Benefits Of Egg White: जब सुबह नाश्ते की बात होती है तो हम सभी अंडे को खाना पसंद करते हैं। कभी बॉयल एग तो कभी ऑमलेट, हर दिन हम अंडे को अलग-अलग रूप में खाते हैं। हालांकि, इसके ब्यूटी बेनिफिट भी कम नहीं है। अगर आप इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करती हैं तो इससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है। अंडे में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन की चमक को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही साथ, यह आपकी स्किन हाइड्रेशन और इलास्टिसिटी को भी इंप्रूव करते हैं। अगर आप फाइन लाइन्स और रिंकल्स से परेशान हैं तो ऐसे में एग व्हाइट का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन की इलास्टिसिटी को इंप्रूव करने के साथ-साथ उसे अधिक टाइटन भी करते हैं।
आप एग व्हाइट को अपनी स्किन की केयर करने के लिए कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एग व्हाइट के इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
एग व्हाइट और नींबू का करें इस्तेमाल

अगर आप एक्ने के कारण परेशान हैं तो ऐसे में एग व्हाइट के साथ नींबू का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार है। एग व्हाइट विटामिन सी से भरपूर होता है जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है और त्वचा की रंगत को भी निखारता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक एग व्हाइट
- आधा चम्मच शहद
- 1 चम्मच नींबू का रस
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक अंडा तोड़कर एग व्हाइट अलग कर लें।
- अब आप इसमें शहद और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें।
- अब आप इसे अपने फेस पर लगाएं और करीबन 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब आप अपनी स्किन को वॉश करें और फिर मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें।
एग व्हाइट और दही से बनाएं मास्क

यह एक ऐसा मास्क है, जो आपकी स्किन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाता है। साथ ही साथ, आपकी स्किन को अधिक यंगर व हाइड्रेटिंग बनाता है। चूंकि इस मास्क में दही का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपको अधिक ठंडक महसूस होती है।
आवश्यक सामग्री-
- एक एग व्हाइट
- एक चम्मच दही
- आधा पका हुआ एवोकाडो
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले अंडे को तोड़कर एग व्हाइट अलग कर लें।
- अब इसमें दही व मैश किया हुआ एवोकाडो डालकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- अब अपनी स्किन को वॉश करके तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- करीबन 15- 20 मिनट बाद अपनी स्किन को वॉश करें और फिर स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
एग व्हाइट और खीरे से बनाएं मास्क

यह मास्क ना केवल आपकी स्किन को अधिक सॉफ्ट व ब्यूटीफुल बनाता है। बल्कि स्किन को अधिक ठंडक भी पहुंचाता है। आप इस मास्क को बनाने के लिए खीरे के साथ-साथ शहद और दही का भी इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री-
- एक एग व्हाइट
- एक चम्मच दही
- एक चम्मच शहद
- एक बड़ा चम्मच खीरे का रस
इस्तेमाल का तरीका-
- इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में पहले सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और इस मास्क को अप्लाई करें।
- करीबन 15 मिनट बाद पानी की मदद से स्किन को धोएं और फिर इसे मॉइश्चराइज करें।
- आप सप्ताह में एक बार इस मास्क को स्किन पर अप्लाई करें। आपको जल्द ही परिणाम नजर आने लगेगा।
एग व्हाइट और एलोवेरा जेल से बनाएं मास्क

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है और आप उसे नेचुरली पैम्पर करना चाहती हैं तो ऐसे में एग व्हाइट और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाया जा सकता है। यह मास्क आपकी स्किन को अधिक यंगर बनाता है और उसकी इलास्टिसिटी को भी इंप्रूव करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक एग व्हाइट
- एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- एक विटामिन ई कैप्सूल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले अंडा तोड़कर उसका एग व्हाइट अलग कर लें।
- अब आप इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर डालें।
- अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें और अपनी स्किन को वॉश करके इसे अप्लाई करें।
- करीबन 15-20 मिनट बाद इसे वॉश कर लें। अंत में, अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
एग व्हाइट और संतरे से बनाएं मास्क

चूंकि संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए यह आपकी स्किन को लाइटन करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी लाइटन करने में मददगार है। अगर इस मास्क को स्किन पर लगाया जाए तो इससे स्किन अधिक चमकदार व यूथफुल बनती है।
आवश्यक सामग्री-
- एक एग व्हाइट
- 1 चम्मच संतरे का रस
- एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
इस्तेमाल का तरीका-
- इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एग व्हाइट लें। आप इसे अच्छी तरह फेंटें।
- अब इस मिश्रण में संतरे का रस और हल्दी डालें।
- अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
- जब यह मास्क अच्छी तरह सूख जाए तो इस मास्क को धो लें।
- अंत में, अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
एग व्हाइट और कैमोमाइट टी से बनाएं मास्क

यह मास्क आपको सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। इस मास्क को बनाते एलोवेरा जेल और कैमोमाइल टी का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी स्किन को अधिक सूदिंग इफेक्ट प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक एग व्हाइट
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- दो-तीन चम्मच कैमोमाइल चाय
इस्तेमाल का तरीका-
- इस मास्क को बनाने के लिए सबसे अंडे को तोड़कर एग व्हाइट निकाल लें।
- अब इसे एलोवेरा जेल और कैमोमाइल टी डालकर मिक्स कर लें।
- अब अपनी स्किन को क्लीन करें और इसे अप्लाई करें।
- करीबन 15-20 मिनट बाद अपनी स्किन को वॉश करें।
- अंत में, अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
