फेस पैक लगाते समय ये गलतियां कभी ना करें: Face Pack Applying Tips
Face Pack Applying Tips

फेस पैक लगाते समय इन गलतियों से बचें

चेहरे पर फेस पैक लगाते समय अक्सर महिलाएं काफी सारी गलतियां करती है, जिस वजह से त्वचा डल हो जाती है। इसलिए आज हम फेस पेक लगाते समय कौन- सी गलितियों कर करने से बचने चाहिए, वो बताने वाले है।

Face Pack Applying Tips: मौसम कोई भी अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन का अच्छे से ध्यान ना रखने पर त्वचा डल लगने लगती है। ज्यादातर लड़कियां त्वचा को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से ब्यूटी रूटीन फॉलो करती है। इस रूटीन में से एक है फेस पैक। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में दो बार फेस पेक लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन फेस पैक लगाते समय काफी सारे लोग गलतियां कर देते है, जिस वजह से त्वचा की चमक कम होने लगती है। अब आपको इस बात के लिए घबराने की जरूरत नही है। आज हम आपको फेस पैक लगाते समय कौन- कौन सी गलतियों को करने से बचना है। इसके बारे में बताएंगे, जिसको फॉलो करके आप अपने स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बना सकती है।

Also read : ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रागी से बनाएं फेस पैक: Ragi Face Pack

Face Pack Applying Tips
Applying face pack without cleaning the skin

अगर आप चेहरे पर फेस पैक लगाती है और इसके बाद आपकी त्वचा ग्लोइंग नही लगती है। तो इसका कारण आपको द्वारा कि गई गलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार ऐसा होता है हम जल्दी बाजी में होते है, जिस वजह से बिना चेहरा धोएं ही फेस पैक अप्लाई कर लेते है। इसकी वजह से चेहरे पर लगी गंदगी पैक के साथ चेहरे पर चिपक जाती है। इससे स्किन को भारी नुकसान होता है। ऐसा करने से त्वचा पर खुजली और रेडनेस हो जाती है। इसलिए ध्यान रहें जब भी चेहरे पर फेस पैक अप्लाई करने जा रहे हों , तो सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से धो लें और उसके बाद फेस पैक अप्लाई करें।

Face Pack Tips
Leaving face pack on face for a long time

अक्सर ऐसा होता है महिलाएं फेस पैक लगाने के बाद अपने घर के काम में लग जाती है। वह इस बात पर ध्यान ही नही देती है की उनको फेस पैक बी समय से साफ करना है। इस कारण स्किन को काफी नुकसान होता है। क्योंकि फेस पैक में कई ऐसी चीजें भी मिली होता है, जो स्किन के ऊपर ज्यादा देर तक नही लगानी चाहिए। खासकर जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन लोगों को इन बोतों का खास ख्याल रखना चाहिए। कभी कबार इस वजह से स्किन पर खुजली और रेडनेस हो जाती है। इसलिए जब भी फेस पैक लगाए, तो उसके निर्देशों को जरूर पढ़ लें।

Do not apply face pack with dirty hands
Do not apply face pack with dirty hands

जब भी फेस पैक लगाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। फेस पैक लगाते समय अपने हाथों को जरूर धो लें। उसके बाद ही फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। अगर बिना हाथों को धोएं फेस पैक को अप्लाई करने पर हाथों में लगा बैक्टीरिया और गंदगी चेहरे पर लग सकती है, जिस वजह से त्वचा को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हाथों को अच्छे से साफ करने के बाद ही फेस पेक चेहरे पर अप्लाई करें।