ये 4 घरेलु उपाय पलकों और भौहों की रूसी से दिलाएंगे हमेशा के लिए छुटकारा
त्वचा का ज्यादा ड्राई होना भी पलकों की रूसी का एक बड़ा कारण है। साथ ही कई और कारण भी हैं जिनकी वजह से भौंहों और पलकों में रूसी बढ़ने लगती है।
Eyelash and Eyebrow Dandruff: बालों में पनप रही डैंड्रफ यानी रूसी एक आम समस्या है। लगभग हर व्यक्ति को इस समस्या का कभी न कभी सामना करना ही पड़ता है। बालों के साथ साथ पलकों और भौहों में होने वाली रूसी हमारे चेहरे की सुंदरता पर एक दाग सा लगा देती हैं। इस तरह के डैंड्रफ से छुटकारा पाना बेहद कठिन काम है। बालों से होते हुए ये रूसी भौंहों और पलकों में कब पनाह ले लेती है पता ही नहीं चलता। कई बार बालों में रूसी ना होते हुए भी हमारी भौंहों और पलकों में काफी रूसी हो जाती है। इसके पीछे बहुत से कारण हैं। त्वचा का ज्यादा ड्राई होना भी पलकों की रूसी का एक बड़ा कारण है। साथ ही कई और कारण भी हैं जिनकी वजह से भौंहों और पलकों में रूसी बढ़ने लगती है।
आइये जानते हैं कैसे पलकों में घर करने वाली डैंड्रफ को जड़ से मिटाया जाए।
Also read : Rid Of Dandruff: डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएं अमरुद की पत्तियां
चेहरे का रखें ख्याल

चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए हमें अपना ख़ास ख्याल रखना होगा। रूखी त्वचा पलकों और भौंहों की सुंदरता रूसी से ख़राब कर देती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए चेहरे की साफ़ सफाई बनाएं रखें। समय समय पर चेहरा सादे पानी से धोएं। चेहरा धोने के बाद किसी अच्छी फेस क्रीम से मसाज करें, हफ्ते में एक बार अपनी भौंहों के आस पास एलो वेरा जेल से मसाज करें और गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें।
गुनगुना पानी

अगर आपकी पलकों और भौंहों के आस पास काफी रूसी जमा हो गयी है तो इसे हटाने में जल्दबाजी ना करें। किसी कटोरी में गुनगुना पानी लें और एक सूती या मलमल का कपडा उसमें भिगोकर डैंड्रफ वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें, अगर आप मसाज करने में असहज महसूस कर रहे हैं तो गर्म पानी से भीगा हुआ कपडा आंखों पर रख कर अच्छे से सिकाई करें। इस प्रक्रिया में एक बात का ख़ास ख्याल रखें, काफी गर्म या ठन्डे पानी की मसाज ना करें, गुनगुना पानी ही इस्तेमाल में लाएं। इस क्रिया को एक दिन में दो से तीन बार दोहराएं, जल्द ही आप फर्क महसूस कर पाएंगी।
टी ट्री ऑयल करेगा कमाल
भौंहों और पलकों के आस पास जमी रूसी हटाने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होगा। इसे इस्तेमाल करने का तरीका बेहद सरल हैं। हाथों को अच्छे से साफ़ करने के बाद जरा सा टी ट्री ऑयल हल्का गुनगुना कर लें, अब इसमें इयर बड डुबो कर अपनी पलकों और भौंहों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से एक ही डायरेक्शन में मसाज करें। 5 मिनट की इस आरामदायक मसाज से आपको रूसी से जल्द ही राहत मिलेगी साथ ही इस मसाज से आप रिलैक्स फील कर पाएंगे।
जैतून तेल

त्वचा के लिए वरदान जैतून का तेल, कई पोषक तत्वों को खुद में समेटे हुआ हैं। त्वचा का रूखापन, किसी भी तरह का इन्फेक्शन, ब्लैकहेड्स आदि को जड़ से हटाने में काफी उपयोगी हैं। इसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा काफी मुलायम हो जाती हैं। त्वचा में मौजूद रूसी नमी खो देने की वजह से पनपती हैं। आइब्रो ब्रश का इस्तेमाल करते हुए पलकों और भौंहों पर अच्छी तरह जैतून का तेल लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें, 5 मिनट बाद गुनगुने पानी में मलमल का कपडा भिगो कर इस ऑयल को साफ़ कर लें, इसके बाद त्वचा को रूखा ना छोड़ें, थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाकर मसाज कर लें।
