Overview:
अगर आप अपने कंप्लीट लुक को संवारना चाहती हैं तो आउटफिट के साथ ही हेयरस्टाइल पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। इन दिनों प्लेन साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन इनके साथ हेयरस्टाइल भी स्टाइलिश होनी चाहिए।
Hairstyle for Saree: फेस्टिव सीजन करीब है और हर महिला व युवती इसकी तैयारियों में जुट गई है। अगर आप भी त्योहारों पर सबसे खूबसूरत दिखने की तैयारी कर रही हैं तो लेटेस्ट ट्रेंड्स जानना आपके लिए जरूरी है। अगर आप अपने कंप्लीट लुक को संवारना चाहती हैं तो आउटफिट के साथ ही हेयरस्टाइल पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। इन दिनों प्लेन साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन इनके साथ हेयरस्टाइल भी स्टाइलिश होनी चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेयरस्टाइल जो सिंपल साड़ी में भी आपको एलिगेंट लुक देंगी।
Also read : इस राखी पर दिखें सबसे गॉर्जियस, कैटरीना कैफ से सीखें ट्रेडिशनल अवतार अपनाना: Outfit for Raksha Bandhan
मैसी बन हेयरस्टाइल
स्टाइलिश दिखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको जरूरत है तो ट्रेेंड के अनुसार खुद को ढालने की। मैसी बन हेयरस्टाइल लंबे समय से ट्रेंड में है। और आज भी इसे पसंद किया जाता है। खास बात ये है कि अगर आपके बाल छोटे भी हैं तो भी आप इसे आसानी से बना सकती हैं। बॉलीवुड ब्यूटीज आपको अक्सर इस हेयरस्टाइल में नजर आ जाएंगी। सिंपल साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल आपके लुक में एलिगेंस जोड़ देगी।
साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल
त्योहारों के समय अक्सर महिलाओं को तैयार होने का ज्यादा समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप जल्दी में रेडी होना चाहती हैं तो साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है। आपके बाल लंबे हों या छोटे, ये हेयरस्टाइल हमेशा अच्छी लगती है। अगर आपका फेस ओवल या पियर शेप का है तो आपको इस हेयरस्टाइल को जरूर चुनना चाहिए।
स्ट्रेट हेयरस्टाइल
कहते हैं सादगी में ही सुंदरता है। ऐसे में सिंपल प्लेन साड़ी के साथ आप स्ट्रेट हेयरस्टाइल चुनकर शानदार लुक पा सकती हैं। स्क्वायर फेस शेप और लॉन्ग फेस पर यह हेयरस्टाइल बहुत अच्छा लगता है। इससे आपके बाल उलझते भी कम हैं। हालांकि बाल स्ट्रेट करते समय आप हीट प्रोटेक्टर स्प्रे लगाना ना भूलें। हीट प्रोटेक्टर स्प्रे आपके बालों को हीट से बचाता है, साथ ही लंबे समय तक आपके बालों को स्ट्रेट भी रखता है।
हाफ टाई हेयरस्टाइल
प्लेन साड़ी के साथ आप हाफ टाई हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहती है। आप इसमें कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। आगे से बालों को सेंटर पार्ट में डिवाइड कर सकती हैं। या फिर मैसी लुक अपना सकती हैं। यह स्टाइल हर शेप के फेस पर अच्छी लगती है।
टाइट बन हेयरस्टाइल
साड़ी, सूट, लहंगा हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट, टाइट बन हेयरस्टाइल हर तरह के आउटफिट पर अच्छी लगती है। बॉलीवुड की इस फेवरेट हेयरस्टाइल को इस फेस्टिव सीजन में आप भी ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो दीपिका की तरह टाइट बन बना सकती हैं। अगर आपका फेस हैवी है तो आप सेंटर पार्ट डिवाइड करके भी इस बन को ट्राई कर सकती हैं।
ट्राई करें हेयर कर्ल
सिंपल साड़ी के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। अगर आपको हेयरस्टाइल को लेकर कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आप कर्ल ट्राई करें। साइड कर्ल इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपको हर बड़ी पार्टी या फंक्शन में बॉलीवुड ब्यूटीज इस हेयरस्टाइल में दिख जाएंगी।
