Overview: करवाचौथ पर ट्राई करें अंबानी लेडीज के ये मेकअप लुक्स
Soft makeup looks of Ambani ladies: अंबानी परिवार की महिलाएं इतनी अमीर होने के बाद भी अपने कल्चर से जुड़ी रहती हैं। हर मौके पर उनके आउटफिट्स और मेकअप भारतीयता को दर्शाते हैं। उनके मेकअप लुक्स काफी इंस्पायरिंग होते हैं। आप भी उनके मेकअप लुक्स से इस करवाचौथ पर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आपने करवाचौथ के खास मौके पर अंबानी लेडीज के मेकअप लुक को रिक्रिएट कर लिया, तो आप भी किसी अमीर घराने की बहू लगेंगी।
Soft makeup looks of Ambani ladies: अंबानी परिवार की महिलाएं इतनी अमीर होने के बाद भी अपने कल्चर से जुड़ी रहती हैं। हर मौके पर उनके आउटफिट्स और मेकअप भारतीयता को दर्शाते हैं। उनके मेकअप लुक्स काफी इंस्पायरिंग होते हैं। आप भी उनके मेकअप लुक्स से इस करवाचौथ पर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आपने करवाचौथ के खास मौके पर अंबानी लेडीज के मेकअप लुक को रिक्रिएट कर लिया, तो आप भी किसी अमीर घराने की बहू लगेंगी।
इसके बाद, तो पूरे मोहल्ले में केवल आपकी ही चर्चा होगी। हर कोई बस आपकी ही बातें करेगा। आज हम आपको अंबानी लेडीज के इंस्पायरिंग मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे, जो करवाचौथ के मौके पर आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे।
न्यू ब्राइडल ग्लो मेकअप
अगर ये आपका पहला करवाचौथ है, तो आपको राधिका के इस मेकअप लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। इस मेकअप लुक के लिए उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ मस्कारा आई मेकअप लुक रिक्रिएट किया है। इसका साथ उन्होंने गालों पर हल्का टिंट और रेड बिंदी से लुक कंप्लीट किया है। उनका ये सिंपल मेकअप आप करवाचौथ पर ट्राई कर सकती हैं। ये मेकअप लुक आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है।
न्यूड मेकअप लुक
आजकल न्यूड मेकअप बहुत ही ट्रेंड में है। अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको ईशा अंबानी के इस मेकअप लुक को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए। इसके लिए अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन अप्लाई करें। इसे आप कंटूर से सेट कर सकते हैं। इसके साथ आप न्यूड लिप शेड लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकते हैं। ये बहुत ही इजी और सिंपल मेकअप लुक है। इसे आप हर आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
ग्लिटर आई मेकअप लुक
एक सिंपल बेस के साथ आंखों पर ग्लिटर आई मेकअप बहुत ही कमाल का लगता है। ये मेकअप लुक बहुत ही शानदार लगता है। इसके लिए अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन अप्लाई करें। इसके साथ अपने आउटफिट से मैचिंग आई शैडो अप्लाई करें। साथ में ग्लिटर अप्लाई करें। साथ में न्यूड लिप शेड लगाएं, ये आपके लुक को शानदार बना देगा।
नोमेकअप लुक
जिन लोगों को रॉयल लुक के साथ लाइटवेट मेकअप करना पसंद है, उनके लिए नीता अंबानी का ये नोमेकअप लुक रिक्रिएट करना चाहिए। इस मेकअप लुक के साथ आप हर तरह के आउटफिट में खिली-खिली नजर आएंगी।
पीची मेकअप लुक
आजकल पीची मेकअप भी काफी ट्रेंड में है। अगर आपका स्किन टोन बहुत ही लाइट है, तो आपके लिए ये मेकअप बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप लाइटशेड के आउटफिट्स को कैरी कर सकती हैं। इसके लिए मैट फिनिश बेस के साथ पीची ब्लश और पीची आई शैडो लगाएं। साथ में एक पिंक कलर की न्यूड शेड लिपस्टिक अप्लाई करें। ये आपको एक क्लासी मेकअप लुक देगा, जो काफी रिच लगेगा।
ग्लिटर लिप शेड विद मस्कारा आई
अगर आप अपने मेकअप से रिच दिखना चाहती हैं, तो आपको मैट फिनिश मेकअप बेस के साथ ग्लिटर लिपस्टिक और बोल्ड मस्कारा आई वाला ये मेकअप लुक ट्राई करना चाहिए। आजकल ये काफी ट्रेंड में है। ये मेकअप लुक हर उम्र की महिला पर सूट करता है। साथ ही ये हर तरह के आउटफिट के साथ खूब जचता है।
