बढ़ती उम्र के कारण होने वाली समस्याओं का समाधान हैं, ये एंटी एजिंग क्रीम: Anti Aging Cream
Anti Aging Cream

Anti Aging Cream: आजकल बढ़ती उम्र के साथ तेजी से बढ़ते प्रदूषण के कारण छोटी उम्र में ही स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में चेहरे की रौनक खत्म होने लगती है और स्किन भद्दी, बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट स्किन का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह देते हैं। बढ़ती उम्र में इन सभी स्किन समस्याओं से बचे रहने के लिए आपको डेली रूटीन में अच्छी डाइट, सही स्किन केयर रूटीन और एंटी एजिंग क्रीम को शामिल जरूर करना चाहिए। अगर आप भी बढ़ती उम्र में एजिंग से होने वाली समस्याओं से परेशान हैं, तो अपने डेली रूटीन में कुछ भरोसेमंद एंटी-एजिंग क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसके विषय में विस्तार से जानते हैं।

Read More : करवाचौथ पर स्किन पर पाना चाहते हैं दुल्हन जैसा निखार? घर पर अपनाएं ये टिप्स: Karwachauth Beauty Care

बढ़ती उम्र में त्वचा की समस्याओं से बचे रहने के लिए इस्तेमाल करें ये बेस्ट एंटी एजिंग क्रीम: Best Anti Aging Cream

Anti Aging Cream
Best Anti Aging Cream

आजकल बाजारों में ना जाने कितनी एंटी एजिंग क्रीम आसानी से उपलब्ध है। लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स की माने तो चेहरे पर कोई भी क्रीम लगाने से पहले अपनी स्किन प्रॉब्लम्स और स्किन टाइप को समझकर सही क्रीम चुननी चाहिए। आइए सही एंटी एजिंग क्रीम चुनने में हम आपकी मदद कर देते हैं।

7 इन 1 ओले (Olay 7 In 1)

Olay 7 In 1
Anti Aging Cream-Olay 7 In 1
  • बढ़ती उम्र में चेहरा हर समय थका हुआ रूखा और बेजान नजर आने लगता है। ऐसी ही समस्याओं के लिए आप एंटी एजिंग 7 इन 1 ओले क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘Olay 7 In 1’ क्रीम को ग्राहकों ने 4.2 स्टार की रेटिंग दी है, इसीलिए ये क्रीम विश्वासजनक है।
  • यह क्रीम एजिंग के दुष्प्रभावों को दूर करने के साथ-साथ स्किन को भीतर से मॉइश्चराइज करती है जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है।
  • ओले 7 इन 1 एंटी एजिंग क्रीम किफायती दाम में स्किन प्रॉब्लम्स जैसे झुर्रियां, दाग धब्बे, मुंहासे आदि की अच्छी मरम्मत कर स्किन को ग्लोइंग बनाती है।
  • आप भी अपनी स्किन टाइप और स्क्रीन की समस्याओं को अच्छे से समझकर इस क्रीम को खरीद सकती हैं।

ब्लू नेक्टर (Blue Nectar)

Blue Nectar
Blue Nectar
  • “ब्लू नेक्टर” एक बेहतरीन आयुर्वेदिक एंटी एजिंग क्रीम है। जैसा कि इस क्रीम के नाम है – ब्लू नेक्टर यानी के ‘नीला अमृत’ ये क्रीम असल में स्किन के लिए अमृत ही है।
  • सामान्य तौर पर बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर एजिंग का प्रभाव नजर आने लगता है। और स्किन पर बारीक रेखाएं, काले धब्बे, झाइयां और झुर्रियां पड़ने लगती हैं, इन सभी समस्याओं के कारण चेहरा बेजान और भद्दा नजर आने लगता है।
  • अगर आप भी इन्हीं समस्याओं से परेशान हैं, तो अपने डेली रूटीन में ब्लू नेक्टर एंटी एजिंग क्रीम को शामिल कर सकती हैं।
  • ब्लू नेक्टर ‘Blue Nectar’ एंटी एजिंग क्रीम दावा करती है कि यह चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को निखरती है और स्किन भीतर से ग्लो करती है। यह क्रीम स्किन से ड्राइनेस या रूखेपन को खत्म कर चेहरे को मुलायम बनाए रखती है।
  • ब्लू नेक्टर क्रीम स्किन को टाइट करने में भी असरदार है, ये एक बेहतरीन आयुर्वेदिक क्रीम है। जिसमें नेचुरल सामग्री जैसे चंदन, केसर और कई जड़ी बूटियां मौजूद हैं। आप अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को जानकर इस बेहतरीन क्रीम को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More : केवल ट्रीटमेंट ही नहीं बल्कि इस नुस्खे के जरिए भी स्किन रैशेज किए जा सकते हैं कम: Skin Rashes Remedy

न्यूट्रोजेना (Neutrogena)

Neutrogena
Neutrogena
  • न्यूट्रोजेना एक बेहतरीन एंटी एजिंग क्रीम है, जिसे विशेष तौर पर बढ़ती उम्र के कारण होने वाली जिद्दी फाइन लाइन, झुर्रियां, दाग धब्बे और काले निशानों के लिए तैयार किया गया है।
  • यह क्रीम एजिंग से होने वाली समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, जिसे महिलाओं के लिए बनाया गया है।
  • अगर आप भी एजिंग से बचने के लिए कोई अच्छी एंटी एजिंग क्रीम खोज रही हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट हो सकती है।यह एंटी एजिंग क्रीम केवल एक सप्ताह में मनचाहे रिजल्ट देने का दावा करती है।
  • न्यूट्रोजेना ‘Neutrogena’ क्रीम चेहरे को भीतर तक पोषण प्रदान करती है। और स्किन टाइट और ग्लोइंग
  • नजर आती है। आप अपनी स्किन प्रॉब्लम्स को जानकार इस क्रीम का इस्तेमाल जरूर कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...