Almond oil as makeup remover
Almond oil as makeup remover

Almond Oil Makeup Remover: बादाम खाने से हमारी सेहत मजबूत होती है। बादाम में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके कई फायदे हैं। बादाम का तेल मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नेचुरल और इफेक्टिव विकल्प है। मेकअप हटाने के साथ-साथ यह हमारी त्वचा को कई फायदे भी पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करते हैं। मेकअप हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स तो मार्केट में भी उपलब्ध हैं लेकिन उनके कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए बादाम का तेल इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को फायदे मिलने के साथ-साथ बाहरी प्रोडक्ट्स के दुष्प्रभाव से भी बचाया जा सकता है। बादाम का तेल चेहरे को डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। अन्य प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो चेहरे को ड्राई कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बादाम का तेल हर टाइप की त्वचा पर कारगर है।

How to use almond oil to remove makeup
How to use almond oil to remove makeup

सबसे पहले बादाम के तेल को मेकअप रिमूवर जैसे इस्तेमाल करने के लिए जरूरी सामग्री इकट्ठा करें, जिसमें 100% शुद्ध बादाम का तेल और कॉटन बॉल्स, जेंटल फेस वॉश और गुनगुना पानी शामिल है। सबसे पहले कॉटन बॉल पर बादाम के तेल की कुछ बूंदें लगाएं और आंखों के मेकअप को हटाएं। इसे रगड़ने की बजाए हल्के से लगाएं। मस्कारा और लाइनर आसानी से रिमूव हो जाएंगे। इससे आंखों के आसपास की त्वचा को भी पोषण मिलता है। अब चेहरे का मेकअप हटाने के लिए आप अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। बादाम के तेल को उंगलियों पर लगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद एक गीले कपड़े से चेहरे को साफ करें। आपका मेकअप रिमूव हो जाएगा। उसके बाद जेंटल फेस वॉश से चेहरे को धोएं। फेस वॉश के बाद कभी भी मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

Makeup remover with a mixture of rose water and almond oil
Makeup remover with a mixture of rose water and almond oil

चेहरे से मेकअप हटाने के लिए बादाम के तेल के साथ गुलाबजल का मिश्रण तैयार किया जा सकता है। दो चम्मच बादाम के तेल में दो चम्मच गुलाब जल मिला लें। फिर कॉटन की मदद से आंख और चेहरे पर मेकअप को रिमूव करने के लिए धीरे-धीरे अप्लाई करें। मेकअप रिमूव करने के बाद हल्के फेस वॉश से चेहरे को धोएं और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। बादाम का तेल टोनर के रूप में कार्य करता है। यह त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।

बादाम का तेल त्वचा को डीप मॉइश्चराइज करता है। ड्राई स्किन के लिए यह वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटी एजिंग गुण होता है। यह फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से हमारे चेहरे को बचाता है, जो चेहरे पर झुर्रियों का कारण बनते हैं। नियमित रूप से बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा के रंगत में भी निखार आता है। चेहरे के दाग धब्बे और डार्क स्पॉट्स धीरे-धीरे कम नजर आने लगते हैं। अगर त्वचा का पोर्स बंद हुआ हो तो भी बादाम का तेल काफी फायदेमंद है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। बादाम का तेल आंखों के आसपास लगाया जाए तो डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। वहीं फैटी एसिड्स मौजूद होने के कारण यह हमारी त्वचा को मुलायम और कोमल भी बनाता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...