Overview:
क्या आप जानते हैं कि डैंड्रफ और रूखे-टूटते बेजान बाल आपको यह बताते हैं कि आपके शरीर में एक महत्वपूर्ण विटामिन की कमी है। जी हां, आपके बालों की स्थिति एक खास विटामिन की कमी का इशारा है।
Dandruff Solution in Hindi: सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या कई गुणा बढ़ जाती है। अक्सर लोग इसे मौसम का असर मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डैंड्रफ और रूखे-टूटते बेजान बाल आपको यह बताते हैं कि आपके शरीर में एक महत्वपूर्ण विटामिन की कमी है। जी हां, आपके बालों की स्थिति एक खास विटामिन की कमी का इशारा है। कौनसा है यह जरूरी विटामिन और आप कैसे कर सकते हैं इसकी कमी को दूर, आइए जानते हैं।
Also read : सर्दियां आते ही फटने लगती हैं स्किन? अपनाएं दादी मां के बताए ये नुस्खे: Chapped Skin Remedy
बालों के लिए जरूरी है यह विटामिन

एक्सपर्ट बताते हैं कि बालों की सेहत के लिए विटामिन बी 12 बेहद जरूरी होता है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है तो इसका पहला असर आपके बालों पर नजर आता है। डैंड्रफ, रूखे, बेजान बालों का एक प्रमुख कारण विटामिन बी 12 की कमी हो सकता है। इस विटामिन की कमी से आपके बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। दरअसल, विटामिन बी 12 रेड ब्लड सेल्स के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो ऑक्सीजन प्रवाह बाधित हो जाता है। जिसके कारण हेयर सेल्स कमजोर हो जाते हैं। इसका सीधा असर बालों पर नजर आता है।
इसलिए होती है डैंड्रफ
जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 नहीं मिल पाता है तो इसके कारण सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस की समस्या होने लगती है। इसमें स्कैल्प की नमी खत्म हो जाती है और रूखापन आने लगता है। यही ड्राईनेस डैंड्रफ और खुजली का कारण बन जाती है। कई बार इससे स्कैल्प में इंफेक्शन भी हो सकता है। यही विटामिन बालों के विकास के लिए भी जिम्मेदार है। इसकी कमी से बाल उगने की क्षमता कम हो जाती है। बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं और वो झड़ने लगते हैं। धीरे-धीरे बाल पतले होते चले जाते हैं।
विटामिन बी 12 से लबालब हैं ये फूड्स
अगर आप लंबे, घने और काले बाल चाहती हैं तो विटामिन बी 12 की कमी दूर करने पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए। अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप आसानी से विटामिन बी 12 प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आमतौर पर नॉन वेज खाने वालों में विटामिन बी 12 की कमी कम पाई जाती है। क्योंकि नॉनवेज खाने में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना होगा। अपनी डाइट में ये फूड शामिल करें।
दूध : दूध विटामिन बी 12 का एक अच्छा सोर्स है। इससे शरीर को न सिर्फ विटामिन बी 12 मिलता है, बल्कि प्रोटीन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए आप नियमित रूप से दूध का सेवन करें।
चीज : चीज भी विटामिन बी 12 का एक अच्छा सोर्स है। इन दिनों ऐसी कई डिशेज बनती हैं, जिसमें आप आसानी से चीज को शामिल कर सकते हैं। इसमें भी प्रोटीन और कैल्शियम दोनों होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में चीज जरूर शामिल करें।
दही : अपनी डाइट में रोज एक कटोरी दही शामिल करके आप विटामिन बी 12 की कमी को दूर कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर दही आपकी गट हेल्थ के लिए भी अच्छा रहता है।
ब्रोकली : ब्रोकली को आप बालों के लिए सुपर फूड बोल सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली में विटामिन बी 12 भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके नियमित सेवन से बाल हेल्दी रहते हैं।
फल : कुछ फल भी विटामिन बी 12 से भरपूर होते हैं। रोज सेब और केला खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसी के साथ टोफू, टमाटर, मशरूम और स्प्राउट्स भी विटामिन बी 12 का अच्छा सोर्स होते हैं। इन सभी से आपके बाल और स्कैल्प हेल्दी रहेंगे।
