dermatologist recommend pre wedding skincare
dermatologist recommend pre wedding skincare

Overview:

चेहरा का निखार आपको रातों रात नहीं मिलेगा, इसके लिए आपको महीनों पहले योजना बनानी होगी। खानपान के साथ ही अपने स्किन केयर पर ध्यान देना होगा। साथ ही अपनी स्किन के अनुसार प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट्स भी चुनने होंगे।

Dermatologist Recommend Pre-Wedding Skincare: शादी की तैयारियों की सूची अंतहीन सी लगती हैं। लेकिन तमाम भागदौड़ के बीच सबसे जरूरी होता है दुल्हन का चांद सा चमकता चेहरा। क्योंकि इसपर सभी की निगाहें होती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि बाकी सभी तैयारियों के साथ आप अपने प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट्स पर पूरा ध्यान दें। इन ट्रीटमेंट्स से न सिर्फ आपको अपने स्पेशल दिन पर दमकती त्वचा मिलेगी, बल्कि कई महीनों तक यह ग्लो आपके चेहरे पर नजर भी आएगा।

महीनों पहले शुरू करें तैयारी

Pre-Wedding Skincare-चेहरा का निखार आपको रातों रात नहीं मिलेगा, इसके लिए आपको महीनों पहले योजना बनानी होगी।
You won’t get a glowing face overnight; you will have to plan for it months in advance.

चेहरा का निखार आपको रातों रात नहीं मिलेगा, इसके लिए आपको महीनों पहले योजना बनानी होगी। खानपान के साथ ही अपने स्किन केयर पर ध्यान देना होगा। साथ ही अपनी स्किन के अनुसार प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट्स भी चुनने होंगे। जयपुर की फेशियल एस्थेटिशियन डॉ.अनुपमा सोनी से जानते हैं दुल्हन को अपने प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट्स में नए जमाने के अनुसार क्या शामिल करना चाहिए।

1. हाइड्रा-मेडी फेशियल

डॉ. सोनी का कहना है कि अगर आप ग्लास स्किन लुक चाहती हैं तो हाइड्रा-मेडी फेशियल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि शादी से करीब छह महीने पहले आपको इसकी सिटिंग्स लेनी होंगी। इससे स्किन अंदर तक साफ होती है। आमतौर हर 2 से 3 सप्ताह में हाइड्रा फेशियल का एक सेशन रखा जाता है। हाइड्रा-मेडी फेशियल, असल में हाइड्रेशन और मेडिकल-ग्रेड एक्सफोलिएशन का एक बेहतरीन मेल है। यही कारण है कि इससे चेहरा साफ होता है और चमक आती है। यह फेशियल चेहरे को अंदर से एक्सफोलिएट करके सभी अशुद्धियों को बाहर निकालता है। इसमें मशीन की मदद से सीरम और अन्य पौष्टिक तत्वों को सीधे त्वचा तक पहुंचाया जाता है। जिससे त्वचा जवां और ताजा नजर आती है। इस फेशियल की मदद से मुंहासे, हाइपरपिग्मेंटेशन और फाइन लाइंस दूर होते हैं।

2. ऑक्सीजीनो फेशियल

डॉ. सोनी का कहना है कि हर होने वाली ब्राइड के लिए ऑक्सीजीनो फेशियल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इससे त्वचा की बनावट में सुधार आता है। यह फेशियल स्किन एक्सफोलिएशन, ऑक्सीजनेशन और इन्फ्यूजन का एक संयोजन है। इसमें त्वचा में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाया जाता है। जिससे मृत कोशिकाओं को हटाने और लाभकारी पोषक तत्वों व सीरम को त्वचा में समाहित करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा अंदर से हाइड्रेट होती है और चमक आती है। इस फेशियल से त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं, जिससे पोषक तत्वों से भरपूर सीरम आसानी से त्वचा पर काम कर पाते हैं। रंगत बढ़ाने के साथ ही इस फेशियल से फाइन लाइंस, पिगमेंटेशन, दाग धब्बे दूर होते हैं। इस ट्रीटमेंट को शादी से 6 महीने पहले ही शुरू करना बेहतर है। इसका असर लंबे समय तक चेहरे पर नजर आता है।

3. पीआरपी फेशियल

 इस ट्रीटमेंट से स्किन पर गजब का निखार आता है।
This treatment gives a wonderful glow to the skin.

इसे वैम्पायर फेशियल भी कहा जाता है। यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसमें आपके अपने रक्त से प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा यानी पीआरपी लिया जाता है। इसके लिए रक्त को एक सेंट्रीफ्यूज में डाला जाता है, जो प्लेटलेट्स को प्लाज्मा से अलग करता है। इसके बाद इसे फिर से माइक्रोनीडलिंग के माध्यम से​त्वचा में डाला जाता है। इस ट्रीटमेंट से स्किन पर गजब का निखार आता है। क्योंकि इससे फाइब्रोब्लास्ट्स उत्तेजित होते हैं और वे कोलेजन व इलास्टिन का उत्पादन बढ़ते हैं। स्किन टोन सुधरने के साथ ही इससे फाइन लाइंस, ओपन पोर्स, मुहांसों के निशान और हाइपपिंगमेंटेशन दूर होता है। हालांकि यह ट्रीटमेंट आपको एक प्रोफेशनल से ही करवाना चाहिए। यह फेशियल शादी से छह माह पहले से करवाना अच्छा रहता है। क्योंकि इसमें 21 से 30 दिन के अंतराल में एक सिटिंग दी जाती है।

4. ग्लूटाथियोन ट्रीटमेंट

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए अब दुल्हनें ‘ग्लूटाथियोन’ ट्रीटमेंट भी ले रही हैं। इसे ब्यूटी इंडस्ट्री का नया ट्रेंड कहा जा सकता है। इसमें होने वाली दुल्हन ग्लूटाथियोन के इंजेक्शन लगवा सकती हैं या फिर गोलियां भी ले सकती हैं। ग्लूटाथियोन को ‘सुपर एंटीऑक्सीडेंट’ भी कहा जाता है। इससे आपकी त्वचा अंदर से चमकदार दिखती है। इस ट्रीटमेंट से बेदाग निखार मिलता है। पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे दूर होते हैं। अगर आप इसे टैबलेट के रूप में लेते हैं तो 3 महीने डॉक्टर की सलाह पर इसे ले सकती हैं। अगर ड्रिप के रूप में लेती हैं तो भी 3 महीने तक लेना होगा। लेकिन इसके बाद आपको इसे मेंटेन करने के लिए रेगुलर कुछ सेशन भी लेने होंगे।

5. डर्मापेन के साथ माइक्रोनीडलिंग

अगर आपकी त्वचा पर फाइन लाइंस, एक्ने के निशान, कालापन है तो आप डर्मापेन के साथ माइक्रोनीडलिंग करवा सकती हैं।
If you have fine lines, acne marks, dark spots on your skin then you can get microneedling done with Dermapen.

अगर आपकी त्वचा पर फाइन लाइंस, एक्ने के निशान, कालापन है तो आप डर्मापेन के साथ माइक्रोनीडलिंग करवा सकती हैं। इसमें एक बारीक पेन के मदद से स्किन में माइक्रोनीडलिंग से सीरम इंजेक्ट किए जाते हैं। इससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। स्किन टाइट होने लगती है। उस पर चमक आती है और दाग धब्बे हल्के हो जाते हैं। खास बात यह है कि आप चेहरे के साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों पर भी माइक्रोनीडलिंग कर सकती हैं। जैसे गर्दन, छाती के ऊपरी हिस्से या शरीर के अन्य अंगों पर भी य​ह ट्रीटमेंट हो सकता है। हालांकि यह ट्रीटमेंट आपको शादी से करीब तीन महीने पहले से शुरू करना होगा। क्योंकि इसमें लंबे अंतराल के बाद कई सेशन लेने पड़ सकते हैं। इस ट्रीटमेंट को लेने के बाद सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। इसमें लापरवाही करने से स्किन काली पड़ सकती है।

6. क्यू-स्विच लेजर

दुल्हन वाले ग्लो के लिए क्यू स्विच लेजर ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन की कई समस्याओं पर बहुत ही प्रभावी तरीके से काम करता है। इसमें लेजर की मदद से बहुत कम समय में त्वचा के अंदर मौजूद पिगमेंट को खत्म किया जा सकता है। यह बर्थ मार्क के निशान तक को हटा सकता है। हालांकि इसके लिए करीब आठ से छह माह पहले से ट्रीटमेंट शुरू करना होगा। क्योंकि इसमें कई सेशन लेने पड़ते हैं। आप चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी यह ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। इससे लंबे समय तक पिगमेंटेशन, मुंहासों के निशान, अनईवन स्किन जैसी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। यानी शादी के महीनों बाद भी इस ट्रीटमेंट का असर चेहरे पर बरकरार रहता है।

7. केमिकल पील फेशियल

केमिकल पील फेशियल इन दिनों ट्रेंड में है। लेकिन इसे करवाने से पहले कई सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। वैसे यह फेशियल होने वाली दुल्हनों की ​त्वचा पर जादू की तरह काम करता है। यह उन्हें इंस्टेंट ग्लो दे सकता है। क्योंकि यह एक तरह से उन्हें नई स्किन देता है। इससे मुंहासों के जिद्दी निशान, पिगमेंटेशन और टैनिंग हटने में मदद मिलती है। इस फेशियल से चेहरे की मृत त्वचा कोशिकाओं की ऊपरी परत हट जाती है। और नीचे की ताजा और जवां त्वचा बाहर आती है। इससे चेहरे चमक उठता है। इस फेशियल में चेहरे पर एक रासायनिक घोल लगाया जाता है, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को तोड़ता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार सतही, मध्यम और गहरे पील्स चुन सकती हैं। हालांकि यह ट्रीटमेंट आपको एक प्रोफेशनल से ही लेने चाहिए। क्योंकि यह हर स्किन को सूट नहीं होता है। कई बार गलत ट्रीटमेंट से स्किन डैमेज, जलन, रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...