Long Hair Remedies: आजकल लंबे बाल काफी ट्रे़ंड में हैं। लंबे बाल हर तरह के आउटफिट के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं, लेकिन आजकल के गलत लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपने बालों की सही केयर ही नहीं कर पाते। सही केयर न मिल पाने की वजह से बालों की ग्रोथ ही रूक जाती है। आजकल बहुत से लोग बालों की ग्रोथ न होने की वजह से परेशान रहते हैं। अगर आपके भी बालों की ग्रोथ रूक गई है, तो आपको कुछ खास घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए।
आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपने बालों की लंबाई को दोगुना कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर पैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बालों की ग्रोथ डबल हो जाएगी। इस पैक को इस्तेमाल करने के बाद आपकी जुल्फें खूब लंबी होने लगेंगी।
मेथी का हेयर पैक

मेथी को बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन जैसे एंजाइम होते हैं। इसके अलावा मेथी दाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों को लंबा करने में मदद करते हैं।
मेथी का हेयर पैक कैसे बनाएं?
इस पैक को बनाने के लिए मेथी, मूंग, कलौंजी और बादाम को रातभर पानी में भिगो लें। इसके बाद इसमें गुड़हल के फूल, करी पत्ते, नारियल तेल और दही मिलाकर इसे पीस लें। इस पेस्ट को बालों पर और स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर 30 मिनट तक रखें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्याज का हेयर पैक

बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। प्याज के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के अलावा हेयर फॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती है और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है।
प्याज का हेयर पैक कैसे बनाएं?
इस पैक को बनाने के लिए आलू, नींबू का आधा टुकड़ा और प्याज को छीलकर पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को छानकर इसका जूस अलग कर लें। इस जूस को एक कटोरी में रखें और इसमें एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करें। इसे 2 घंटों के लिए बालों पर लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार ही करें।
एवोकाडो हेयर मास्क

इस फल में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है। ये न सिर्फ आपके बालों को लंबा करता है, बल्कि इससे स्कैल्प भी हेल्दी रहता है। इसके इस्तेमाल से रूसी से भी राहत मिलती है।
एवोकाडो हेयर मास्क कैसे बनाएं?
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एवोकाडो को मैश कर लें। इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल मिलाएं। इस पैक को बालों पर 20 मिनट लगाने के बाद बाल धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाने से आपके बालों में फर्क नजर आने लगेगा।
