Overview:अपनाइए ये घरेलू उपाय और हर कोई पूछेगा आपका ब्यूटी सीक्रेट
दादी मां के नुस्खे भले ही पुराने लगते हों, लेकिन उनका असर आज भी कमाल का है। ये नुस्खे न केवल आपकी स्किन और बालों को हेल्दी बनाते हैं, बल्कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बेहतरीन विकल्प भी हैं। इन्हें अपनाइए और लोग खुद-ब-खुद पूछेंगे – आपका ब्यूटी सीक्रेट क्या है?
Beauty Home Remedies: ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल ट्रीटमेंट के इस दौर में भी दादी-नानी के नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं। ये न सिर्फ सुरक्षित होते हैं बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं। बालों की मजबूती और त्वचा की निखार के लिए दादी मां के नुस्खे पीढ़ियों से अपनाए जाते रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी नेचुरल ब्यूटी को निखार सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी से ग्लोइंग स्किन

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाकर त्वचा को ठंडक देती है और नेचुरल ग्लो लाती है। हफ्ते में 2 बार इसका फेसपैक लगाने से चेहरा खिल उठता है।
नारियल तेल से मजबूत बाल

बालों की जड़ों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल सबसे बढ़िया है। हल्का गुनगुना तेल लगाकर मसाज करने से बाल लंबे और घने होते हैं।
बेसन और हल्दी का उबटन
दादी मां के जमाने से ही शादी-ब्याह में दुल्हन को उबटन लगाया जाता था। बेसन, हल्दी और दही का पैक त्वचा को निखारने और टैनिंग हटाने में कारगर है।
आंवला बालों के लिए अमृत
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे खाने या बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल प्राकृतिक रूप से काले और चमकदार बनते हैं।
गुलाबजल से फ्रेशनेस
गुलाबजल स्किन टोनर का काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से ताजगी बनी रहती है और पिंपल्स की समस्या कम होती है।
एलोवेरा का जादू
एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है। वहीं, बालों पर लगाने से रूसी और ड्रायनेस की समस्या खत्म होती है।
नींबू से नैचुरल क्लीनिंग
नींबू का रस बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद है। यह डैंड्रफ हटाता है और त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालकर उसे साफ और ताज़ा बनाता है।
