Keep lips hydrated
Keep lips hydrated

Grehlakshmi Top 10: इन दिनों सूखी हवाओं का दौर जारी है, जिस वजह से त्वचा में रूखेपन की समस्या अधिक हो जाती है। साथ ही होठों को भी सूखी हवा का सितम झेलना पड़ता है। जिस वजह से वे रूखे और बेजान होकर भद्दे नजर आने लगते हैं। इस रूखेपन की समस्या से निपटने के लिए कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, जैसे-घी या तेल लगा लेना। भले ही ये नुस्खे कारगर हैं लेकिन ये लंबे समय तक नहीं चल पाते। अगर आप लंबे समय तक होठों को हाइड्रेट रखना चाहती हैं तो हम आपके लिए अपनी रिसर्च के आधार पर गृहलक्ष्मी टॉप 10 टिंटेड लिप बाम की सीरीज लेकर आए हैं। जिसमें चुनिंदा ब्रांड के लिप बाम लिए गए हैं, जो न सिर्फ आपके होठों को स्वस्थ रखेंगे बल्कि एक खूबसूरत रंग भी प्रदान करेगा। ये प्रोडक्ट उन लड़कियों और महिलाओं के लिए बेस्ट है जो लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं करती।

मामार्थ

चेरी कलर का ये लिप बाम होठों को 12 घंटे तक मॉइस्चराइज रखता है। इसमें विटामिन सी, शहद, कैस्टर ऑयल जैसे तत्व मौजूद हैं, जो रूखे और फटे हुए होठों को पोषण प्रदान कर स्वस्थ बनाता है। इसमें मौजूद रंग होठों को खूबसूरत रंग देता है। इसकी 2 ग्राम की एक स्टिक 239 रुपए खरीदा जा सकता है।

शुगर

Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm
Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm

बेजान होठों को चमक और नमी प्रदान करने के लिए आप कैस्टर ऑयल युक्त इस लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये लिप बाम पैराबेन मुक्त है। होठों को ग्लॉसी लुक देने के साथ ही ये यूवी प्रोटेक्शन प्रदान करता है। इसकी 4.5 ग्राम की स्टिक 119 में ऑनलाइन उपलब्ध है। इसमें आपको कई और रंग भी मिल जाएंगे।

डॉट एंड की

विटामिन ई और सी युक्त ये लिप बाम होठों को भली प्रकार से हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइज प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल के बाद होठों को ग्लॉसी लुक मिलता है। इसमें आपको सात अलग-अलग रंग और फ्लेवर मिलते हैं। एसपीएफ 30 युक्त इस लिप बाम की 12 ग्राम की ट्यूब 204 रुपए में उपलब्ध है।

Read Also: Dark Lips : ऐसे दूर करें होठों का कालापन

ब्लू हैवन

Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm
Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm

ये एक जेली और बटर मॉइस्चराइजिंग लिप बाम है, जिसमें जोजोबा ऑयल, शिया बटर और विटामिन ई के तत्व मौजूद हैं। शिया बटर होठों को नमी प्रदान करता है, वहीं जोजोबा ऑयल नमी को लॉक करता है। साथ ही विटामिन ई होठों को पोषण प्रदान करता है। इसके पांच रंग मौजूद हैं। 3.2 ग्राम की ये स्टिक 130 रुपए में ऑनलाइन उपलब्ध है।

गुड वाइब्स

एसपीएफ 15 युक्त ये लिप बाम होठों को नमी प्रदान कर उन्हें खूबसूरत चेरी लाल रंग प्रदान करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व होठों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसकी 4 .2 ग्राम की स्टिक 149 में आसानी से उपलब्ध है।

निविया

Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm
Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm

सॉफ्ट और गुलाबी होठों के लिए ये फ्रूटी चेरी शाइन लिप बाम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये होठों को 24 घंटे तक नमी और चमक प्रदान करता है। इसकी 4.8 ग्राम की स्टिक 250 रुपए में उपलब्ध है। साथ ही ये सात अलग-अलग रंगों में आती है।

रेनी

ये लिप बाम 3 इन 1 है, जो होठों को रंग, पोषण और नमी देता है। ये दो लेयर में आता है, जिसकी पहली परत रंगीन और दूसरी रंगहीन है। शिया बटर, जोजोबा ऑयल और कैस्टर ऑयल युक्त होने के चलते ये होठों को पोषण प्रदान करता है। इसके बाजार में तीन ट्रेंडी शेड्स उपलब्ध हैं। 1.6 ग्राम का ये लिप बाम 259 रुपए में उपलब्ध है।

मार्स

Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm
Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm

ये एक कलर चेंजिंग फार्मूला है। हरा रंग होने बावजूद ये होठों को गुलाबी रंग प्रदान करता है। इसको रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फटे और रूखे होठों को नमी प्रदान कर खूबसूरत बनाता है। 3.6 ग्राम की ये स्टिक 199 रुपए में उपलब्ध है।

पल्म

गाजर के बीज के तेल, कोकोआ मक्खन, शीया मक्खन, और जैतून के तेल से भरपूर ये लिप बाम होंठों को मॉइस्चराइज़ करता है। इसका रंग होठों को चमकदार खूबसूरती प्रदान करता है। इसे हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 12 ग्राम की डिब्बी 264 रुपए में उपलब्ध है।

जस्ट हर्ब्स

Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm
Grihalakshmi Top 10: Tinted Lip Balm

एसपीएफ 20 वाला ये लिप बाम चेरी का तेल और बीन तेल से युक्त है। ये होठों को नमी के साथ रंग प्रदान करता है। इसका रोजाना इस्तेमाल होठों को रूखेपन से छुटकारा दिलाता है। इसकी 4 ग्राम की स्टिक 266 रुपए में ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...