Skin Tips
Skin Tips

गर्मियों में चेहरे के लिए बर्फ होती है बहुत ही ज्यादा फायदेमंद जानिए है इसका इस्तेमाल : Ice for face

पसीने की वजह से हमारे चेहरे पर पिंपल रहते हैं काफी सारी समस्या भी दिखाई देने लगती है। ऐसे में महिलाएं इन सभी चीजों से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं।

Ice for face: गर्मियां शुरू होते ही हमारे चेहरे पर बहुत सारी समस्याएं भी आने लगती है जिसकी वजह से बहुत सारा पसीना भी आता है। जहां पसीने की वजह से हमारे चेहरे पर पिंपल रहते हैं काफी सारी समस्या भी दिखाई देने लगती है। ऐसे में महिलाएं इन सभी चीजों से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। यह प्रोडक्ट महंगे भी होते हैं और इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कभी-कभी हानिकारक भी साबित हो जाता है।

ऐसे में अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो इसका एक बेहतर इलाज होता है बर्फ का। अगर आप बर्फ का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए आप अपने चेहरे की सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं, तो आईये आपको बताते हैं की बर्फ को किस तरह से आप अपने चेहरे पर अप्लाई करें और समस्याओं से निजात पाएं।

Also read : पिम्पल्स और ऐक्ने पर बर्फ का इस्तमाल -क्या यह कारगर है ?

चेहरे की सूजन कम होती है

ice massage for face

कई बार ऐसा होता है कि कई लोगों के चेहरे पर सूजन आ जाती है जिसकी वजह से उन्हें कई सारी समस्या भी हो जाती है। गर्मियों के मौसम में चेहरे पर सूजन आना एक आम समस्या होती है। अगर आप इस समस्या को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप बर्फ के टुकड़े से चेहरे पर मालिश कर सकते हैं। इससे सूजन कम हो जाती है।

ऑयली स्किन के लिए इस्तेमाल करें बर्फ

ice massage for oily skin

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसके लिए बेस्ट बर्फ ऑप्शन होता है क्योंकि इसके जरिए सभी प्रकार का तेल हमारे चेहरे पर से निकल जाता है ऑइली स्किन की वजह से हमारे स्क्रीन पर बहुत सारी समस्या भी हो जाती है बर्फ को अप्लाई करने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं जिसकी वजह से फेस पर तेल कम निकलता है और स्क्रीन से जुड़ी समस्याएं भी काम हो जाती हैं

इस तरह कर बर्फ का इस्तेमाल

how to use ice for face

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप बर्फ का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बर्फ के साथ नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करते हैं तो इसके जरिए आपको बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं।

अगर आप बर्फ के साथ-साथ खीरे का रस भी अपने चेहरे पर अप्लाई करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इसीलिए जब आपके चेहरे पर बहुत सारी समस्याएं होती हैं तो इसके लिए आप चेहरे पर खीरे के साथ बर्फ का इस्तेमाल करेंगे, तो आपके चेहरे को सभी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करते हैं।

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अगर आपको भी चेहरे से संबंधित बहुत सारी समस्या हो जाती है जैसे कि पिंपल्स होना, टैंनिंग होना तो इन सभी समस्याओं से निजात केवल बर्फ से पाया जा सकता है। बर्फ हमारे चेहरे के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसीलिए अगर आप चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं तो इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...