lady is wearing heavy makeup, characterized by a bold, classic red lip and strong, defined eye makeup, including dark eyeliner, well-groomed eyebrows, and possibly false lashes. Her skin appears contoured and highlighted.
Profile in perfection.

Summary:विंटर में छाया मैक्सिमलिस्ट मेकअप का क्रेज

इस विंटर नो-मेकअप लुक को पीछे छोड़ते हुए मैक्सिमलिस्ट मेकअप ट्रेंड में है। डार्क आईशैडो, ब्राइट लिपस्टिक और शिमरी टच के साथ चिक और बोल्ड लुक को खूब पसंद किया जा रहा है।

Winter Makeup Trends 2026: अगर हम विंटर मेकअप की बात करें तो अब नो मेकअप लुक को इस विंटर के मेकअप ट्रेंड ने बाय कह दिया है। फिलहाल इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है मैक्सिमलिस्ट मेकअप। यानी कि फैशन की दुनिया में फिर से एक बार हैवी मेकअप का अपना एक क्रेज नजर आ रहा है। गहरे रंग के आईशैडो काफी पसंद किए जा रहे हैं और लिपस्टिक भी मैटेलिक और ब्राइट हो चुकी है। तो चलिए फिर इस बार जानते हैं 5 चिकमेकअप स्टाइल को जो इस विंटर काफी पसंद किए जा रहे हैं।

ब्राइट आइशेडो

f a woman with her eyes closed, showcasing a dramatic makeup look against a light grey or white background.
Metallic glamour.

अगर आप एक चिक लुक मेंटेन करना चाहती हैं तो ब्राइट आइशैडो आपके लिए परफेक्ट रहने वाले हैं। लंबे समय तक फैशन शो और सोशल मीडिया पर हम न्यूड आई शैडो का एक ट्रेंड देख रहे थे। लेकिन अब गहरे रंग के आईशैडोज ने ग्लोबली मेकअप की दुनिया में दोबारा वापसी कर ली है। लेकिन हां चिक लुक के लिए आप कुछ नई टोंस और आईशेडो लगाने के अपने स्टाइल में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

पिक्सी ब्लश

ब्लश की बात करें तो ब्लश का अपना एक एवरग्रीन फैशन है। लेकिन हां अगर चिक लुक मेंटेन करना चाहती हैं तो ब्ल्श को इसे सिर्फ चीक्स तक सीमित ना करें। बल्कि इसे हल्का सा आंखों के नीचे भी लगाएं। इसके लिए पहले पाउडर लगाएं और उसके बाद क्रीम की लेयर लगाएं। इससे एक सॉफ्ट सा लुक नजर आएगा। यह दिखने में बहुत क्यूट सा नजर आता है। अगर इस लुक को और भी कंपलीट करना चाहती हैं तो इसके सैटिंग पाउडर से सैट करें।

फ्रॉस्टेड टिप्स

A close-up shot of a woman with bright green eyes applying a vibrant, glossy hot pink lipstick while holding a matching bright pink compact mirror.
The perfect bright lip.

विंटर में चिक मेकअप में फ्रास्टेड टिप्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यह शिमरी स्टाइल यंग गर्ल्स काफी पसंद कर रही हैं। यहां तक कि नेल पेंट्स में भी फ्रॉस्टी टिप्स काफी पसंद किए जा रहे हैं और लिपस्टिक को देखकर तो लगता है कि मानों 90 का जमाना फिर से लौट आया हो। लेकिन अगर आप लिप्स पर फ्रॉस्टेड टिप्स देना चाहती हैं तो आपको पहले एक हाइड्रेटेड बेस बनाना होगा। मेकअप से पहले लिप पर लिप मास्क लगाएं इसके बाद लिप लाइनर लगाएं और सैटिन लिपस्टिक अपने होंठों पर लगाएं। इसके बाद आंखों पर मैटेलिक आईशेडो लगाएं। यह चिक लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

ग्लिट्र आई मेकअप और डार्क लिपस्टिक

अगर दोस्तों के साथ नाइट पार्टी जाने का प्लान कर रही हैं, और आई मेकअप आपको बहुत पसंद है तो आप ग्लिट्र आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको पलकों पर हल्के मेकअप का एक बेस लगाना है। इसके बाद ऊपर की ओर गहरे रंग का अपनी पसंद का शेड लगाएं। इसे करने के बाद बारी आती है ग्लिट्र की। पलकों के बीच में ग्लिट्र ग्लू की मदद से गिल्ट्र लगाएं। यह पार्टी और खास मौकों के लिए बेहतरीन है। इसमें एक बोल्ड लुक नजर आता है। अपने इस आईमेकअप लुक को डार्क लिपस्टिक के साथ कंपलीट करें।

अगर पसंद है थोड़ा सिंपल

A woman with dramatic makeup. She has smoky eyes with deep plum and brown eyeshadows, long lashes, and is wearing a dark oxblood or deep purple lipstick.
The ultimate smoky eye and deep lip.

अगर आप उनमें से हैं जो बेशक फैशन के अनुसार रहना चाहती हैं लेकिन कुछ सिंपल पसंद है तो ब्राउन शेड के साथ जा सकती हैं। यह रंग भी इस समय काफी इन है। चिक लुक क्रिएट करने के लिए ब्लश और ब्राउंजर में ब्राउन शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों का एक साथ कॉम्बिनेशन आपकी पार्टी मेकअप लुक के लिए परफेक्ट रहेगा। मोनोक्रोम लुक के लिए आप ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। यह लुक सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है।