पिगमेंटेशन के उपाय जानिए
स्किन पर शिया बटर लगाने से आप पिगमेंटेशन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं शिया बटर कैसे करें स्किन पर एप्लाई?
Shea Butter for Pigmentation : हर व्यक्ति बेदाग और निखरी स्किन की ख्वाहिश रखता है, चाहे वह महिला हो या फिर कोई पुरुष। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी स्किन पर एक भी दाग-धब्बे न हों, लेकिन आज के समय में गलत खानपान, लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, प्रदूषण की वजह से ऐसा होना संभव नहीं है। इन सभी कारणों से स्किन पर कई तरह की परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों में स्किन पिगमेंटशन की परेशानी सबसे कॉमन है। आज के समय में कई लोग पिगमेंटशन की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आप इस परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में शिया बटर का प्रयोग करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, शिया बटर के इस्तेमाल से आपकी स्किन पर नैचुरल निखार आएगा। आइए जानते हैं पिगमेंटेशन दूर करने के लिए कैसे करें शिया बटर?
शहद और शिया बटर

अगर आप पिगमेंटेशन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो शिया बटर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें मौजूद गुणों की वजह से आपकी स्किन की रिपेयरिंग बेहतर तरीके से होती है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच शिया बटर लें। इसमें 1 चम्मच शहद, 3 चम्मट गुलाबजल और 4 से 5 बूंदें कैस्टर ऑयल की मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने चेहरो को धो लें। सप्ताह में तीन बार इस असरदार फेसपैक के प्रयोग से आपकी स्किन से पिगमेंटेशन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
शिया बटर और लेमन ऑयल
शिया बटर और लेमन ऑयल के मिश्रण से आपकी स्किन पर ग्लो आ सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच शिया बटर लें। इसमें 10 से 15 बूंदें लेमन ऑयल की मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच शहद, थोड़ा सा गुलाबजल, 10 बूंदें कैस्टर ऑयल की मिक्स करें। इसके बाद इसे एक कंटेनर में भरकर स्टोर करें। आप इस मिश्रण को रोजाना स्किन पर लगाएं। इससे पिग्मेंटेशन की परेशानी कम होगी।

बेसन और शिया बटर का मिश्रण है बेस्ट
स्किन से पिगमेंटेशन की परेशानी को दूर करने के लिए बेसन और शिया बटर का मिश्रण आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में 3 चम्मच शिया बटर लें। अब इसमें 3 कैप्सूल विटामिन ई ऑयल और 2 चम्मच बेसन का मिक्स करें। इसके बाद इसे एक कंटेनर में भरकर रखें। अब जरूरत पड़ने पर स्किन को साफ करके इसे अपने चेहरे पर एप्लाई करें। नियमित रूप से इस मिश्रण को स्किन पर लगाने से आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही पिग्मेंटेशन से भी छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें बेसन का मिश्रण है, जो स्किन की डेड सेल्स को भी बाहर कर सकता है।

शिया बटर में मौजूद गुणों से आप पिग्मेंटेशन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
