हैं एक नजर-

बेला वीटा

Top 10 Lip Mask
Bellavita Lip Mask

ये लिप मास्क आपके होंठों को रातभर गहराई से पोषण देकर सुबह तकसॉफ्ट, स्मूद और प्लंप बनाता है। इसकी 12 घंटे तक रहने वाली हाइड्रेशन फॉर्मूला होंठों में नमी को लॉक करता है, जिससे वे पूरे दिन हाइड्रेटेड और नरम बने रहते हैं। यह रिच ओवरनाइट मास्क सूखे, फटे या पपड़ीदार होंठों की मरम्मत करता है और उन्हें हेल्दी, कम्फर्टेबल बनाता है।
कीमत: ₹399
मात्रा: 9.8 ग्राम

पिलग्रिम

विटामिन E, शीया और कोको बटर से भरपूर यह लिप मास्क होंठों को तुरंत मॉइस्चराइज कर उन्हें मुलायम, स्मूद और हेल्दी बनाता है। इसमें मौजूद स्क्वालेन, जो 100% प्लांट-बेस्ड है और स्पेनिश ऑलिव्स से प्राप्त होता है, त्वचा के नैचुरल ऑयल्स की तरह काम कर नमी को लॉक करता है और होंठों को सूखने से बचाता है।
कीमत: ₹225
मात्रा: 8 ग्राम

मालयाओ कॉस्मेटिक्स

Maliao Cosmetics Lip Mask
Maliao Cosmetics Lip Mask

यह ओवरनाइट लिप रिपेयर मास्क सोते समय ही होंठों को रिवाइव और रीजुवेनेट करता है, जिससे सुबह होंठ दिखते हैं मुलायम, हाइड्रेटेड और खूबसूरत। इसकी इंटेंस हाइड्रेशन फॉर्मूला ड्राई और चैप्ड लिप्स को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, वहीं इसमें मौजूद हनी एक्सट्रैक्ट होंठों को अतिरिक्त सॉफ्टनेस और स्मूदनेस देता है।
कीमत: ₹199
मात्रा: 15 ग्राम

लक्मे

यह लिप मास्क हयालूरोनिक एसिड से भरपूर है, जो नमी को लॉक कर लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखता है। इसमें मौजूद शिया बटर और जोजोबा ऑयल जैसे पौष्टिक तत्व आपके होंठों को गहराई से पोषण देते हैं और कुछ ही घंटों में उन्हें बनाते हैं मुलायम और हेल्दी। अगर आप प्लंप और पिंक पाउट चाहती हैं, तो यह मास्क आपकी लिप केयर रूटीन का परफेक्ट नाइट-टाइम एडिशन है।
कीमत: ₹375
मात्रा: 13 ग्राम

कफ्फ एंड लैशेज

Cuffs N Lashes Lip Mask
Cuffs N Lashes Lip Mask

यह ओवरनाइट रिपेयर मास्क है जो सोते समय आपके होंठों को गहराई से पोषण देता है और सुबह तक उन्हें बनाता है मुलायम, हेल्दी और मॉइश्चराइज़्ड। इसका रिच टेक्सचर ड्राईनेस को कम कर होंठों में नमी बहाल करता है, जिससे वे और भी स्मूद महसूस होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन E, शिया बटर और कैस्टर ऑयल जैसे पौष्टिक तत्व होंठों को गहराई से हाइड्रेशन देते हैं।
कीमत: ₹299
मात्रा: 8 ग्राम

फॉक्सटेल

यह एक ऐसा नाइट केयर फॉर्मूला है जो सिर्फ एक स्वाइप में आपके होंठों को बनाता है मुलायम, स्मूद और हाइड्रेटेड। इसमें मौजूद Maracuja Oil होंठों को गहराई से पोषण देता है और रातभर में ड्राई व क्रैक्ड लिप्स की मरम्मत करता है। इसका नॉन-स्टिकी फॉर्मूला होंठों पर एक सॉफ्ट, ग्लॉसी और कुशन जैसा फिनिश देता है।
कीमत: ₹445
मात्रा: 12 ग्राम

अर्थ रिदम

Earth Rhythm Lip Mask
Earth Rhythm Lip Mask

यह एक बेस्ट नाइट रिपेयर फॉर्मूला है जो होंठों को रातभर में मुलायम और हाइड्रेटेड बनाता है। इसमें मौजूद Peptides फटे और रूखे होंठों की मरम्मत करते हैं, जिससे सुबह तक होंठ बनते हैं 2 गुना ज्यादा स्मूद और प्लम्प। कैस्टर सीड ऑयल और सनफ्लावर सीड वैक्स 12 घंटे से ज्यादा तक नमी को लॉक करते हैं, जिससे ड्रायनेस और मॉइस्चर लॉस नहीं होता।
कीमत: ₹299
मात्रा: 10 ग्राम

प्लिक्स

इस लिप मास्क में मौजूद बादाम तेल होंठों के रूखेपन को दूर कर उन्हें मुलायम और कोमल बनाता है। विटामिन C की मौजूदगी होंठों की पिगमेंटेशन को हल्का करती है और उन्हें नैचुरल, समान टोन देती है। वहीं चिउरी बटर होंठों को भरा-भरा और आकर्षक बनाता है, जिससे उन्हें एक प्लम्प लुक मिलता है।
कीमत: ₹375
मात्रा: 15 ग्राम

डॉट एंड की

Dot & Key Lip Mask
Dot & Key Lip Mask

हायल्यूरोनिक एसिड और शीया बटर से भरपूर से लिप मास्क सूखे और बेजान होंठों में गहराई तक नमी पहुंचाता है। इसमें मौजूद विटामिन C होंठों की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। प्राकृतिक पौधों के तेलों से बना यह लिप बाम होंठों की नमी को लॉक करता है और बाहरी सूखेपन से सुरक्षा देता है।
कीमत: ₹259
मात्रा: 15 एमएल

लेनेज़

यह मास्क विटामिन C, शीया बटर, मुरुमुरु सीड बटर और कोकोनट ऑयल जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है, जो होंठों को न सिर्फ नमी प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें मुलायम, कोमल और स्वस्थ बनाते हैं। रातभर लगाने से यह होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है।
कीमत: ₹600
मात्रा: 8 ग्राम

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...