Seeds for Collagen
Seeds for Collagen

Seeds for Collagen: गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज़ धूप, पसीना और थकान लाता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थ न सिर्फ राहत पहुंचाते हैं, बल्कि त्वचा और सेहत दोनों को भी फायदा देते हैं। खास बात ये है कि कुछ बीज ऐसे होते हैं जो शरीर की तासीर को ठंडा रखते हैं और कोलेजन उत्पादन को प्राकृतिक रूप से बढ़ावा देते हैं। अगर आप 50 की उम्र में भी जवां दिखना चाहते हैं, तो इन बीजों को अपने आहार में ज़रूर शामिल करें। आइए जानते हैं कौन से हैं ये बीज और कैसे करते हैं कमाल।

सब्जा के बीज

सब्जा यानी तुलसी के बीजों की तासीर ठंडी होती है। यह पाचन को दुरुस्त करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन को भीतर से हाइड्रेट रखता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो त्वचा में कोलेजन के स्तर को बनाए रखते हैं। रोजाना एक गिलास ठंडे दूध या नींबू पानी में सब्जा बीज डालकर पीने से त्वचा में निखार आता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। यह बीज त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं और कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देते हैं। नियमित सेवन से त्वचा पर उम्र के निशान धीमे पड़ते हैं और स्किन टाइट बनी रहती है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में मौजूद ज़िंक और विटामिन ई त्वचा की मरम्मत में मदद करते हैं और कोलेजन के निर्माण को तेज़ करते हैं। इसकी ठंडी तासीर गर्मियों में शरीर को संतुलित रखती है और त्वचा की चमक बनाए रखती है। स्नैक्स की तरह या सलाद में मिलाकर इन्हें खाया जा सकता है।

तरबूज के बीज

तरबूज के बीज गर्मियों में ठंडक देने के साथ-साथ स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स कोलेजन को सपोर्ट करते हैं और स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखते हैं। भुने हुए तरबूज बीज एक हेल्दी स्नैक का काम करते हैं।

अलसी के बीज

अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स गर्मी में शरीर को शांत रखती है। इनमें लिगनन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन स्किन की रंगत और बनावट दोनों को बेहतर करता है।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज त्वचा को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और कोलेजन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। विटामिन ई से भरपूर ये बीज झाइयां और झुर्रियां कम करने में असरदार होते हैं। गर्मियों में इनका सेवन शरीर में ठंडक बनाए रखता है और स्किन ग्लोइंग रहती है।

तिल के बीज

काले और सफेद तिल दोनों में स्किन के लिए लाभकारी पोषक तत्व होते हैं। इनकी ठंडी तासीर शरीर को गर्मियों में राहत देती है और त्वचा को अंदर से पोषण देती है। इनमें मौजूद कैल्शियम, जिंक और आयरन स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...