बालों की खूबसूरती बढ़ाए इस काले बीज का जेल, इस तरह घर पर करें तैयार
Hair Care Tips : बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप अलसी के बीजों से तैयार जेल लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बीज की रेसिपी-
Black Seed Gel for Hair: बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना काफी प्रभावी हो सकता है। इससे हमारे बाल खराब नहीं होते हैं, बल्कि काफी अच्छी चमक आ सकती है। इन नैचुरल उपायों में अलसी का बीज शामिल है। दरअसल, अलसी के बीजों में फैटी एसिड यानि ओमेगा 3 और 6 भरपूर रूप से होता है, जो बालों को स्वस्थ्य बनाए रखने में काफी हद तक प्रभावी होते हैं। बालों में इसका जेल लगाने से आपके बाल काफी बाउंसी हो सकते है। साथ ही यह बालों की चमक को बरकरार रखने में प्रभावी हो सकता है। घर पर अलसी के बीजों का जेल बनाना बहुत ही आसान है। आइए इस लेख में अलसी के बीजों से जेल बनाने की रेसिपी के बारे में जानेंगे।
Also read: गर्मियों में इन तरीकों से करें अपने पौधों की देखभाल
घर पर किस तरह तैयार करें अलसी का जेल?

आवश्यक सामग्री
1/4 कप अलसी के बीज
2 कप पानी
विधि
- सबसे पहले एक पैन लें, इसमें पानी और बीजों को डालकर मध्यम या तेज आंच पर अच्छे से उबलने दें। ध्यान रखें कि बीजों को पैन से चिपकने से रोकने के लिए इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।
- जब यह उबलने लगे, तो आप देखेंगे कि जल्दी ही ऊपर सफेद झाग आने लगेगा। इसका गाढ़ापन पानी जैसा नहीं बल्कि जेली जैसा और गाढ़ा हो जाएगा।
- इसके बाद एक चम्मच की मदद से इसका गाढ़ापन जांच लें। इसके बाद गैस की आंच को बंद कर दें। अब इसमें आप अपने पसंदीदा तेल या एलोवेरा जेल को मिक्स कर सकते हैं। तैयार जेल को एक जार या फिर बोतल में स्टोर करके रखें। यह आपके बालों के लिए काफी अच्छा हो सकता है।
बालों में कैसे लगाएं अलसी के बीज

- सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
- इसके बाद अपने बालों में अलसी के जेल को लगा लें। ध्यान रखें कि आप अपने बालों में पूरी तरह से लगा लें, ताकि एक भी हिस्सा सूखा न रहे।
- इसके बाद करीब 30 से 40 मिनट के लिए इसे सूखने दें। जब आपके बाल पूरी तरह से सूख जाएं, तो नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल काफी सॉफ्ट और मुलायम होंगे।
