Tips for dehydrated and dry hair
Tips for dehydrated and dry hair

बाल हो जाएंगे सिल्की सिल्की, नहीं पड़ेगी छुपाने की जरुरत

सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल , समय पर तेल लगाना, और स्वस्थ आहार लेने से आपके बालों की स्थिति में काफी हद तक सुधार होने लगेगा।

Dry Frizzy Hair Remedy: बालों की सही देखभाल न केवल उनकी सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि ये हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। अक्सर सर्दियों में हम अपने बालों की सेहत के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। बालों की सेहत पर ध्यान देने से ज्यादा हम अलग अलग तरह की सुन्दर वूलेन कैप्स पहन कर इन्हें ढक लेते हैं। याद रखिये ये सही तरीका नहीं है, ऐसा कर के हम अपने बालों को ख़राब कर रहे हैं। सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल , समय पर तेल लगाना, और स्वस्थ आहार लेने से आपके बालों की स्थिति में काफी हद तक सुधार होने लगेगा।

इन उपायों को रोजमर्रा का हिस्सा बनाएं और कुछ ही समय में आप महसूस करने लगेंगी कि आपके बाल खूबसूरत और स्वस्थ हो गए हैं।

बालों को साफ रखना सबसे पहला स्टेप है। बालों में जमी गंदगी, धूल और तेल से बाल जल्दी ही रूखे और उलझे उलझे रहने लगते हैं। बालों को हफ्ते में दो से तीन बार शैम्पू से धोना चाहिए। बालों के प्रकार के हिसाब से शैम्पू यूज़ करें।

बालों को शैंपू से धोने के बाद कंडीशनर का ठीक तरीके से इस्तेमाल करने पर बाल सिल्की और मुलायम हो जाते हैं। कंडीशनर बालों को अंदर तक पोषण देता है और उनके रूखेपन को दूर करता है।

अक्सर हम गीले बालों में ही कंघी करना शुरू कर देते हैं, ये सोचकर की इस वक़्त बाल सुलझाना ज्यादा आसान होगा। ये गलती कभी न करें, गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं और इस तरह इनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

कुछ प्राकृतिक उपचार भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बालों में हल्दी और दूध का मिश्रण लगाएं , एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, या नारियल तेल और शहद का पैक बनाकर हर थोड़े दिन के अंतराल पर बालों में जरूर लगाएं।

स्वस्थ बालों के लिए सही आहार का भी बहुत महत्व है। फल, बीज, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली और अंडे खाएं। समय समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, इस तरह आपके बालों की जड़ों को हाइड्रेशन मिलता रहेगा।

बालों को हर मौसम में थोड़ी बहुत नमी की जरूरत होती है। रूखे और उलझे बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए हाइड्रेटिंग हेयर मास्क या ऑयल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलें।

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा उलझे और रूखे सूखे हो गए हैं, तो एक बार बालों की ट्रिमिंग करवाना जरूरी है। इससे डेड एंड्स हट जाएंगे और बालों की ग्रोथ में काफी मदद मिलेगी।

हीट स्टाइलिंग से जुड़े इक्विपमेंट्स जैसे स्ट्रेटनर हेयर ड्रायर,और कर्लिंग आयरन बालों को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। इनके लगातार और ज़्यादा इस्तेमाल से बाल सूखे और कमजोर होने लगते हैं।

बालों में तेल लगाना बालों की देखभाल का अहम हिस्सा है। हफ्ते में कम से कम एक बार बालों में गुनगुने तेल की मालिश जरूर करें। नारियल तेल, आर्गन ऑयल ,बादाम तेल, या जैतून का तेल, किसी भी तेल का इस्तेमाल अपनी पसंद के अनुसार करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...