सर्दियों में त्वचा को होने वाले नुक्सान से बचना है बेहद आसान, ये 9 हैक्स आएंगे काम
अब आपको अपनी त्वचा के काले पड़ने की समस्या से परेशान होने की जरा भी जरुरत नहीं।
Winter Skincare Tips: सर्दी का मौसम आते ही त्वचा से जुडी परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ठण्ड के मौसम में त्वचा का काला पड़ना, शुष्क होना और खुरदुरी हो जाना एक आम समस्या बन जाती है। यह परेशानी अक्सर तेज़ चलने वाली ठंडी हवाओं, ड्राई हवा और त्वचा की उचित देखभाल ना करने की वजह से होता है। सर्दियों के मौसम में हम कपड़ों की 2 – 3 लेयर जरूर पहन कर रखते हैं और ऐसे में हम त्वचा की नमी खो देते हैं जिसकी वजह से त्वचा रूखी होने लगती है और अपनी प्राकर्तिक नमी खो देती है। लेकिन अब आपको अपनी त्वचा के काले पड़ने की समस्या से परेशान होने की जरा भी जरुरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे कुछ खास टिप्स,
जिनकी मदद से आप सर्दियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ, निखरी और मुलायम रख सकते हैं।
मॉइस्चराइज़र

सर्दियों में त्वचा का ज्यादा सूखना एक आम परेशानी है। त्वचा के बहुत ज्यादा ड्राई हो जाने से ये काली पड़ने लगती है। ऐसे मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई और हायल्यूरोनिक एसिड मौजूद हो।
एक्सफोलिएट करना है जरुरी
सर्दियों में त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, ये त्वचा को कालापन देते हैं । इसलिए,हफ्ते में 2-3 बार एक्सफोलिएशन करें। इसके लिए घर पर भी प्राकृतिक स्क्रब बनाया जा सकता हैं, जैसे चीनी और शहद का मिश्रण, जो त्वचा को मुलायम बनाता है।
सनस्क्रीन से दोस्ती बनाये रखें

अगर आप सोचते हैं सर्दियों में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, तो आप पूरी तरह गलत हैं। सर्दियों में भी सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कालेपन की वजह बन सकती हैं।
दूध हल्दी का का पेस्ट
हल्दी और दूध को एक साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं । हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारेंगे, वहीं दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देगा। इसे नियमित रूप से लगाने पर त्वचा पर सर्दी की वजह से आया कालापन दूर हो जाता है।
भरपूर आहार

त्वचा की बाहरी और अंदरूनी दोनों तरह की देखभाल बहुत जरुरी है। विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार का सेवन करें। हरी पत्तेदार सब्जियाँ, फल जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, और गाजर ये सभी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
नारियल तेल

नारियल तेल बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है जो सर्दियों में त्वचा को भरपूर नमी दे सकता है, साथ ही ये त्वचा को कोमल बनाए रखता है। रात में सोने से पहले नारियल तेल से अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें।
मौसमी फल और सब्जियां देंगे पोषण
त्वचा को अंदर से पोषण देने के लिए ताजे फल और सब्जियों का रस पिएं। ये रस न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं बल्कि काले धब्बों को भी कम करते हैं।
नींद से होगी परेशानी दूर

नींद का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। कम नींद लेने से त्वचा मुरझाई और थकी हुई लगती है। इसलिए, 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें ताकि आपकी त्वचा निखरी और चमकदार रहे।
कोकोआ बटर
कोकोआ बटर त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा को नमी और चमक देता है, और सर्दियों में त्वचा को सूखने और काला पड़ने से बचाता है।
