होली के रंगो से बाल हो सकते हैं खराब, जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स: Holi Hair Care
Holi Hair Care

होली खेलने से पहले अपने बालों में लगाएं ये 5 हेयर ऑयल: Holi Hair Care Tips

आप चाहें तो होली खेलने से पहले अपने बालों में कुछ हेयर ऑयल लगा सकती हैं, जिनकी मदद से आपके बाल रंग लगने के बावजूद भी खराब नहीं होंगे।

Holi Hair Care Tips: होली का नाम आते ही रंगों का ख्याल मन में आ जाता है। होली बिना रंगों के अधूरी है और रंगों में सराबोर होकर ही इसका असली मजा आता है, हालांकि इन रंगों को चेहरे और बालों से निकालना बाद में मुश्किल भी होता है। रंगों से बाल भी रफ हो जाते हैं, ऐसे में आप अगर होली के रंगों को बेफिक्र होकर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो अपने बालों का खास ख्याल रखें। आप चाहें तो होली खेलने से पहले अपने बालों में कुछ हेयर ऑयल लगा सकती हैं, जिनकी मदद से आपके बाल रंग लगने के बावजूद भी खराब नहीं होंगे।

Also Read: आपकी इन 6 गलतियों के कारण गर्मी में झड़ते हैं बाल

बालों के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। ये बालों को नेचुरल ब्लैक कलर देता है, साथ ही इनकी डीप कंडीशनिंग भी करता है। होली के रंगों और केमिकल्स से बालों को बचाने के लिए भी ये तेल बेहद कारगर है। आप रंग खेलने से पहले बालों में हल्का गर्म करके सरसों का तेल लगा लें। इससे बालों में लगे हुए रंग आसानी से उतर जाएंगे।

Holi Hair Care
Olive oil

रंग खेलने से पहले बालों में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड होता है, जो बालों और स्किन को खूबसूरत बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं। हालांकि, इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर आपको किसी भी तरह का तेल बालों या स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लिया करें।

Coconut oil
Coconut oil

होली खेलने से पहले अपने बालों पर गुनगुने नारियल तेल से अच्छी तरह से मालिश करें। इससे रंगों से होने वाली एलर्जी को कम कर सकते है। नारियल तेल में एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिंस पाए जाते हैं, जो बालों के जड़ तक पहुंचते हैं। इसकी मदद से बालों को रंगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। वहीं, नारियल तेल में हाइड्रेटिंग का गुण होता है, जो रंगों से होने वाली ड्राईनेस की परेशानी को दूर कर सकता है।

होली के दिन आप चाहें तो इसे अपने बालों पर भी एप्लाई कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, जो बालों को डैमेज होने से बचाव कर सकता है। इसके साथ ही इससे बालों की लंबाई भी बेहतर होती है।

Amla  Oil
Amla Oil

बालों के लिए आंवले का तेल बेहद फायदेमंद है। आंवले का तेल आपको बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इसे आप रंगों से खेलने से एक घंटा पहले स्कैल्प पर मसाज करते हुए अप्लाई करें। बालों को चाहें तो थोड़ी देर के लिए बांध लें ताकि तेल अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद आप आसानी से होली खेल सकती हैं।