Unique Bracelet Ideas: अगर हाल ही में आपका ट्वेल्थ पास हुआ है तो अब आप अपने कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए बेताब होंगे। स्कूल की दुनिया से कॉलेज की दुनिया में जाते वक्त हर कोई काफी ज्यादा खुश होता है, और ऐसे में वो अपने अटायर को लेकर भी काफी ज्यादा कन्फ्यूज्ड रहता है। हर लड़के और हर लड़की का ख्वाब होता है, कि वो जब भी स्कूल से कॉलेज की दुनिया में कदम रखे, तो उसके लुक से लेकर उसके पहनावे तक सब कुछ डिफरेंट हो।
कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हमेशा अपने स्टाइल को लेकर नई चीजों के बारे में सोचते हैं, कि किस तरह से वो डैशिंग दिख सकते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे एक बेहद इंपोर्टेंट एक्सेसरी यानिकि ब्रेसलेट के बारे में, कि किस तरह से आप ब्रेसलेट को अपनी स्टाइलिंग हैक का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ मेल, फीमेल और यूनिसेक्स ब्रेसलेट्स के बारे में।
लड़को के लिए है ये ब्रेसलेट

अगर आप मेल ब्रेसलेट्स को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं, तो आप अपनी टेंशन को बाय बाय कह सकते हैं, क्योंकि अब हम आपको एक ऐसे यूनीक ब्रेसलेट्स के बारे में बताएंगे जो आपके आइकॉनिक कॉलेज लुक को चार चांद लगा देगा। हम बात कर रहे हैं वाइड सिल्वर चेन ब्रेसलेट की। वाइड सिल्वर चेन ब्रेसलेट आपको एक क्लासी लुक देते हैं।
सलमान खान ब्रेसलेट
अगर आप भाईजान के फैन हैं, तो आपको यह ब्रेसलेट बहुत पसंद आने वाला है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सलमान खान के आइकॉनिक ब्रेसलेट की, जो हमेशा हर छोटे बड़े मौके पर सलमान की कलाई पर मौजूद रहता है। आप इस ब्रेसलेट से अपने लुक को एन्हांस कर सकते हैं।
थ्रेड ब्रेसलेट

थ्रेड ब्रेसलेट आज काफी ट्रेंड में है क्योंकि इसके मल्टी कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं, जिस कारण से यह आपकी हर ड्रेस पर चलते हैं। यूनिसेक्स होने के कारण थ्रेड ब्रेसलेट न सिर्फ लडको बल्कि लड़कियों की भी पहली पसंद हैं जो आपको काफी कैजुअल और फंकी लुक देते हैं।
ए डी ब्रेसलेट

लड़कियों को हाथ में कई तरह के ब्रेसलेट पहनने पसंद होते हैं, पर उनमें हमेशा से ही सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एडी ब्रेसलेट है। ये बेहद चमकदार अमेरिकन डायमंड के बने ब्रेसलेट आपके लुक को भी अट्रैक्टिव और चमकदार बना देते हैं। आप इस स्पेशल ब्रेसलेट को पहनकर कैजुअल वियर में भी काफी एलिगेंट नजर आती हैं। आप निश्चित तौर पर अमेरिकन डायमंड के ब्रेसलेट पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
ब्लैक बीड ब्रेसलेट

आज की फैशन की दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है ब्लैक बीड ब्रेसलेट। दरअसल काफी सिंपल सा दिखने वाला ये ब्रेसलेट ना सिर्फ यूनिसेक्स है, बल्कि ये हर तरह की ओर हर कलर की ड्रेस के साथ चलता है। इस बेहद खास दिखने वाले ब्रेसलेट को भी आप पहन सकते हैं। ये खास ब्लैक बीड ब्रेसलेट चांदी की तार में बहुत सारे डिजाइंस में ज्वेलर्स की शॉप पर अवेलेबल हैं, जिनको खास तौर पर आपके लुक को एन्हांस करने के लिए ही डिजाइन किया गया है।
रिलीजियस ब्रेसलेट

आप अगर वाकई कुछ नया ब्रेसलेट ट्राई करना चाहते हैं, तो शायद आप इस डिजाइन को स्किप कर दें, लेकिन एक काफी लंबे समय से पहने जाने वाला यह खास ब्रेसलेट काफी सिंपल और कूल नजर आता है। दरअसल अगर आप कभी किसी ट्रेडिशनल अटायर के साथ अगर कोई रिलीजियस ब्रेसलेट पहनना चाहते हैं तो ये एक काफी अच्छा चॉइस है। आप तुलसी बीड्स और रुद्राक्ष से बने इस खास ब्रेसलेट को ट्राई कर सकते हैं। इस ब्रेसलेट को कैरी करने से आपका लुक एक तरफ़ जहां अपनी प्राचीनता को समेटेगा वहीं आपके कैजुअल लुक को आपके और बैचमेट्स से काफी खास और अलग भी बना देगा।
