अगर पाना चाहते हैं ब्राइडल ग्लो, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो: Bridal Glow Tips
Bridal Glow Tips

पाना चाहते हैं ब्राइडल ग्लो तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो : Bridal glow

आईये आपको बताते हैं कि ब्राइडल ग्लो के लिए आपको क्या करना चाहिए। इसी के साथ आपको आसान सी स्किन केयर टिप्स भी देते हैं।

Bridal Glow Tips: जब वेडिंग सीजन आता है तब ऐसे में ब्राइडल ब्यूटी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। शादी के दिन चेहरे पर सोने जैसा निखार हर कोई ब्राइडल चाहती है। इसके लिए अपनी त्वचा पर खास ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। देखा जाए तो ब्राइडल ग्लो पाने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन कुछ छोटी-छोटी टिप्स ऐसी होती हैं जिनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप त्वचा से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखें तो अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि ब्राइडल ग्लो के लिए आपको क्या करना चाहिए। इसी के साथ आपको आसान सी स्किन केयर टिप्स भी देते हैं।

Also read : ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रागी से बनाएं फेस पैक

त्वचा को रोज अच्छी तरह करे साफ

Bridal Glow Tips
face cleansing

त्वचा की रंगत निखारने और दाग रहित बनाने के लिए आपको सीटीएम प्रोसेसर फॉलो करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। सीटीएम मतलब होता है क्लींजिंग, टैनिंग और मॉइश्चराइजिंग। अगर आप इन स्टेप को फॉलो करते हैं तो खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं क्योंकि यह बेसिक स्टेप होता है। रोजाना चेहरे को अच्छी तरह से धोना बहुत ही जरूरी है। क्लींजिंग से त्वचा संबंधी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।

  • क्लींजिंग में सबसे पहले चेहरे पर माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश लगाना है। इसकी मदद से चेहरे को साफ करना है इससे मौजूद गंदगी और धूल हट जाती है।
  • इसके बाद आप अपने चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर के उपयोग से पोस्ट टाइट हो जाते हैं। इसी के साथ अगर क्लींजर के उपयोग करने के बाद भी त्वचा पर गंदगी रह जाती है तो टोनर की मदद से उसे साफ किया जा सकता है।
  • आखरी में त्वचा को मॉइश्चराइजर करना जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी भी मॉइश्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु यह ध्यान रहे की क्रीम आपकी त्वचा के अनुसार होनी चाहिए।

फेस पैक का करें इस्तेमाल

face pack
face pack

फेस पैक के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। झाइयों से लेकर झुर्रियां तक की समस्या के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है।

  • इसके लिए एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल ले और उसमें दो चम्मच शहद मिला लें।
  • इसके बाद इस फेस पैक का इस्तेमाल रात में कर सकते हैं।
  • एलोवेरा जेल से बने हुए इस पैक को ओवरनाइट चेहरे पर इस्तेमाल करें।
  • रात भर फेस पैक लगा रहने दे और सुबह ठंडा पानी से चेहरा धो ले।

हफ्ते में एक बार स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें

skin exfoliation
skin exfoliation

डैड स्किन की वजह से चेहरा बेजान सा दिखाई देने लगता है इसीलिए स्क्रब करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाती है परंतु स्किन के अनुसार ही स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो हफ्ते में दो बार भी स्क्रब कर सकते हैं। वही ड्राई स्किन पर केवल एक बार हफ्ते में स्क्रब करना चाहिए।

  • स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद मिक्सी में 10 गुलाब की पत्ती के साथ थोड़ा सा पानी मिला ले और इसको पीस ले।
  • अब इस पेस्ट में एक कप चीनी, दो चम्मच शहद और 8 से 10 बूंद रोज ऑयल की डाल दे और दोबारा से पीस ले।
  • अब इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्राइडल ग्लो पाना है तो इस तरह से अपने स्किन की केअर करें और केअर रूटीन को फॉलो करें। इसके जरिए आप बेहतर स्किन पा सकते हैं और ब्राइडल ग्लो भी बहुत ही अच्छा आता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...