Electronic Trimmer and Cleanser: गर्मियों में व्यक्तिगत साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ता है ताकि आप तरोताजा महसूस करें। इसके लिए आप इलेक्ट्रॉनिक ट्रीमर और क्लेन्जर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेशियल क्लेन्जर

इन दिनों गर्म हवा और धूल-मिट्टी से त्वचा गंदी हो जाती है, जिसे साफ रखना जरूरी हो जाता है लेकिन फेसवॉश से त्वचा साफ नहीं होती है इसके लिए फेशियल क्लींजर इस्तेमाल करें।
अगारो अल्ट्रासाउन्ड फेशियल स्किन स्क्रबर: यह फेशियल स्किन स्क्रबर चेहरे की खूबसूरती निखारने में अहम योगदान देता है। यह ब्लैकहेडस को साफ करता है और इसके 4 मोड भी हैं। यह रीचार्ज हो सकता है और सफेद रंग में है। इसका स्पैचुएला 100 प्रतिशत स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसका इस्तेमाल आसान है। यह अटेर बेस्ड एक्सफोलिएशन टेक्नॉलजी से बना है और इसका इस्तेमाल गीली त्वचा पर करना चाहिए। डिस्काउंट के बाद आप इसे 1772 रुपये में ले सकते हैं।
नाइका नैचुरल्स क्लीन टच: यह फेस ब्रश और मसाजर के साथ आता है, जिसका इस्तेमाल चेहरे को साफ करने और एक्सफोलिएशन के लिए किया जा सकता है। यह नीले रंग और कम्पैक्ट साइज में है, जिसे कहीं भी कैरी करके ले जाया जा सकता है। यह झुर्रियों को कम करने के साथ एंटी-ऐक्ने और ब्लैकहेड्स को भी दूर करने के काबिल है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और यह अशुद्धता को भी हटाता है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 1949 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
वेगा फेशियल क्लेन्जर: यह फेशियल क्लेन्जर तीन अटैचमेंट के साथ आता है और वाटर रेसिस्टेंट भी है। यह यूएसबी रीचार्ज होने वाले केबल के साथ है और इसके साथ स्टोरेज केस भी मिलता है। यह गहराई से त्वचा को साफ करता है। सॉफ्ट पीबीटी ब्रश, लैटेक्स स्पिनगे ब्रिष और सिलिकन क्लेन्जिंग ब्रश इसके अटैचमेंट हैं। यह संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल के लिए भी अच्छा है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 1693 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
ट्रीमर और शेवर

गर्मियों में पसीने और शरीर का मैल आपको ही नहीं दूसरों को भी परेशान करता है, खासतौर से प्राइवेट एरिया के बाल आपको गर्मी में चिपचिपापन महसूस कराते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए घर ले आएं एक किफायती ट्रीमर।
ज्लेड बॉडी ट्रिमर: इस बॉडी ट्रिमर की मदद से शरीर के किसी भी हिस्से से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। यह बिना आवाज के काम करता है और इस्तेमाल करने में आसान भी है। इसका मुलायम सेरेमिक ब्लेड ट्रिमिंग के लिए सही है। यह वाटर प्रूफ और कॉर्डलेस है, जिसका इस्तेमाल आप नहाने के समय भी कर सकते हैं। यह बैटरी ऑपरेटेड है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 2189 रुपये है।
Read Also: ट्रेवल किट में रखना न भूलें ये ब्यूटी प्रोडक्ट: Travel Beauty Kit
नोवा ट्रिम टच ट्रिमर: सफेद और गुलाबी रंग का यह ट्रिमर कॉर्डलेस और बैटरी से चलने वाला है। इसका ब्लेड स्टेनलेस स्टील में है और यह प्लास्टिक मटीरियल में है। एक बार चार्ज होने पर इसकी बैटरी 45 मिनट तक चल सकती है। यह हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल के लिए सही है। यह बिकिनी एरिया, पैरों, हाथ, अन्डर आर्म और अपर लिप के साथ चीन के बाल भी हटा सकता है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 792 रुपये में खरीद सकते हैं।
फिलिप्स इलेक्ट्रिक शेवर: यह वेट और ड्राय शेवर कॉर्डलेस होने की वजह से कैरी करने के लिए सही है। यह सैटिन सिल्क जैसी शेविंग देता है, जिसका इस्तेमाल आप शरीर पर कहीं भी कर सकते हैं। यह गुलाबी रंग में है और बैटरी से चलता है। यह तेजी से काम करता है और संवेदनशील त्वचा वालों पर इस्तेमाल के लिए भी सही है। इसका एर्गोनॉमिक हैंडल इसे इस्तेमाल के लिए आसान बनाता है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 1449 रुपये में ले सकते हैं।
सिरोना इलेक्ट्रिक रेजर: यह 6 इन 1 इलेक्ट्रिक रेजर बदलने वाले अटैचमेंट के साथ आता है, जिसकी मदद से आप आईब्रोज, अपर लिप, चीन, अन्डरआर्म और बिकिनी एरिया के बाल हटा सकते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा को काटता नहीं है। अतिरिक्त बालों को हटाने के लिए इसमें एक ब्रश भी दिया गया है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
कार्मेसी इलेक्ट्रिक ट्रिमर: अन्डर आर्म, बिकिनी एरिया और चेहरे पर इस्तेमाल के लिए यह इलेक्ट्रिक ट्रिमर सही है। इसके ब्लेड जेन्टल हैं और यह वाटर प्रूफ बॉडी के साथ आता है। इसका इस्तेमाल शॉवर में भी किया जा सकता है। यह 2 ब्लेड साइज एक साथ आता है, जिसमें बड़ी ब्लेड बड़े जगहों के बाल हटाने के लिए है और छोटी ब्लेड बारीक जगहों से बाल हटाने के लिए। यह आई ब्रो कंघी के साथ भी आता है, इसके साथ आपको 2 ट्रिमींग हेड्स, ट्रिमिंग हेड कोम, क्लीनिंग ब्रश और प्रोटेक्टिव कैप है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 1152 रुपये में ले सकते हैं।
