अपना ट्रेवल ब्यूटी किट कुछ ऐसे तैयार करें
आपको भी समझ नहीं आता कि ट्रेवल करते समय कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट साथ लेकर चलें और कौन सा नहीं तो ये टिप्स आपके भी काम आएँगेI
Travel Beauty Kit: जब हम अपना ट्रेवल बैग पैक करते हैं, तो हमें समझ नहीं आता है क्या रखें और क्या नहीं रखेंI हमारा सारा ध्यान कपड़ों की पैकिंग के ऊपर ही रहता है और हम अपना पूरा सूटकेस कपड़ों से ही भर देते हैंI इसके बाद ब्यूटी प्रोडक्ट और जरूरी चीजों को सूटकेस में डालते हैंI जिसका नतीजा ये होता है कई जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स हम रखना भूल जाते हैंI लेकिन अगर थोड़ी समझदारी दिखाई जाए और एक छोटा ट्रेवल ब्यूटी किट तैयार किया जाए, तो आसानी से इसे कैरी भी किया जा सकता है और ट्रेवल में खूबसूरत भी दिखा जा सकता हैI
वेट वाइप्स

ट्रेवल के दौरान चेहरे को क्लीन करने के लिए वेट वाइप्स सबसे अच्छे होते हैंI अगर ट्रेवल में आपको ऐसा लग रहा है कि धूल मिट्टी या गन्दगी से आपका सामना हो रहा है तो आप आसानी से वेट वाइप्स से चेहरा साफ कर सकती हैंI अपने साथ वेट वाइप्स को कैरी करने का एक फायदा ये भी है कि ये मेकअप को भी रिमूव करने का काम अच्छे से करते हैंI तो है ना ये बेस्ट ऑप्शन, इसे अपने ट्रेवल किट में जरूर रखेंI
मॉइश्चराइजर

मॉइश्चराइजर की जरूरत हर स्किन टाइप के लोगों को होती हैI ट्रेवल किट के लिए मॉइश्चराइजर सबसे जरूरी प्रोडक्ट है, इसे बिलकुल भी स्किप ना करेंI अगर आपको मॉइश्चराइजर का बोतल कैरी करने में दिक्कत आती है तो आप इसे किसी छोटे बोतल में निकाल कर रख लें, इससे आपका किट भी भारी नहीं होगा और आपका काम भी हो जाएगाI
लिपस्टिक

लिपस्टिक ना सिर्फ हमारे लिप्स को खूबसूरत बनाती है बल्कि हमारे लुक को भी इनहैंस करती हैI अपने ट्रेवल किट में लिपस्टिक के 3 -4 शेड्स जरूर रखेंI कोशिश करें की 2 डार्क शेड्स के लिपस्टिक रख रही हैं तो 2 लाइट शेड्स के भी रखेंI हाँ, एक और बात मैट व ग्लोसी दोनों तरह की लिपस्टिक आपके किट में होI क्योंकि कई बार ऐसा होता है कुछ ड्रेसेस के साथ डार्क शेड की लिपस्टिक अच्छी नहीं लगतीI इसलिए दोनों शेड्स रखें जिस ड्रेस के साथ जो लिपस्टिक अच्छी लगे उसे लगायेंI
जेल लाईनर

किट में हमेशा जेल लाइनर रखेंI जेल लाइनर रखने का फायदा ये होता है कि आप इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैंI आप जेल लाइनर से काजल भी लगा सकती हैं और ये आँखों में लंबे समय तक स्टे करता हैI
आईशैडो पैलेट

पैकिंग के टाइम आपको ऐसा लग सकता है कि आपको आईशैडो पैलेट की जरूरत नहीं पड़ने वाली है और यही सोच कर आप इसे अपने किट में शामिल नहीं करती हैंI लेकिन किट में एक छोटा आईशैडो पैलेट शामिल करके आप अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैंI आप हल्का सा आईशैडो पैलेट आँखों पर अप्लाई करके आँखों को अट्रैकटिव बना सकती हैंI आप पिंक आईशैडो को चिक्स पर ब्लशर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैंI
हेयर के लिए

ट्रेवल करते समय कभी हमारा मन हाई पोनी टेल बनाने का करता है तो कभी क्लचर लगाने काI कभी हम बालों को खुला रखना चाहते हैं तो कभी बांध करI इसलिए बालों के लिए कुछ क्लिप्स, रबर बैंड, हेयर बैंड व क्लचर भी ट्रेवल किट में रखें ताकि आप कम्फ़र्टेबल रहेंI
लिप बाम

ट्रेवल में होठों का ख्याल रखने के लिए लिप बाम की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ती हैI अपने ट्रेवल किट में लिप बाम सबसे पहले रखेंI
