Wedding outfits: शादियों की बात हो और आउटफिट की बात न हो ऐसे कैसे हो सकता है। शादियों का सीजन अपने साथ काफी उत्साह और जोश लेकर आता है। इस दौरान हर महिला को सजना संवरना काफी पसंद होता है। कई महिलाएं क्या पहनें, इस बात को लेकर काफी दुविधा में रहती हैं और वह अक्सर गलत चीजों पर ही अपने पैसे खर्च कर देती हैं।
आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं जो आप शादियों पर ट्राई कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं, आप शादी के कार्यक्रमों में क्या-क्या पहन सकती है?
संगीत में
लॉन्ग स्कर्ट एंड क्रॉप टॉप

संगीत ऐसा दिन होता है जब खूब सारी मौज मस्ती होती है। आपको इस दिन डांस भी करना होता इसके लिए आपके पास है पेस्टल शेड में लॉन्ग स्कर्ट पहनने का ऑप्शन। इसके साथ ही आप ऊपर गहरे रंग का क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लगेगा। यह आउटफिट हल्का भी होगा लेकिन साथ ही आपको भारी लहंगे का भी लुक देगा।
पहनें सलवार सूट

आप सलवार सूट को संगीत, मेंहदी या हल्दी जैसे शादी से पहले आने वाले फंक्शन में पहन सकती हैं। हेयर स्टाइल में ब्रेड बनाएं और बीच में पार्टीशन करके मांग टीका भी सजाएं। पैरों में जूतियां पहनें और अब आप पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।
पहनें शरारा या अनारकली

आप शादी से पहले फंक्शन के लिए ड्रेस ऑप्शन ढूंढ रही हैं तो अनारकली सूट पहन सकती हैं। अनारकली कुर्ता और वह भी पूरी बाजू का आप पर खूब जमने वाला आउटफिट है। हेयर स्टाइल में थोड़ा ढीला जूड़ा बना सकती हैं। अगर आपको थोड़ा और अधिक एलीगेंट लुक चाहिए तो शरारा भी पहन सकती हैं। इसमें ज्वैलरी में कुछ चूड़ियां और झुमके भी काफी सुंदर लग सकती हैं।
मेंहदी के दिन
लॉन्ग कुर्ती एंड स्कर्ट

इस दिन आप हाथों में मेंहदी लगवाने वाली होती हैं इसलिए आपको कुछ लाइट और आसानी से संभलने वाला आउटफिट पहनना चाहिए। आप कुर्ती के नीचे स्कर्ट पहन सकती हैं, चुन्नी को न लें क्योंकि उसे एक जगह टिकाना मुश्किल हो सकता है।
शादी के दिन

अब वह दिन है जिस दिन आपको कुछ हैवी ड्रेस पहननी होती है। यह फंक्शन मुख्य होता है, इसलिए आउटफिट भी थोड़ी वजनदार हो तो अच्छा लगता है। हैवी जरी और एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहनें। रंग में वाइब्रेंट रंग जैसे पीला, गुलाबी, मैरून जैसे रंगों का चुनाव करें। इसके अलावा आप ट्रेडिशनल साड़ी भी पहन सकती हैं। साड़ी के साथ गोल्ड और हैवी ज्वैलरी रखें। अगर आप उत्तर पूर्व साइड जा रही हैं तो वहां की ट्रेडिशनल ड्रेस मेखला भी पहन सकती हैं।
